Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 06/01/2026
सम्वत् : 2082
मास : माघ कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : तृतीया तिथि 08:01 AM तक उपरांत चतुर्थी तिथि 06:52 AM तक उपरांत पंचमी
वार : मंगलवार
सूर्योदय : 07:33 AM
सूर्यास्त : 05:51 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : आश्लेषा 12:17 PM तक उपरांत मघा
योग : प्रीति योग 08:21 PM तक, उसके बाद आयुष्मान योग
करण : विष्टि 08:02 AM तक, बाद बव 07:21 PM तक, बाद बालव 06:53 AM तक, बाद कौलव
चन्द्रमा : आज 12:17 PM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य धनु राशि पर है
राहु काल : राहु काल 03:16 PM से 04:34 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| रोग | 07:33 AM | 08:50 AM |
| उद्बेग (वार वेला) | 08:50 AM | 10:08 AM |
| चर | 10:08 AM | 11:25 AM |
| लाभ | 11:25 AM | 12:42 PM |
| अमृत | 12:42 PM | 13:59 PM |
| काल (काल वेला) | 13:59 PM | 15:16 PM |
| शुभ | 15:16 PM | 16:34 PM |
| रोग | 16:34 PM | 17:51 PM |
रात का चौघड़िया :
| काल | 17:51 PM | 19:34 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 19:34 PM | 21:16 PM |
| उद्बेग | 21:16 PM | 22:59 PM |
| शुभ | 22:59 PM | 00:42 AM |
| अमृत | 00:42 AM | 02:25 AM |
| चर | 02:25 AM | 04:08 AM |
| रोग | 04:08 AM | 05:50 AM |
| काल | 05:50 AM | 07:33 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। पड़ोसी आपकी काफी मदद करना चाहेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। आप जिस काम को बहुत आसान समझते हैं वही आपको काफी परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है।
वृषभ : व्यवसाय में आप बड़ा और साहसिक निर्णय ले सकते हैं। धन के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा। आप लोगों की अपेक्षाओं को पूरा भी करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन : नया काम शुरू करने के लिये दिन शुभ नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान कम हो सकता है। शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अवांछित यात्रायें करनी पड़ सकती है।
कर्क : कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के बावजूद आप काफी प्रदर्शन करेंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। बच्चों के करियर की चिन्ता हो सकती है। बुद्धिमान लोगों की संगत आपके लिये लाभकारी होगी।
सिंह : नया व्यवसाय शुरू करने के लिये दिन बेहद शुभ है। आपका मन अध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। आपकी छवि लोगों के बीच एक उदार और परोपकारी व्यक्ति के रूप में निर्मित हो रही है। इसका सीधा लाभ आपको कार्यक्षेत्र में भी प्राप्त होगा। परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।
कन्या : आपका मन अनावश्यक बातों में लगा रहेगा। लापरवाही के कारण आपके काम की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। बिना मांगे किसी को सलाह देने के कारण अपमान हो सकता है। दूसरों के भरोसे न रहें।
तुला : कार्यक्षेत्र में आपको नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रेमी जन के साथ संवादहीनता के कारण बात बिगड़ सकती है। बच्चों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। आपकी बातें निकटस्थ लोगों को व्यथित कर सकती है।
वृश्चिक : पैतृक व्यवसाय में आय बढ़ने की सम्भावना बन रही है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। आपके सभी काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
धनु : कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपकी तर्क-शक्ति की लोग प्रशंसा करेंगे। आप किसी पुरानी समस्या का हल खोज पायेंगे। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है।
मकर : किसी बड़े कार्य को लेकर फाइनेंस की समस्या हल होगी। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं। उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो दिन काफी शुभ है। भविष्य को लेकर योजना बनाते समय मित्रों और परिजनों से परामर्श लेना शुभ होगा। बच्चों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है।कुम्भ : विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें। मौसमी बदलाव के कारण आपको परेशानी होने की सम्भावना है। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

