Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 23/12/2025
सम्वत् : 2082
मास : पौष शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : तृतीया तिथि 12:13 PM तक उपरांत चतुर्थी
वार : मंगलवार
सूर्योदय : 07:29 AM
सूर्यास्त : 05:42 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : श्रवण 07:07 AM तक उपरांत धनिष्ठा
योग : व्याघात योग 04:30 PM तक, उसके बाद हर्षण योग
करण : गर 12:13 PM तक, बाद वणिज 12:45 AM तक, बाद विष्टि
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य धनु राशि पर है
राहु काल : राहु काल 03:09 PM से 04:25 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| रोग | 07:29 AM | 08:45 AM |
| उद्बेग (वार वेला) | 08:45 AM | 10:02 AM |
| चर | 10:02 AM | 11:19 AM |
| लाभ | 11:19 AM | 12:35 PM |
| अमृत | 12:35 PM | 13:52 PM |
| काल (काल वेला) | 13:52 PM | 15:09 PM |
| शुभ | 15:09 PM | 16:25 PM |
| रोग | 16:25 PM | 17:42 PM |
रात का चौघड़िया :
| काल | 17:42 PM | 19:25 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 19:25 PM | 21:09 PM |
| उद्बेग | 21:09 PM | 22:52 PM |
| शुभ | 22:52 PM | 00:36 AM |
| अमृत | 00:36 AM | 02:19 AM |
| चर | 02:19 AM | 04:02 AM |
| रोग | 04:02 AM | 05:46 AM |
| काल | 05:46 AM | 07:29 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : वैवाहिक जीवन में परस्पर सम्मान की भावना में वृद्धि होगी। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आपके व्यवहार की गम्भीरता की प्रशंसा होगी।
वृषभ : आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा। रुके हुये सरकारी कार्य आज पूरे हो जायेंगे। बड़े अधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को विशेष महत्व मिलेगा। मनोरञ्जन सम्बन्धी कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं।
मिथुन : आज काम के प्रति एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं, इसीलिये नये काम की शुरूआत न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं में कमी आयेगी। कानूनी मामलों में परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। केवल कही-सुनी बातों पर ही सहसा विश्वास न करें।
कर्क : आप परिवार को अत्यधिक महत्व देंगे। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। कारोबारी अनुबन्धों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। बच्चों की उपलब्धियों से हर्षित रहेंगे। निर्माण कार्यों में तेजी आयेगी।
सिंह : यदि आप किसी काम को टालते हैं तो भविष्य में भी उसके टलने की सम्भावना बढ़ जायेगी। सहकर्मियों का बेहतरीन सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें। किसी नयी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं।
कन्या : आज आप वही काम करना पसन्द करेंगे, जो आपका शौक बन गया हो। समझदारी पूर्वक स्थितियों को सम्भालने का प्रयास करें। अधूरे कार्यों को समय पर निपटा पायेंगे। बच्चों को अनुशासन की शिक्षा अवश्य दें। शेयर मार्केट में पहले किया गया निवेश आज आपको बड़ा लाभ दे सकता है।
तुला : लेन-देन में की गयी जल्दबाजी आपको आर्थिक हानि पहुँचा सकती है। व्यर्थ दौड़धूप करनी पड़ेगी, लेकिन उसका परिणाम कुछ खास नहीं मिलेगा। मधुमेह के रोगियों को खानपान का ध्यान रखना चाहिये। बोलचाल में हल्के शब्दों का प्रयोग करना उचित नहीं है।
वृश्चिक : मांगलिक उत्सवों में भाग लेंगे। व्यापार में बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। रूपरेखा बनाकर काम करना लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोगों का ट्रान्सफर हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप अत्यन्त सजग रहेंगे। विवेक से काम करना लाभकारी सिद्ध होगा।
धनु : आपकी कुछ महत्वपूर्ण वस्तुयें गुम हो सकती हैं। लोग आपके सही काम का भी विरोध करेंगे। जोखिम भरे निवेश करने से आपको बचना चाहिये। पेट में एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। पुराने रोगों के कारण परेशानी होगी।
मकर : व्यवसाय में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। मृदु व्यवहार के कारण लोगों के चहेते बने रहेंगे। भाई-बन्धुओं के बीच आत्मीयता की भावना बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको नये अनुभव मिलेंगे। मित्रों से आपको कुछ उपहार मिल सकता है।कुम्भ : कारोबार में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। अति आत्मविश्वास के कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ेगी। बेवजह के मामलों में उलझ सकते हैं। बुरी संगत वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। बवासीर के रोगियों को तेज दर्द की शिकायत हो सकती है।

