Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 27/12/2025
सम्वत् : 2082
मास : पौष शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : सप्तमी तिथि 01:10 PM तक उपरांत अष्टमी
वार : शनिवार
सूर्योदय : 07:31 AM
सूर्यास्त : 05:44 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा 09:09 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा
योग : व्यातीपात योग 12:21 PM तक, उसके बाद वरीयान योग
करण : वणिज 01:10 PM तक, बाद विष्टि 12:39 AM तक, बाद बव
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य धनु राशि पर है
राहु काल : राहु काल 10:04 AM से 11:21 AM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| काल (काल वेला) | 07:31 AM | 08:47 AM |
| शुभ | 08:47 AM | 10:04 AM |
| रोग | 10:04 AM | 11:21 AM |
| उद्बेग | 11:21 AM | 12:37 PM |
| चर | 12:37 PM | 13:54 PM |
| लाभ (वार वेला) | 13:54 PM | 15:11 PM |
| अमृत | 15:11 PM | 16:27 PM |
| काल (काल वेला) | 16:27 PM | 17:44 PM |
रात का चौघड़िया :
| लाभ (काल रात्रि) | 17:44 PM | 19:27 PM |
| उद्बेग | 19:27 PM | 21:11 PM |
| शुभ | 21:11 PM | 22:54 PM |
| अमृत | 22:54 PM | 00:37 AM |
| चर | 00:37 AM | 02:21 AM |
| रोग | 02:21 AM | 04:04 AM |
| काल | 04:04 AM | 05:47 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 05:47 AM | 07:31 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : धन को लेकर परिवार में झगड़ा हो सकता है। आवश्यक न हो तो आज लम्बी यात्रा न ही करें। सामाजिक कार्यों में न चाहते हुये भी सम्मिलित होना पड़ सकता है। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। अपनी क्षमता से अधिक खर्च का बजट न बनायें। निर्णय लेने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं।
वृषभ : आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहद रोमांटिक रहेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहने वाला है। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। युवा साथी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान व आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होगा।
मिथुन : व्यवसाय में वृद्धि के लिये निवेश कर सकते हैं। पुराने सम्पर्क से लाभ होगा। एकाग्रचित्त होकर अपने काम पर ध्यान दें। अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव ला सकते हैं। जिसे अपनाने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं।
कर्क : आपकी राय व विचारों को लोग काफी महत्व देंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्यापार को लेकर नये अनुबन्ध हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। आँखों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
सिंह : आज नया काम शुरु न करें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व कम होगा। कानूनी मामलों में घिरने की आशंका है। पुरूष जातकों की महिला सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास की परिस्थिति उत्पन्न न होने दें।
कन्या : कारोबार में अभिनव प्रयोग करना लाभकारी हो सकता है। पहले की गयी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। प्रेम विवाह को परिवार की सहमति मिल सकती है। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी परियोजनायें समय पर पूर्ण होंगी।
तुला : कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। दवाइयों के कारोबार से जुड़े लोगों के लिये दिन जबरदस्त है। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। लेकिन आज आपको अपने काम के लिये दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। सम्पत्ति विवादों में समझौता हो सकता है।
वृश्चिक : आज आपको अव्यवहारिक निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी। अध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोग आज किसी साधना को लेकर विचारशील रहेंगे। आपके विनम्र व्यवहार के कारण व्यापारिक सम्बन्ध मजबूत होंगे।
धनु : उत्तम जीवनशैली का आनन्द लेंगे। पुराने लोन के कारण थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। शान्त और धैर्यवान होकर समस्या का समाधान खोजें। शाम को किसी कारणवश घर में झगड़ा हो सकता है। नकारात्मक विचारों के कारण काम में मन नहीं लगेगा।
मकर : आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की सम्भावना बन रही है। व्यवसाय में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।कुम्भ : आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। शरीर में ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। कुण्ठित यौन आकर्षण आपके काम में बाधा बन सकते हैं। योग व प्राणायाम से मन को सन्तुलित करें। भ्रामक विचारों के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं।

