Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 09/01/2026

सम्वत् : 2082 

मास : माघ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  सप्तमी

वार : शुक्रवार 

सूर्योदय : 07:33 AM 

सूर्यास्त : 05:52 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  उत्तर फाल्गुनी 01:40 PM तक उपरांत हस्त

योग :  शोभन योग 04:55 PM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग 

करण : विष्टि 07:39 PM तक, बाद बव

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य धनु राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 11:26 AM से 12:43 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 07:33 AM 08:51 AM
लाभ 08:51 AM 10:08 AM
अमृत (वार वेला) 10:08 AM 11:26 AM
काल (काल वेला) 11:26 AM 12:43 PM
शुभ 12:43 PM 14:01 PM
रोग 14:01 PM 15:18 PM
उद्बेग 15:18 PM 16:36 PM
चर 16:36 PM 17:53 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 17:53 PM 19:36 PM
काल 19:36 PM 21:18 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:18 PM 23:01 PM
उद्बेग 23:01 PM 00:43 AM
शुभ 00:43 AM 02:26 AM
अमृत 02:26 AM 04:08 AM
चर 04:08 AM 05:51 AM
रोग 05:51 AM 07:33 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। विरोधी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी से अपने विचारों को साझा कर सकते हैं। आपकी वाणी में मधुरता की प्रशंसा होगी। छोटी-मोटी बातों को अधिक महत्व न दें। शारीरिक रूप से काफी चुस्त-दुरुस्त रहेंगे।

वृषभ : आज आप काफी महँगी खरीदारी कर सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ सभी कार्यों में आगे बढ़ेंगे। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। मधुमेह के रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। सन्तान के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहने वाला है। सन्तान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी कारणवश आपकी बदनामी हो सकती है। इसीलिये ऐसी स्थितियों को लेकर सावधान रहें। व्यापार में आप नये प्रयोग कर सकते हैं। परिवार को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी।

कर्क : आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द उठायेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। आपके सभी रुके हुये काम एक के बाद एक पूरे होते जायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका यश बढ़ेगा। किसी मित्र से अनबन आज दूर होगी।

सिंह : कार्यक्षेत्र में कुछ अस्थिरता हो सकती है। आपको किसी के साथ भी अभद्रता नहीं करनी चाहिये। अपने से बड़ों की बात न टालें। माता-पिता की सलाह से नया काम शुरू करना आपके लिये शुभ होगा। सर्दी और कफ बढ़ने से समस्या हो सकती है।

कन्या : घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। निर्माण सम्बन्धी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। लोग आपके विचारों से काफी सहमत रहेंगे। कोई रुकी हुयी डील आज शुरू हो सकती है।

तुला : व्यवसाय में आपको कुछ नया प्रयोग करने से बचना चाहिये। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। पेट में कब्ज और वायु विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे।

वृश्चिक : आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया पर आप अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त होगा। व्यापार में आपको बड़े अनुबन्ध मिलेंगे।

धनु : कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थान-परिवर्तन हो सकता है। परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। आपके ऊपर लक्ष्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। सन्तान की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। करियर को लेकर एकाग्रचित्त रहेंगे।

मकर : कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी अत्यधिक सहायता करेंगे। शुभ समचार मिलने से मनोबल में वृद्धि होगी। अधिकारियों से वाद-विवाद में समय और सम्मान दोनों की हानि हो सकती है। कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का निवारण होगा। कोई गुमी हुयी वस्तु आपको आज मिल सकती है।

कुम्भ : कारोबार में आपका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहेगा। संकोच के कारण आप अपनी परेशानियों को भी शेयर नहीं कर पा रहे हैं। पारिवारिक वातावरण थोड़ा उदासीन रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर अधिक गम्भीर होना फिलहाल आपके लिये उपयुक्त नहीं है। दूसरों से अधिक अपेक्षा न रखें।

मीन : कारोबार की अधूरी पड़ी योजनाओं को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कब्ज और गैस की समस्या होने की सम्भावना है। आप अपनी विशेषताओं से लोगों को परिचित कराने में जुटे रहेंगे। कानूनी विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी।

FROM AROUND THE WEB