Movie prime

आज खास : आज सप्तमी तिथि 11:50 PM तक, चन्द्रमा मेष राशि पर, राहु काल  11:03 AM से 12:41 PM तक

 

दिनांक : 15/08/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष

तिथि : सप्तमी तिथि 11:50 PM तक उपरांत अष्टमी 

वार :  शुक्रवार 

सूर्योदय : 06:11 AM 

सूर्यास्त : 07:11 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : अश्विनी 07:36 AM तक उपरांत भरणी 06:05 AM तक उपरांत कृत्तिका

योग :   गण्ड योग 10:16 AM तक, उसके बाद वृद्धि योग

करण : विष्टि 12:58 PM तक, बाद बव 11:50 PM तक, बाद बालव

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  11:03 AM से 12:41 PM तक 

दिन का चौघड़िया :

चर 06:11 AM 07:48 AM
लाभ 07:48 AM 09:26 AM
अमृत (वार वेला) 09:26 AM 11:03 AM
काल (काल वेला) 11:03 AM 12:41 PM
शुभ 12:41 PM 14:18 PM
रोग 14:18 PM 15:56 PM
उद्बेग 15:56 PM 17:33 PM
चर 17:33 PM 19:11 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 19:11 PM 20:33 PM
काल 20:33 PM 21:56 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:56 PM 23:18 PM
उद्बेग 23:18 PM 00:41 AM
शुभ 00:41 AM 02:03 AM
अमृत 02:03 AM 03:26 AM
चर 03:26 AM 04:48 AM
रोग 04:48 AM 06:11 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। लोग आपके विचारों से काफी सहमत रहेंगे। कोई रुकी हुयी डील आज हो सकती है। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। निर्माण सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ : व्यवसाय में आपको कुछ प्रयोग करने से बचना चाहिये। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। पेट में वायु विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। क्रोधपूर्ण व्यवहार पर नियन्त्रण रखें। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं।

मिथुन : आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया पर आप अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त होगा।

कर्क : आपके ऊपर लक्ष्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। सन्तान की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। करियर को लेकर एकाग्रचित्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थान-परिवर्तन हो सकता है। परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे।

सिंह : अधिकारियों से वाद-विवाद में समय और सम्मान दोनों खराब हो सकता है। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का निवारण होगा। कोई गुमी या छुपी हुयी वस्तु आपको आज मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी अत्यधिक सहायता करेंगे। शुभ समाचार मिलने से मनोबल में वृद्धि होगी।

कन्या : नौकरी में आपका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर अधिक संवेदनशील न हों। कारोबार में संवादहीनता के कारण ग्राहक नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण थोड़ा उदासीन रहेगा। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

तुला : कानूनी विवादों को तीव्र बुद्धि और सूझबूझ से आप सुलझा लेंगे। अधूरी पड़ी परियोजनाओं को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कब्ज और गैस की समस्या होने की सम्भावना है। आप अपनी विशेषताओं से लोगों को परिचित कराने में जुटे रहेंगे।

वृश्चिक : वाणी में मधुरता की प्रशंसा होगी। छोटी-मोटी बातों को अधिक महत्व न दें। शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। विरोधी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे।

धनु : आत्मविश्वास के साथ सभी कार्यों में आगे बढ़ेंगे। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। मधुमेह के रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। परिश्रम का आपको सार्थक परिणाम मिलेगा। विवाह तय करने को लेकर अचानक निर्णय न लें।

मकर : आज आपको अपनी प्रतिष्ठा को लेकर चिन्ता हो सकती है। इसीलिये ऐसी परिस्थितियों को लेकर सावधान रहें जिससे आपका नाम खराब हो सकता हो। व्यापार में नये प्रयोग करने से बचें। परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर कुछ चिन्ता में रहेंगे। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।

कुम्भ : कार्यक्षेत्र में आपका यश बढ़ेगा। स्वादिष्ट व्यञ्जनों का आनन्द उठा सकते हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। किसी मित्र से अनबन आज दूर होगी। आपके सभी काम एक के बाद एक पूरे होते जायेंगे।

मीन : आपको किसी के साथ भी अभद्रता नहीं करनी चाहिये। अपने से बड़ों की बात न टालें। माता-पिता की सलाह से नया काम शुरू करना आपके लिये शुभ होगा। मौसम में परिवर्तन के कारण सर्दी और कफ बढ़ने की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है।