Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 07/01/2026

सम्वत् : 2082 

मास : माघ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : पंचमी तिथि 06:33 AM तक उपरांत षष्ठी

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 07:33 AM 

सूर्यास्त : 05:52 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :    मघा 11:56 AM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी

योग :  आयुष्मान योग 06:33 PM तक, उसके बाद सौभाग्य योग

करण : कौलव 06:37 PM तक, बाद तैतिल 06:34 AM तक, बाद गर

चन्द्रमा :  आज  चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य धनु राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  12:42 PM से 02:00 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 07:33 AM 08:50 AM
अमृत 08:50 AM 10:08 AM
काल (काल वेला) 10:08 AM 11:25 AM
शुभ 11:25 AM 12:42 PM
रोग (वार वेला) 12:42 PM 14:00 PM
उद्बेग 14:00 PM 15:17 PM
चर 15:17 PM 16:34 PM
लाभ 16:34 PM 17:52 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 17:52 PM 19:34 PM
शुभ 19:34 PM 21:17 PM
अमृत 21:17 PM 23:00 PM
चर 23:00 PM 00:42 AM
रोग 00:42 AM 02:25 AM
काल 02:25 AM 04:08 AM
लाभ (काल रात्रि) 04:08 AM 05:51 AM
उद्बेग 05:51 AM 07:33 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : जीवनसाथी की सहायता से आपको करियर में सफलता मिलेगी। बच्चों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। कुछ कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय आज आपको लेने पड़ सकते हैं। आवश्यक सामानों की खरीदारी में धन खर्च कर होगा। आपकी आय बढ़ सकती है।

वृषभ : आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। अपनी प्रतिभा को पुनः विकसित करने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

मिथुन : आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। नये सम्बन्धों का विकास हो सकता है। सन्तान के कार्यों पर नजर बनाकर रखें। टीमवर्क के माध्यम से गम्भीर समस्याओं का निराकरण कर लेंगे। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता का भाव बढ़ेगा।

कर्क : परिवार में थोड़ी कलह उत्पन्न होने की सम्भावना है। अजनबी व्यक्तियों पर अधिक विश्वास न करें। हृदय रोगियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। सन्तान के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपको पैरों में चोट लग सकती है।

सिंह : आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। पुरानी डील के कारण आपको लाभ मिलने की सम्भावना है। भोग-विलास का आनन्द उठायेंगे। धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बना सकते हैं। किसी दुविधा का समाधान मिलेगा।

कन्या : व्यापार में नये बदलाव करने से बचें। परिश्रम का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। आय के साथ-साथ आपके खर्च भी बढ़ेंगे। अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन को लेकर समस्या हो सकती है।

तुला : सरकारी कार्यों में कुछ बाधा आ सकती है। दूसरों के विवादों में समझौता न करायें। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में प्रेम भाव बढ़ेगा। धर्म-कर्म को लेकर अन्धविश्वासी न बनें। आप कुछ नया काम करने को लेकर प्रेरित होंगे।

वृश्चिक : जॉब में मनोवान्छित लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी। सहकर्मी आपकी चुगली कर सकते हैं। व्यापार में पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घरेलू खर्च को लेकर बजट का ध्यान रखें। प्रबुद्ध व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा।

धनु : कार्यक्षेत्र में अकस्मात परिवर्तन आ सकते हैं। दुष्टजन आपको हानि पहुँचाने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन करने से आपको बचना चाहिये। किसी भी कार्य को ठीक तरह से करने में मुश्किल होगी। कब्ज और वायुविकार के कारण पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।

मकर : राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर दान करना चाहिये। उधार चुकाने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मेहनत में कमी न करें। जल्दबाजी के कारण कार्यों में विघ्न आ सकते हैं।

कुम्भ : व्यापार में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। घर का वातावरण शान्तिपूर्ण रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

मीन : परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। घर के लिये खरीदारी कर सकते हैं। उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। मन में हीन भावना पनप सकती है। वृद्धजनों के साथ बहसबाजी करने से बचें।

FROM AROUND THE WEB