Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 07/10/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : पूर्णिमा तिथि 09:17 AM तक उपरांत प्रतिपदा तिथि

वार : मंगलवार 

सूर्योदय : 06:36 AM 

सूर्यास्त : 06:12 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : रेवती 01:28 AM तक उपरांत अश्विनी 

योग :  ध्रुव योग 09:31 AM तक, उसके बाद व्याघात योग 05:35 AM तक, उसके बाद हर्षण योग

करण : बव 09:17 AM तक, बाद बालव 07:37 PM तक, बाद कौलव 05:53 AM तक, बाद तैतिल 

चन्द्रमा :  आज 01:28 AM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 03:18 PM से 04:45 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

रोग 06:36 AM 08:03 AM
उद्बेग (वार वेला) 08:03 AM 09:30 AM
चर 09:30 AM 10:57 AM
लाभ 10:57 AM 12:24 PM
अमृत 12:24 PM 13:51 PM
काल (काल वेला) 13:51 PM 15:18 PM
शुभ 15:18 PM 16:45 PM
रोग 16:45 PM 18:12 PM

रात का चौघड़िया  :

काल 18:12 PM 19:45 PM
लाभ (काल रात्रि) 19:45 PM 21:18 PM
उद्बेग 21:18 PM 22:51 PM
शुभ 22:51 PM 00:24 AM
अमृत 00:24 AM 01:57 AM
चर 01:57 AM 03:31 AM
रोग 03:31 AM 05:04 AM
काल 05:04 AM 06:37 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अपेक्षित कार्य के समय से पूर्ण न होने से थोड़े उदास हो सकते हैं। परोपकार के कार्यों में धन खर्च होगा। आज किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। किसी नये कार्य की योजना बना सकते हैं। आपके साथियों के बीच आपसी तनाव हो सकता है।

वृषभ : कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। सन्तान के भविष्य की चिन्ता दूर होगी। धन के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिये। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान प्राप्त होगा। घर का वातावरण अत्यन्त सुखद रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन : सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। दाम्पत्य समस्याओं का समाधान होने की सम्भावना बन रही है। कानूनी मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। युवा नया व्यवसाय करने का विचार बना सकते हैं। माता-पिता से आपको महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है।

कर्क : कारोबार में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसी मित्र और रिश्तेदार की आपको सहायता करनी पड़ सकती है। महिलाओं के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। लोग आपकी बातों को अत्यधिक महत्व देंगे। विरोधियों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

सिंह : अपने महत्वपूर्ण सामानों को सम्भालकर रखें। महिलाओं को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिये। रुके हुये कार्यों को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। व्यर्थ के झगड़ों के कारण आपका व्यवहार खराब हो सकता है। तन्त्र-मन्त्र और गुप्त साधनाओं के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। परिजनों और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या : राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अति अनुकूल है। बैंकिंग और मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों के लिये भी दिन बहुत अच्छा है। सोशल मीडिया में आपके नये मित्र बन सकते हैं। व्यवसाय को लेकर यात्रा कर सकते हैं। बचे हुये माल को सेल में बेचने की योजना बना सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।

तुला : भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में काफी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आवश्यक कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों को ख्याति मिल सकती है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। प्रेम-सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी।

वृश्चिक :आज आप अत्यन्त प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा। नौकरी को लेकर परेशानी दूर होगी। ऑनलाइन कारोबार से लाभ होगा। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम-सम्बन्धों का भरपूर आनन्द उठायेंगे।

धनु : महिलाओं को पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। आपके ऊपर घर वालों का दबाव रहेगा। प्रियजनों से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। घर वालों के कारण आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। एक साथ कई सारे काम न करें।

मकर : अपने लक्ष्यों के प्रति अत्यन्त गम्भीर रहेंगे। परिजनों के साथ आप महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। नजदीकी लोगों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भौतिक सुख-साधनों का आनन्द उठायेंगे। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी।

कुम्भ : कार्यक्षेत्र में आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। नकारात्मक लोगों की संगत से आपको बचना चाहिये। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा पर अत्यधिक ध्यान देना चाहिये। ऑफिस का रुका हुआ काम आपको परेशान करेगा। वाहन के रखरखाव पर धन खर्च होगा।

मीन : कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। अधिक सोचने के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। बड़े बुजुर्गों से आपकी मतभिन्नता दूर होगी। जॉब की समस्या आज दूर होगी। उच्चाधिकारियों से अधिक बहस न करें। शेयर मार्केट आदि से आपको लाभ मिलेगा।

FROM AROUND THE WEB