Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 04/01/2026

सम्वत् : 2082 

मास : माघ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : प्रतिपदा तिथि 12:30 PM तक उपरांत द्वितीया 

वार : रविवार

सूर्योदय : 07:33 AM 

सूर्यास्त : 05:49 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   पुनर्वसु 03:11 PM तक उपरांत पुष्य

योग :  वैधृति योग 01:47 AM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग

करण : कौलव 12:30 PM तक, बाद तैतिल 11:09 PM तक, बाद गर

चन्द्रमा :  आज   09:43 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य धनु राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  04:32 PM से 05:49 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

उद्बेग 07:33 AM 08:50 AM
चर 08:50 AM 10:07 AM
लाभ 10:07 AM 11:24 AM
अमृत (वार वेला) 11:24 AM 12:41 PM
काल (काल वेला) 12:41 PM 13:58 PM
शुभ 13:58 PM 15:15 PM
रोग 15:15 PM 16:32 PM
उद्बेग 16:32 PM 17:49 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 17:49 PM 19:32 PM
अमृत 19:32 PM 21:15 PM
चर 21:15 PM 22:58 PM
रोग 22:58 PM 00:41 AM
काल 00:41 AM 02:24 AM
लाभ (काल रात्रि) 02:24 AM 04:07 AM
उद्बेग 04:07 AM 05:50 AM
शुभ 05:50 AM 07:33 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवा जातक प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के अवसर प्राप्त होंगे। घर में रिश्तेदारों के आगमन से उत्सव का माहौल रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी अच्छे रहेंगे।

वृषभ : आज किसी प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। क्रोध में आकर किसी विषय पर प्रतिक्रिया न दें। रुकी हुई परियोजनाओं को शुरू करने के लिये मेहनत करेंगे। वायरल फीवर की समस्या हो सकती है।

मिथुन : अपने लक्ष्यों को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। आप पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। सभी कार्य समय पर पूर्ण होते रहेंगे। आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी की फटकार सुननी पड़ सकती है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर तनाव दूर होगा। गैस और कब्ज की शिकायत हो सकती है।

कर्क : कार्यक्षेत्र में जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें। नये कार्य की शुरुआत न करें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। अनावश्यक बातें रिलेशन को प्रभावित कर सकती है। बच्चों की समस्याओं पर आपको ध्यान देना चाहिये। पुराने ऋण के कारण आपको तनाव हो सकता है।

सिंह : अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। ऐसे कोई काम न करें जिनमें आपकी छवि दाँव पर लगी हो। आपके पास नयी जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं, जिनका आप निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या : राजनीतिक मामलों से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहना चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। तनाव न लेते हुये समस्याओं का शान्त मन से समाधान ढूंढें। कार्यक्षेत्र में पार्टनर्स से सलाह और सहयोग लेना हितकारी होगा।

तुला : आज रिश्तेदारों के साथ अचानक मुलाक़ात हो सकती है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। घर का वातावरण काफी मधुर रहने वाला है। ऑनलाइन कारोबार में समस्या हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में आकर्षण भाव बढ़ेगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

वृश्चिक : करियर को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। अपने गुप्त रहस्य और विद्या किसी से साझा न करें। कार्यक्षेत्र में आपको क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें। स्वभाव में अहंकार की भावना न आने दें।

धनु : आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। विवाह योग्य सन्तान के विवाह की चिन्ता हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्यों में कुछ धीमापन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

मकर : नकारात्मक परिस्थितियों के बीच भी संयम बनाकर रखें। यद्यपि लोगों के ऊपर आपका प्रभाव काफी अच्छा रहेगा। परिजनों से सलाह लेकर काम करना लाभकारी होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। तनाव के कारण दिन खराब हो सकता है। एक साथ कई सारे काम करने पड़ेंगे।

कुम्भ : जीवनसाथी आपकी अतिरिक्त देखभाल करेगा। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। बाहरी व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन में हस्तक्षेप न होने दें। प्रेमी जन को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

मीन : यदि आवश्यक न हो तो बड़े आर्थिक लेन-देन आज कम करें। नया करियर शुरू करने का विचार बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम सम्बन्धों को मर्यादित रखें। मन में किसी कारण तनाव हो सकता है। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग नहीं कर पायेंगे।

FROM AROUND THE WEB