Movie prime

आज खास : आज त्रयोदशी तिथि 03:13 AM तक, चन्द्रमा मकर राशि पर, राहु काल 11:01 AM से 12:35 PM तक

 

दिनांक : 5/09/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष

तिथि : त्रयोदशी तिथि 03:13 AM तक उपरांत चतुर्दशी

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : 06:21 AM 

सूर्यास्त : 06:49 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  श्रवण 11:38 PM तक उपरांत धनिष्ठा

योग :  शोभन योग 01:52 PM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग

करण : कौलव 03:46 PM तक, बाद तैतिल 03:13 AM तक, बाद गर 

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 11:01 AM से 12:35 PM तक

दिन का चौघड़िया :

चर 06:21 AM 07:54 AM
लाभ 07:54 AM 09:28 AM
अमृत (वार वेला) 09:28 AM 11:01 AM
काल (काल वेला) 11:01 AM 12:35 PM
शुभ 12:35 PM 14:08 PM
रोग 14:08 PM 15:42 PM
उद्बेग 15:42 PM 17:15 PM
चर 17:15 PM 18:49 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 18:49 PM 20:16 PM
काल 20:16 PM 21:42 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:42 PM 23:09 PM
उद्बेग 23:09 PM 00:35 AM
शुभ 00:35 AM 02:02 AM
अमृत 02:02 AM 03:28 AM
चर 03:28 AM 04:55 AM
रोग 04:55 AM 06:21 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : परिवार का वातावरण थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। कारोबार की योजनाओं को भविष्य में टालने के बजाय शीघ्रातिशीघ्र क्रियान्वित करने का प्रयास करें। अपनी योग्यता को सिद्ध करने में सफल होंगे। आपके विचारों में स्पष्टता न होने के कारण अपनी बात को ठीक तरह से नहीं रख पायेंगे।

वृषभ : अपने गुणदोषों पर विचार करें एवं उनके अनुसार योजना बनायें। बच्चे घर पर ऑनलाइन गेम्स का आनन्द उठा सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। दोपहर में छात्रों को अपने करियर को लेकर कुछ तनाव रहेगा। लेकिन शाम तक आपका मूड हल्का हो जायेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में तनाव हो सकता है।

मिथुन : आज कोई नया कार्य आरम्भ न करें। सरकारी कार्यों में परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियाँ समय पर पूर्ण नहीं होंगी। रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। अति उत्साह में आपका काम बिगड़ सकता है।

कर्क : आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होंगे। पुराने अनुभवों की सहायता से समय से अपने काम पहले खत्म कर लेंगे। समाजसेवक लोगों की सहायता करने में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। किसी बड़ी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

सिंह : कार्यक्षेत्र में थोड़ा दबाव रहने वाला है। परिजनों के लिये आज महँगी शॉपिंग कर सकते हैं। आप दूसरों की सहायता करने को लेकर तत्पर रहेंगे। जिससे आपका सम्मान और यश बढ़ेगा। अपनी बातों को लेकर अड़ियल न बने रहें।

कन्या : आपके फोकस में आज कुछ कमी रहेगी। काल्पनिक विचारों को आप अधिक समय दे सकते हैं। युवा दैहिक आकर्षण को प्रेम समझने की भूल न करें। दस्त और कमजोरी जैसी समस्या का शिकार हो सकते हैं। इसीलिये आपको भरपूर मात्रा में जल का सेवन करना चाहिये। मित्रों के साथ आप बहुत अच्छा समय बितायेंगे।

तुला : अधीनस्थ कर्मचारी आपसे नाराज हो सकते हैं। घर का वातावरण बहुत अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत जरूरतों में किसी खर्च के कारण कटौती करनी पड़ सकती है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करना हितकारी होगा।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। काम का दबाव कम होने से आपका दिन अच्छे से बीतेगा। नये अनुसन्धान में आप रुचि ले सकते हैं। आज पर्याप्त मात्रा में आराम करने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश में रह रहे मित्रों से फोन पर चर्चा होगी। बौद्धिक चर्चाओं में व्यस्त रहने वाले हैं।

धनु : सहकर्मियों के प्रति मन में असन्तोष उमड़ सकता है। परिजनों पर क्रोध करने के स्थान पर प्यार से उन्हें समझायें। व्यवसाय में धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन चुनौतियाँ रहेंगी। बीती बातों को बार-बार दोहराने से बचें। अपच की समस्या हो सकती है।

मकर : वैवाहिक जीवन आनन्ददायक रहेगा। व्यापार के नये प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आप समय का सदुपयोग करेंगे। ऑफिस का काम आपको घर पर करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिभा की लोग प्रशंसा करेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपके दिमाग में करियर को लेकर नये आइडियाज आयेंगे।

कुम्भ : नकारात्मक आदतों की ओर आपका झुकाव हो सकता है। प्रेमीजन को लेकर आप अत्यन्त भावुक रहेंगे। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। घर और कारोबार में तालमेल में कमी हो सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिये। विदेश में रह रहे किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है।

मीन : आपकी सोच अत्यधिक सकारात्मक रहेगी। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। लम्बे समय से अटका हुआ कोई छोटा कार्य किसी मित्र के सहयोग से पूर्ण हो सकता है। आपकी जीवनशैली अत्यन्त सन्तुलित रहेगी। यदि आप नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।