Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 15/01/2026
सम्वत् : 2082
मास : माघ कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : द्वादशी तिथि 08:16 PM तक उपरांत त्रयोदशी
वार : गुरुवार
सूर्योदय : 07:33 AM
सूर्यास्त : 05:58 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : ज्येष्ठा 05:47 AM तक उपरांत मूल
योग :वृद्धि योग 08:37 PM तक, उसके बाद ध्रुव योग
करण : तैतिल 08:17 PM तक, बाद गर
चन्द्रमा : आज 05:47 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मकर राशि पर है
राहु काल : राहु काल 02:04 PM से 03:22 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| शुभ (वार वेला) | 07:33 AM | 08:51 AM |
| रोग | 08:51 AM | 10:09 AM |
| उद्बेग | 10:09 AM | 11:27 AM |
| चर | 11:27 AM | 12:46 PM |
| लाभ | 12:46 PM | 14:04 PM |
| अमृत | 14:04 PM | 15:22 PM |
| काल (काल वेला) | 15:22 PM | 16:40 PM |
| शुभ (वार वेला) | 16:40 PM | 17:58 PM |
रात का चौघड़िया :
| अमृत | 17:58 PM | 19:40 PM |
| चर | 19:40 PM | 21:22 PM |
| रोग | 21:22 PM | 23:04 PM |
| काल | 23:04 PM | 00:46 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 00:46 AM | 02:27 AM |
| उद्बेग | 02:27 AM | 04:09 AM |
| शुभ | 04:09 AM | 05:51 AM |
| अमृत | 05:51 AM | 07:33 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : व्यापार के मामले में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार की आपको सहायता करनी पड़ सकती है। इससे आपका मन अत्यन्त प्रसन्न रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। सहकर्मियों के सहयोग से आपके काम जल्दी पूरे हो जायेंगे। जॉब के नये अवसर आपको मिल सकते हैं।
वृषभ : घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा की तैयारी करेंगे। किसी पर भी आँख-मूँदकर भरोसा न करें। ऑफिस का कोई अति महत्वपूर्ण कार्य आपके सामने आ सकता है। सोशल मीडिया पर संवेदनशील और भ्रामक पोस्टों को लाइक शेयर करने से बचें।
मिथुन : आपके बारे में लोगों की राय मिश्रित रहेगी। लोग मीठा बोलकर आपसे अपने काम करवाने का प्रयास करेंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सार्वजनिक क्षेत्रों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। निजी रिश्तों में मधुरता आयेगी। अपने ऊपर काम का अतिरिक्त बोझ न लादें।
कर्क : फाइनेन्स सम्बन्धी कार्यों से जुड़े अवरोध दूर होंगे। अपनी प्रबल इच्छाशक्ति से सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। पदोन्नति के योग प्रबल हैं। छोटे भाई बहनों के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। किसी बड़ी डील से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।
सिंह : पारिवारिक समस्याओं के कारण मन विचलित हो सकता है। छोटे उद्योग कर रहे लोगों को कठिनाई हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। गलत रास्तों का चुनाव न करें। आँखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है। हार्डवेयर से सम्बन्धित कारोबार में लाभ की सम्भावना बन रही है।
कन्या : अपनी कार्यशैली को लेकर आत्ममन्थन करेंगे। दिनचर्या का बड़ा समय पढ़ने और शोध आदि में दे सकते हैं। आज केवल आवश्यक कार्यों को ही प्राथमिकता दें। रिश्तों को लेकर कुछ असमंजस भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।
तुला : कार्यक्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है। यह भी सम्भव है कि आप ही सही हों लेकिन सही बात कहने पर भी आप लोगों के सामने बुरे बन सकते हैं। घर के कार्यों में भी अधिक मन नहीं लगेगा। नशे का सेवन बिल्कुल भी न करें। शेयर मार्केट में अत्यधिक धन निवेश करने से बचें।
वृश्चिक :अच्छे मित्रों के संयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। पैतृक सम्पदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। धीरे-धीरे अटके मामलों को सुलझा लेंगे। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है।
धनु : आप लोगों के लिये प्रेरणास्रोत बनाकर उभरेंगे। पूर्वनिर्धारित कार्यों की योजना समय से पहले बना लें। समय का सदुपयोग करेंगे। इन्श्योरेंस जैसे कार्यों से अधिक लाभ प्राप्त होगा। शाम को सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
मकर : जीवनसाथी के प्रति अपनापन और प्रेम दोनों ही बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपनी प्रोडक्ट की गुणवत्ता पर ध्यान देना पड़ेगा। अपनी मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। लोग आपकी आदतों की आलोचना कर सकते हैं। पुराने सम्बन्धों का लाभ आपको मिलेगा।कुम्भ : कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन हो सकते हैं। पहले की गयी मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। आज व्यवसाय में नये तरीके की योजना अपनानी पड़ेगी। ऑफिस में लोग आपका अत्यधिक सहयोग करेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है।

