Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 28/12/2025
सम्वत् : 2082
मास : पौष शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : अष्टमी तिथि 11:59 AM तक उपरांत नवमी
वार : रविवार
सूर्योदय : 07:31 AM
सूर्यास्त : 05:45 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा 08:43 AM तक उपरांत रेवती
योग : वरीयान योग 10:13 AM तक, उसके बाद परिघ योग
करण : बव 12:00 PM तक, बाद बालव 11:10 PM तक, बाद कौलव
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य धनु राशि पर है
राहु काल : राहु काल 04:28 PM से 05:45 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| उद्बेग | 07:31 AM | 08:48 AM |
| चर | 08:48 AM | 10:04 AM |
| लाभ | 10:04 AM | 11:21 AM |
| अमृत (वार वेला) | 11:21 AM | 12:38 PM |
| काल (काल वेला) | 12:38 PM | 13:54 PM |
| शुभ | 13:54 PM | 15:11 PM |
| रोग | 15:11 PM | 16:28 PM |
| उद्बेग | 16:28 PM | 17:45 PM |
रात का चौघड़िया :
| शुभ | 17:45 PM | 19:28 PM |
| अमृत | 19:28 PM | 21:11 PM |
| चर | 21:11 PM | 22:55 PM |
| रोग | 22:55 PM | 00:38 AM |
| काल | 00:38 AM | 02:21 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 02:21 AM | 04:05 AM |
| उद्बेग | 04:05 AM | 05:48 AM |
| शुभ | 05:48 AM | 07:31 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : लम्बी दूरी की यात्रा आज बिल्कुल न करें। पुराना कर्ज आपको बहुत ज्यादा परेशान करेगा। किसी को भी आज कोई वादा न करें वरना आपको लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ेगा। आज आप थोड़ा सुस्त सा महसूस करेंगे। शरीर के किसी अंग में दर्द की शिकायत हो सकती है।
वृषभ : आज नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। पैतृक सम्पत्ति से आपको धन लाभ होगा। व्यापार में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। अपनी कार्यशैली को दूसरों पर न थोपें। अचल सम्पत्ति की ख़रीदारी का विचार बनायेंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं।
मिथुन : आज आप आवश्यक कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। सन्तान का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आप दूसरों की मदद को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। सभी काम आराम से व धीमी गति से करेंगे। लेकिन फिर भी आपका कोई काम नहीं रुकेगा।
कर्क : कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपको कमतर आँक सकते हैं। मन अनैतिक कार्यों की तरफ भागेगा। आज चंचलता पर नियन्त्रण रखना आपके लिये बहुत जरूरी है। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। घरेलू वातावरण थोड़ा अशान्त रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ उलझने से बचें।
सिंह : आज घर पर भी आपका मन नहीं लगेगा। कामुक विचार आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। बहुत तलाभुना और जंक फूड खाने से बचें। मेडिटेशन और योग आपको हर तरह से लाभ पहुँचायेगा। आप अवसरों को चूक सकते हैं। भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे।
कन्या : आज परिजनों के साथ हर्षोल्लास का आनन्द उठायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। बड़ा व्यवसायिक अनुबन्ध हो सकता है। पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से प्रेशर कम होगा।
तुला : कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है। पूजा-पाठ आदि को लेकर दिखावे से बचें। उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। अपनी छिपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिये प्रयास करेंगे।
वृश्चिक : सन्तान को लेकर आपको खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। पैरों में थकान के कारण थोड़े अनमने रहेंगे। घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा न निकालें। आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें।
धनु : व्यापार के दृष्टिकोण से समय ठीक नहीं है। मानसिक तनाव के कारण आप परेशान होंगे। महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करें। पुराने साथियों के साथ मुलाक़ात होगी।
मकर : जीवनसाथी के साथ मतभेद समाप्त होंगे। नये मित्र बन सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी।कुम्भ : परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिये। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं इसीलिये नाप-तौल कर बातें करें। नजदीकी रिश्तेदार आपसे धन उधार माँग सकते हैं। धार्मिक कार्यों को लेकर आप सजग रहेंगे।

