Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 11/01/2026
सम्वत् : 2082
मास : माघ कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : अष्टमी तिथि 10:20 AM तक उपरांत नवमी
वार : रविवार
सूर्योदय : 07:33 AM
सूर्यास्त : 05:53 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : चित्रा 06:12 PM तक उपरांत स्वाति
योग : सुकर्मा योग 05:26 PM तक, उसके बाद धृति योग
करण : कौलव 10:20 AM तक, बाद तैतिल 11:29 PM तक, बाद गर
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य धनु राशि पर है
राहु काल : राहु काल 04:37 PM से 05:55 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| उद्बेग | 07:33 AM | 08:51 AM |
| चर | 08:51 AM | 10:09 AM |
| लाभ | 10:09 AM | 11:26 AM |
| अमृत (वार वेला) | 11:26 AM | 12:44 PM |
| काल (काल वेला) | 12:44 PM | 14:02 PM |
| शुभ | 14:02 PM | 15:19 PM |
| रोग | 15:19 PM | 16:37 PM |
| उद्बेग | 16:37 PM | 17:55 PM |
रात का चौघड़िया :
| शुभ | 17:55 PM | 19:37 PM |
| अमृत | 19:37 PM | 21:19 PM |
| चर | 21:19 PM | 23:02 PM |
| रोग | 23:02 PM | 00:44 AM |
| काल | 00:44 AM | 02:26 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 02:26 AM | 04:09 AM |
| उद्बेग | 04:09 AM | 05:51 AM |
| शुभ | 05:51 AM | 07:33 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। व्यापार में गति तीव्र होने के योग बन रहे हैं। प्रेमीजन के माध्यम से आपको उपहार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन आनन्द और उल्लास से भरपूर रहेगा।
वृषभ : दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्धों के बीच आयी गलतफहमियों को दूर करने के लिये दिन अच्छा है। व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। विवाह योग्य सन्तान का विवाह तय हो सकता है।
मिथुन : परिजनों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। आपके अच्छे कार्यों की सराहना करने के बजाय लोग उनकी आलोचना कर सकते हैं। जल्दबाजी में किये गये कार्यों से नुकसान हो सकता है। समय का सदुपयोग करें। कार्यक्षेत्र के वातावरण में कुछ तनाव हो सकता है।
कर्क : रक्तचाप के रोगियों को विशेष सावधानी रखनी चाहिये। वरिष्ठ लोगों की अवहेलना न करें। पारिवारिक रिश्तों में सम्वादहीनता के कारण समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ कहीं जाने की योजना बना सकते हैं। भाई-बहनों की चिन्ता रहेगी।
सिंह : प्रबन्धन से जुड़े लोगों के ऊपर काम का दबाव रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में तनाव हो सकता है। शाम के समय किसी समारोह का निमन्त्रण मिल सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के लिये योजना बना सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। लेकिन आपको थोड़ी सावधानी भी बरतनी होगी।
कन्या : कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। जिन लोगों का स्वास्थ्य खराब था उनके स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। अपने काम के प्रति निष्ठावान रहें। प्रेमीजन की भावनाओं का अनादर न करें। मन में वैराग्य के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।
तुला : आज आप रुके हुये कार्यों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। जीवनसाथी आपका मानसिक और आर्थिक रूप से काफी सहयोग करेगा। काम के प्रति सकारात्मक रवैया रखें। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध और मधुर होंगे। परिवार के सदस्य आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक : आपके काम की लोग उपेक्षा कर सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में आपका धन बर्बाद होगा। आज आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। आय की अपेक्षा आपके खर्चों में अधिकता रहेगी। सहकर्मियों से अपनी व्यक्तिगत बातें शेयर करना उचित नहीं है।
धनु : नया काम आरम्भ करना हर दृष्टिकोण से उत्तम है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र की तनावयुक्त परिस्थितियों को हल करने में सफल होंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी।
मकर : आपकी दिनचर्या में सुधार आयेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका समय बीतेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों को गहरा और मजबूत करने के लिये रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को हल्के में न लें। उनका मार्गदर्शन लगातार करते रहें। अधिकारी वर्ग से बहस न करें।कुम्भ : आय के साधनों में कमी आ सकती है। आज भविष्य के लिये कोई काम न छोड़ें। थायराइड से पीड़ित महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बधी कष्ट हो सकता है। अपने अनुभवों को दूसरों पर थोपने से बचें। दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें।

