Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 01/01/2026

सम्वत् : 2082 

मास : पौष शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : त्रयोदशी तिथि 10:22 PM तक उपरांत चतुर्दशी

वार : गुरुवार 

सूर्योदय : 07:32 AM 

सूर्यास्त : 05:47 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  रोहिणी 10:48 PM तक उपरांत म्रृगशीर्षा

योग :  शुभ योग 05:12 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग

करण : कौलव 12:06 PM तक, बाद तैतिल 10:22 PM तक, बाद गर

चन्द्रमा :  आज  चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य धनु राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 01:57 PM से 03:14 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

शुभ (वार वेला) 07:32 AM 08:49 AM
रोग 08:49 AM 10:06 AM
उद्बेग 10:06 AM 11:23 AM
चर 11:23 AM 12:40 PM
लाभ 12:40 PM 13:57 PM
अमृत 13:57 PM 15:14 PM
काल (काल वेला) 15:14 PM 16:30 PM
शुभ (वार वेला) 16:30 PM 17:47 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 17:47 PM 19:30 PM
चर 19:30 PM 21:14 PM
रोग 21:14 PM 22:57 PM
काल 22:57 PM 00:40 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:40 AM 02:23 AM
उद्बेग 02:23 AM 04:06 AM
शुभ 04:06 AM 05:49 AM
अमृत 05:49 AM 07:32 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : घर में अतिथियों का आगमन होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ व्यवहार में कड़वाहट हो सकती है। जॉब को बदलने का विचार बना सकते हैं। धर्म के प्रति मन में आस्था कम हो सकती है। आपके आदर्शों और व्यवहार की प्रशंसा होगी। व्यवसाय में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।

वृषभ : आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बाहरी लोगों पर अपना समय बर्बाद न करें। बड़े अधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। धार्मिक आयोजन में जानें का अवसर मिल सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

मिथुन : आपकी दिनचर्या अच्छी नहीं रहेगी। व्यवसाय में धन का नुकसान होगा। बच्चों का व्यवहार अच्छा नहीं रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आपका मन किसी कारण खराब हो सकता है। नये लोगों से दोस्ती करने से बचें।

कर्क : अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाये रखें। दोपहर के बाद आपको शुभ समाचार मिलेंगे। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। जिम्मेदार व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिये समय निकालेंगे।

सिंह : कार्यक्षेत्र में भावुकता में आकर निर्णय न लें। समय का बेहतरीन सदुपयोग कर पायेंगे। शाम के समय बाहर डिनर के लिये जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग में नजदीकी बढ़ेगी। बच्चों के साथ समय बितायेंगे। जॉब को लेकर इंटरव्यू दे रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी।

कन्या : आपमें सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाये रखें। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। मन में अज्ञात भय पनप सकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों की जानकारी रखें।

तुला : ऑफिस में आपके कार्यों की लोग आलोचना कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बड़े परिवर्तन करने से बचना चाहिये। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। वैवाहिक सम्बन्धों का तनाव दूर होगा।

वृश्चिक : जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी सरकारी मामले में विजय होने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परोपकार के कार्यों में मन लगायेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

धनु : कार्यक्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को लेकर असन्तुष्ट रहेंगे। किसी समारोह में सम्मिलित होने का विचार बनायेंगे। आपको नये अनुभवों के लिये तैयार रहना चाहिये। त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचें। आप जिन अवसरों को तलाश रहे थे, वे आपको प्राप्त हो सकते हैं। नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों को परेशानी हो सकती है।

मकर : करियर को लेकर किसी से ज्यादा सलाह लेना उचित नहीं है। लवमेट के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। सभी कार्यों को समय से पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। अपने गुस्से को नियन्त्रित करके शान्ति से काम लें।

कुम्भ : परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में कुछ नयी योजना बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। कोर्ट केस में विजय मिल सकती है। पहले की गयी मेहनत आज सुखद परिणाम दे सकती है। छात्र पढ़ाई-लिखाई को लेकर चिन्तित रहेंगे।

मीन : आपका दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। परिवार के साथ बैठकर गम्भीर विषयों पर चिन्तन करेंगे। सरकारी कार्यों से धन लाभ मिलेगा।

FROM AROUND THE WEB