Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 06/10/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्दशी तिथि 12:24 PM तक उपरांत पूर्णिमा

वार : सोमवार 

सूर्योदय : 06:36 AM 

सूर्यास्त : 06:13 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा 04:01 AM तक उपरांत रेवती

योग :  वृद्धि योग 01:13 PM तक, उसके बाद ध्रुव योग

करण : वणिज 12:24 PM तक, बाद विष्टि 10:53 PM तक, बाद बव 

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  08:03 AM से 09:30 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 06:36 AM 08:03 AM
काल (काल वेला) 08:03 AM 09:30 AM
शुभ 09:30 AM 10:57 AM
रोग 10:57 AM 12:24 PM
उद्बेग 12:24 PM 13:51 PM
चर 13:51 PM 15:19 PM
लाभ (वार वेला) 15:19 PM 16:46 PM
अमृत 16:46 PM 18:13 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 18:13 PM 19:46 PM
रोग 19:46 PM 21:19 PM
काल 21:19 PM 22:52 PM
लाभ (काल रात्रि) 22:52 PM 00:25 AM
उद्बेग 00:25 AM 01:58 AM
शुभ 01:58 AM 03:30 AM
अमृत 03:30 AM 05:03 AM
चर 05:03 AM 06:36 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। गले में संक्रमण जैसी समस्या हो सकती है। शाम के समय मूड में बदलाव करने के लिये कहीं घूमने जा सकते हैं। साझेदारी वाले व्यापार में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ : पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होने से तरोताजा हो जायेंगे। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा फोकस करेंगे।

मिथुन : आप नये विचारों के प्रभाव में रहेंगे। योजनाओं के अनुसार कार्य पूर्ण हो जायेंगे। पारिवारिक मामलों को शान्तिपूर्वक निपटायें। घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। शाम का समय मनोरञ्जन में व्यतीत होगा। व्यापार में आपको बड़ा धन लाभ होगा।

कर्क : जीवनसाथी को आज आप पर्याप्त समय देंगे। जिससे आपके निजी सम्बन्ध काफी रोमान्टिक हो सकते हैं। कम मेहनत के बावजूद आपको अच्छी सफलता मिलेगी। किसी अनावश्यक बहसबाजी पर अधिक ध्यान न दें। सभी कार्यों को योजनाबद्ध रूप से करें।

सिंह : कार्यक्षेत्र में किसी कारण विवाद होने की सम्भावना है। आपको किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर दुविधा की स्थिति उत्पन्न होगी। अपनी दिनचर्या को सदैव व्यवस्थित रखें। आपकी बातों से आपके अपने नाराज हो सकते हैं। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर अत्यधिक भावुक रहेंगे। घर में किसी कारण कलह हो सकती है।

कन्या : आपका आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रहने वाला है। अतिरिक्त जिम्मेदारियों को अपने ऊपर न लें। इससे आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिसके कारण आप इसका प्रयोग कर अपनी कार्यशैली में सुधार कर सकते हैं।

तुला : कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से झगड़ा हो सकता है। घर के बुजुर्गों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं। लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। भावनात्मक सम्बन्धों को लेकर अत्यन्त सतर्क रहें। दिन का उत्तरार्ध थोड़ा कमजोर रहेगा।

वृश्चिक :नया व्यापार शुरू करने में मित्र आपको सहयोग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों में आप हाथ बटायेंगे। प्रेम-सम्बन्धों के लिये दिन अनुकूल है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे। लोहे के उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें वरना चोट लग सकती है।

धनु : जीवन में आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। अपनी बातों को जीवनसाथी के साथ शेयर करें। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर कुछ तनाव रहने की सम्भावना है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हृदय रोगियों को अधिक तनाव लेने से बचना चाहिये। अधिकारियों की किसी भी बात को न टालें।

मकर : कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। कारोबार में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन कमजोर रहेगा। शाम के समय किसी भी तरह की वैचारिक बहस और चर्चाओं से बचें।

कुम्भ : आज सुबह आपकी मनःस्थिति थोड़ी नकारात्मक रहने वाली है। IT फील्ड से जुड़े लोगों को नयी कम्पनी में जॉब मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलने से आप अत्यन्त सुरक्षित महसूस करेंगे।

मीन : पैतृक सम्पत्ति को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। किसी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। आपको व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। भावनाओं के बजाय व्यवहारिकता को अपनायें।

FROM AROUND THE WEB