Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 13/01/2026
सम्वत् : 2082
मास : माघ कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : दशमी तिथि 03:18 PM तक उपरांत एकादशी
वार : मंगलवार
सूर्योदय : 07:33 AM
सूर्यास्त : 05:56 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : विशाखा 12:06 AM तक उपरांत अनुराधा
योग : शूल योग 07:04 PM तक, उसके बाद गण्ड योग
करण : विष्टि 03:18 PM तक, बाद बव 04:36 AM तक, बाद बालव
चन्द्रमा : आज 05:21 PM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य धनु राशि पर है
राहु काल : राहु काल 03:21 PM से 04:38 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| रोग | 07:33 AM | 08:51 AM |
| उद्बेग (वार वेला) | 08:51 AM | 10:09 AM |
| चर | 10:09 AM | 11:27 AM |
| लाभ | 11:27 AM | 12:45 PM |
| अमृत | 12:45 PM | 14:03 PM |
| काल (काल वेला) | 14:03 PM | 15:21 PM |
| शुभ | 15:21 PM | 16:38 PM |
| रोग | 16:38 PM | 17:56 PM |
रात का चौघड़िया :
| काल | 17:56 PM | 19:38 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 19:38 PM | 21:21 PM |
| उद्बेग | 21:21 PM | 23:03 PM |
| शुभ | 23:03 PM | 00:45 AM |
| अमृत | 00:45 AM | 02:27 AM |
| चर | 02:27 AM | 04:09 AM |
| रोग | 04:09 AM | 05:51 AM |
| काल | 05:51 AM | 07:33 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। नजदीकी व्यक्तियों के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। ऐसा भी हो सकता है कि आप जिनके साथ अच्छा करें वही आपको महत्व न दें। शाम को आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं।
वृषभ : आज कई सारे अटके काम शुरू हो सकते हैं। नये कारोबार की शुरुआत करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपकी इच्छाशक्ति आपके लिये विपरीत परिस्थितियों के बीच भी ढाल के रूप में काम करेगी। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मिथुन : अपने निर्णयों को दूसरों पर आरोपित न करें। बेरोजगार लोगों को अपनी जॉब की चिन्ता हो सकती है। नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। सम्पत्ति विवादों का समाधान निकल सकता है।
कर्क : आज अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिये धन खर्च करेंगे। प्रेमीजन को आज कोई महँगा उपहार दे सकते हैं। आयात-निर्यात के कारोबार में तेजी आयेगी। अधिकारी वर्ग आपकी अनदेखी कर सकते हैं। साहित्य की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है।
सिंह : कार्यक्षेत्र में नये दोस्त बन सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति विश्वास बनाये रखें। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आप अपनी योजनाओं को लेकर थोड़े कन्फ्यूज हो सकते हैं। आपकी यात्रा अत्यन्त सुखद रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।
कन्या : आज परिजनों के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को काम से अधिक महत्व देंगे। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। दूसरों के मामलों में मध्यस्थता करवा सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है।
तुला : आज जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल होने की सम्भावना है। आपके ऊपर काफी जिम्मेदारियाँ रहेंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण करने का दबाव रहेगा।
वृश्चिक : व्यवसाय में आप कड़े निर्णय ले सकते हैं। विदेश से नौकरी के अवसर मिलने की सम्भावना है। वैवाहिक जीवन में कुछ असन्तोष हो सकता है। किसी परिजन को उधार देना पड़ सकता है। श्वसन के रोग उत्पन्न हो सकते हैं।
धनु : दिन का शुरुआती भाग आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से बेहतरीन लाभ मिलेगा। आज आपके ऊपर पुराने ऋण को चुकाने का दबाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आज आप कुछ नया सीखने को लेकर प्रेरित हो सकते हैं।
मकर : महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द लेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। सन्तान का व्यवहार आपके प्रति आज्ञाकारी रहेगी। आय के नये स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं।कुम्भ : ऑनलाइन कारोबार में आपको बड़ा लाभ होगा। बच्चों की परवरिश में आज काफी समय देंगे। गुप्त शत्रुओं की वजह से कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। दूसरों के झगड़ों में मध्यस्थता न करें।

