Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 21/12/2025

सम्वत् : 2082 

मास : पौष शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : प्रतिपदा तिथि 09:11 AM तक उपरांत द्वितीया

वार : रविवार 

सूर्योदय : 07:28 AM 

सूर्यास्त : 05:41 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  पूर्वाषाढ़ा 03:36 AM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा

योग : वृद्धि योग 04:35 PM तक, उसके बाद ध्रुव योग

करण :  बव 09:11 AM तक, बाद बालव 10:04 PM तक, बाद कौलव 

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य धनु राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 04:24 PM से 05:41 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

उद्बेग 07:28 AM 08:44 AM
चर 08:44 AM 10:01 AM
लाभ 10:01 AM 11:18 AM
अमृत (वार वेला) 11:18 AM 12:34 PM
काल (काल वेला) 12:34 PM 13:51 PM
शुभ 13:51 PM 15:07 PM
रोग 15:07 PM 16:24 PM
उद्बेग 16:24 PM 17:41 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 17:41 PM 19:24 PM
अमृत 19:24 PM 21:08 PM
चर 21:08 PM 22:51 PM
रोग 22:51 PM 00:35 AM
काल 00:35 AM 02:18 AM
लाभ (काल रात्रि) 02:18 AM 04:01 AM
उद्बेग 04:01 AM 05:45 AM
शुभ 05:45 AM 07:28 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  आप राजनीतिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। भोग-विलास पर धन खर्च होगा। व्यवसाय में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। किसी पर अन्धविश्वास करने से बचें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर अत्यन्त भावुक रहेंगे।

वृषभ : आज घर में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। पुराने रोग उभर सकते हैं। कारोबार में मन मुताबिक परिणाम न मिलने से परेशानी होगी। सहयोगियों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे।

मिथुन : आज आप पूरा दिन महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घर में उत्साह का वातावरण रहेगा। भविष्य को लेकर आप अत्यन्त आशान्वित रहने वाले हैं। ब्राण्डिंग और मार्केटिंग के लिये दिन बहुत अच्छा है। करियर को लेकर कोई बड़ा व सार्थक निर्णय ले सकते हैं।

कर्क : नये काम की शुरुआत करना आज ठीक नहीं है। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। आज किसी की आलोचना करने से बचें। कीमती वस्तुओं को सम्भालकर रखें। प्रेमी जन से आज कोई वादा न करें। धन-सम्पत्ति को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।

सिंह : दाम्पत्य सम्बन्ध रोमान्टिक रहेंगे। कुछ लोग आपके विषय में भ्रम फैलाने का प्रयास करेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े भावुक हो सकते हैं। आज बड़ी परियोजनाओं की प्लानिंग कर सकते हैं। विदेश में जॉब और कारोबार के अवसर मिलेंगे।

कन्या : अपनी कार्यशैली में परिवर्तन करना फिलहाल उचित नहीं है। आज धन के लेन-देन में चूक हो सकती है। अनावश्यक खर्चों के कारण आप बजट गड़बड़ा सकता है। शाम को जीवनसाथी से कहासुनी करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें।

तुला : राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। IT और तकनीक के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते रहें। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व होगा। दैनिक खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी।

वृश्चिक : आप सभी के प्रति बहुत अच्छा व्यवहार रखेंगे। जीवनसाथी से बौद्धिक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। धर्म के प्रति आप अत्यधिक समर्पण भाव रखेंगे। कारोबार में अधिक उदारता दिखाना उचित नहीं है। इसके कारण आपका मान-सम्मान उसी अनुपात में बढ़ेगा।

धनु : आपकी लीडरशिप क्षमता में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। गूढ़ रहस्य के विषयों पर अनुसन्धान करने वालों को सफलता मिल सकती है। अध्यात्मिक गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है।

मकर : महिलाओं को प्रेम सम्बन्धों में धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका काम बिगड़ सकता है। गलत कार्यशैली के कारण कारोबार में नुकसान होने की आशंका है। बीमार लोग दवाइयों को लेकर लापरवाही न करें। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

कुम्भ : आपके व्यवहार से परिजन अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों के लिये दिन बहुत अच्छा है। रुके हुये काम को पूरा करने के लिये दिन उत्तम है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। शत्रु काफी कमजोर रहेंगे। अपनी बातों को मनवाते के लिये किसी पर दबाव न डालें।

मीन : साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई काम पूरा न करें। धर्म व पुण्य के प्रति आपके मन में श्रद्धा उत्पन्न होगी। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। पेट में इन्फेक्शन की आशंका है। आज हल्का भोजन करना हितकर होगा।

FROM AROUND THE WEB