Movie prime

आज खास : आज चतुर्थी तिथि 06:36 AM तक, चन्द्रमा मीन राशि पर, राहु काल  12:41 PM से 02:19 PM तक

 

दिनांक : 13/08/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष

तिथि : चतुर्थी तिथि 06:36 AM तक उपरांत पंचमी तिथि 04:23 AM तक उपरांत षष्ठी

वार :  बुधवार

सूर्योदय : 06:10 AM 

सूर्यास्त : 07:13 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  उत्तरभाद्रपदा 10:32 AM तक उपरांत रेवती | धृति योग 04:05 PM तक, उसके बाद शूल योग

योग :  सुकर्मा योग 06:53 PM तक, उसके बाद धृति योग

करण : बालव 06:36 AM तक, बाद कौलव 05:31 PM तक, बाद तैतिल 04:24 AM तक, बाद गर 

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  12:41 PM से 02:19 PM तक

दिन का चौघड़िया :

लाभ 06:10 AM 07:47 AM
अमृत 07:47 AM 09:25 AM
काल (काल वेला) 09:25 AM 11:03 AM
शुभ 11:03 AM 12:41 PM
रोग (वार वेला) 12:41 PM 14:19 PM
उद्बेग 14:19 PM 15:57 PM
चर 15:57 PM 17:35 PM
लाभ 17:35 PM 19:13 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 19:13 PM 20:35 PM
शुभ 20:35 PM 21:57 PM
अमृत 21:57 PM 23:19 PM
चर 23:19 PM 00:41 AM
रोग 00:41 AM 02:03 AM
काल 02:03 AM 03:26 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:26 AM 04:48 AM
उद्बेग 04:48 AM 06:10 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कारोबार में काम का दबाव बढ़ सकता है। घर में धन को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने प्रयासों को किसी से व्यक्त न करें। अनावश्यक बातों को लेकर क्रोध न करें। कुछ समय आत्ममूल्यांकन के लिये अवश्य निकालें। भोजन की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।

वृषभ : नजदीकी रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। कारोबारी लोगों को बिजनेस टूर पर जाना पड़ सकता है। आपकी सलाह से लोग प्रभावित रहेंगे। पुरानी किसी योजना के माध्यम से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। विवादास्पद मामलों में छुटकारा मिलेगा।

मिथुन : कार्यक्षेत्र की बाधायें दूर हो सकती हैं। रुके कार्यों को निपटाने के लिये काफी अच्छा समय है। अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। प्रत्येक मुद्दे पर लाभ-हानि देखने से बचें। परिजनों की आवश्यकताओं का खास ध्यान रखें।

कर्क : परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। दूसरों की आर्थिक मदद करने से बचें। मन पसन्द भोजन का आनन्द उठायेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा हो सकती है। कुछ लोग आपके प्रति ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं। घुटनों और कूल्हों में परेशानी हो सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान बनाये रखें।

सिंह : कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना पड़ेगा। जीवनसाथी की इच्छाओं और भावनाओं का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। महिलायें घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगी।

कन्या : उच्च शिक्षा के लिये विदेश जाना चाह रहे हैं तो उसके लिये परिस्थितियाँ अनुकूल हो सकती हैं। आपके विचारों में रचनात्मकता रहेगी। साझेदारी वाले व्यापार में आपको धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। दिनचर्या में परिवर्तन ला सकते हैं।

तुला : रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखने की आवश्यकता है। कारोबार की गति थोड़ी धीमी रहेगी। लेकिन आज फिर भी आपको सार्थक लाभ हो जायेगा। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। करियर में बदलाव को लेकर गम्भीर हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कुछ कमी महसूस होगी।

वृश्चिक : परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। अनावश्यक कार्यों में आप धन बर्बाद कर सकते हैं। काम के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने निर्णयों को दूसरों के ऊपर न थोपें। सन्तान अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे। त्वचा में खुजली जैसी समस्या हो सकती है।

धनु : अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों को लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सलाह लेकर कार्य प्रारम्भ करना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। बुजुर्गों से आज आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। बेरोजगार लोग नया व्यापार आरम्भ करने का विचार बनायेंगे।

मकर : नौकरी में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। अति आत्मविश्वास के कारण आपको व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। अपनी गलतियों से सीखने की आदत विकसित करें। प्रेमीजन के प्रति मन में विश्वास कम हो सकता है। धन के लेन-देन में विशेष सावधानी रखें।

कुम्भ : घर में शुभ कार्य हो सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। लम्बित कानूनी मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। आपके पास समय की काफी उपलब्धता रहेगी। किसी पर अन्धविश्वास न करें। सहकर्मी आपका मजाक उड़ा सकते हैं।

मीन : कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा मजबूत होगा। आप कुछ नया और रचनात्मक करने की योजना बनायेंगे। जीवनसाथी प्रत्येक मुद्दे पर आपको समर्थन देगा। किसी बड़े प्रभावी व्यक्ति से आपके सम्बन्ध मधुर हो सकते हैं। राजनीतिक मुद्दों में आप रुचि लेंगे।