Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 05/01/2026
सम्वत् : 2082
मास : माघ कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : द्वितीया तिथि 09:56 AM तक उपरांत तृतीया
वार : सोमवार
सूर्योदय : 07:33 AM
सूर्यास्त : 05:50 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : पुष्य 01:24 PM तक उपरांत आश्लेषा
योग : विष्कुम्भ योग 10:46 PM तक, उसके बाद प्रीति योग
करण : गर 09:57 AM तक, बाद वणिज 08:54 PM तक, बाद विष्टि
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य धनु राशि पर है
राहु काल : राहु काल 08:50 AM से 10:07 AM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| अमृत | 07:33 AM | 08:50 AM |
| काल (काल वेला) | 08:50 AM | 10:07 AM |
| शुभ | 10:07 AM | 11:24 AM |
| रोग | 11:24 AM | 12:42 PM |
| उद्बेग | 12:42 PM | 13:59 PM |
| चर | 13:59 PM | 15:16 PM |
| लाभ (वार वेला) | 15:16 PM | 16:33 PM |
| अमृत | 16:33 PM | 17:50 PM |
रात का चौघड़िया :
| चर | 17:50 PM | 19:33 PM |
| रोग | 19:33 PM | 21:16 PM |
| काल | 21:16 PM | 22:59 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 22:59 PM | 00:42 AM |
| उद्बेग | 00:42 AM | 02:24 AM |
| शुभ | 02:24 AM | 04:07 AM |
| अमृत | 04:07 AM | 05:50 AM |
| चर | 05:50 AM | 07:33 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : कार्यक्षेत्र में लोग आपके विरुद्ध हो सकते हैं। युवा जातक प्रेमी जन से प्रणय निवेदन कर सकते हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं की सम्भावना बन रही है। नये दोस्तों पर ज्यादा विश्वास न करें। अपने काम से काम रखें व दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।
वृषभ : यदि पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो उसमें पारदर्शिता अवश्य रखें। महत्वपूर्ण वस्तुओं को सँभाल कर रखें। नकदी की समस्या दूर हो सकती है। कोई गोपनीय बात जानने को मिल सकती है। कुछ लोग आपकी निश्छलता का गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।
मिथुन : आपकी कलात्मक क्षमताओं का विकास होगा। बच्चों के लिये कुछ उपहार ले सकते हैं। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पुरानी यादें दोबारा ताजा होंगी। आपकी सलाह दूसरों के लिये हितकारी रहेगी। अपनी व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान निकाल लेंगे।
कर्क : अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान न करें। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। नये कार्यों की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। बिना जाँच-पड़ताल के निवेश करने से बचें। आपकी प्रतिभा को सम्मान मिलेगा।
सिंह : आज आपको काफी मेहनत करना पड़ेगा। स्वयं द्वारा बनाये हुये नियमों और सिद्धान्तों की अवहेलना न करें। रात के समय सड़क यात्रा करने से बचें। धन सम्बन्धी परेशानियों में घिरे रहेंगे। गैस और पित्त की समस्या हो सकती है। आपको नींद पर्याप्त मात्रा में लेनी चाहिये।
कन्या : कार्यक्षेत्र के विघ्नों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर समर्पण की भावना में वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं।
तुला : अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिये परिश्रम करेंगे। विदेश यात्रा से धन लाभ मिलेगा। पाचन तन्त्र में कुछ परेशानी हो सकती है। सेल्स क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा।
वृश्चिक : जीवनसाथी आपसे किसी कारण नाराज हो सकते हैं। व्यर्थ के प्रपंचों से आपको दूर रहना चाहिये। आपको सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा। शेयर और जोखिम भरे निवेशों से थोड़ी परेशानी होगी। यात्रा के कारण थकान रहेगी।
धनु : जिस काम में मन न लग रहा हो, तो उसे बिल्कुल न करें। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में नये विरोधी उभर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में शंका की भावना न पनपने दें। गुप्त विद्याओं के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।
मकर : मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। कुँवारे व्यक्तियों को विवाह के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सन्तान की उपलब्धि से प्रसन्न होंगे। आपको व्यवसाय में शानदार सफलता मिलेगी।कुम्भ : विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त जॉब करने की योजना बनायेंगे। आपके जीवनस्तर में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। विरोधी भी आपकी प्रतिभा का उत्साह बढ़ायेंगे। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।

