Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 16/01/2026

सम्वत् : 2082 

मास : माघ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  त्रयोदशी तिथि 10:22 PM तक उपरांत चतुर्दशी 

वार : शुक्रवार 

सूर्योदय : 07:33 AM 

सूर्यास्त : 05:59 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  मूल

योग :ध्रुव योग 09:06 PM तक, उसके बाद व्याघात योग

करण :  गर 09:22 AM तक, बाद वणिज 10:22 PM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा :  आज  चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मकर राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  11:28 AM से 12:46 PM तक 

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 07:33 AM 08:51 AM
लाभ 08:51 AM 10:09 AM
अमृत (वार वेला) 10:09 AM 11:28 AM
काल (काल वेला) 11:28 AM 12:46 PM
शुभ 12:46 PM 14:04 PM
रोग 14:04 PM 15:22 PM
उद्बेग 15:22 PM 16:41 PM
चर 16:41 PM 17:59 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 17:59 PM 19:41 PM
काल 19:41 PM 21:22 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:22 PM 23:04 PM
उद्बेग 23:04 PM 00:46 AM
शुभ 00:46 AM 02:28 AM
अमृत 02:28 AM 04:09 AM
चर 04:09 AM 05:51 AM
रोग 05:51 AM 07:33 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। पिता अपने बच्चों से किसी कारण नाराज हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर विश्वास में कमी होने की आशंका है। लेकिन साथ में समय बिताने से मन हल्का होगा। विदेश में रहने वाले परिजनों की चिन्ता हो सकती है। शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।

वृषभ : आज अपने मित्रों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। आपका मन किसी कारण अप्रसन्न हो सकता है। उच्च शिक्षा में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। स्वयं की गलतियों पर पर्दा न डालें।

मिथुन : पारिवारिक सम्बन्धों की कटुता दूर होगी। पार्टनरशिप में किये गये व्यवसाय से आपको लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

कर्क : आज अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का विरोध करने से बचें। नये रोजगार की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह :आपको अपने स्वाभिमान की चिन्ता हो सकती है। घरेलू कार्यों में फँसे रहेंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। अपने निर्णयों को बार-बार न बदलें। सन्तान की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। मन में नये काम को लेकर थोड़ी शंका रहेगी।

कन्या : परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। अपने चरित्र को अच्छा रखें। योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभकारी होगा। दिखावे पर अधिक खर्च करना उचित नहीं है। कानूनी विवादों को लेकर सावधानी रखें।

तुला : आज नये व्यञ्जनों का सेवन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। आज छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। मनोरञ्जन के साधनों पर धन खर्च करेंगे। नयी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। रूढ़िवादी विचारों से बचें।

वृश्चिक :आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन के मामले में आज भाग्यशाली रहेंगे। बोलचाल के दौरान सभ्य भाषाशैली का प्रयोग करें। बच्चों की सेहत की चिन्ता हो सकती है। जिम्मेदारियों के बीच स्वयं के लिये समय अवश्य निकालें।

धनु : अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। परिवार को लेकर आप कुछ योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने में लगे रहेंगे। विद्वान् लोगों के साथ आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

मकर : अपने विचारों को सकारात्मक बनाये रखें। बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। व्यवसाय में प्रलोभनों से बचें। भूतकाल की बातों को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे।

कुम्भ :आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होने की सम्भावना है। परिजनों के प्रति थोड़ा चिन्तित रहेंगे। सुख के साधनों पर आप धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी की सलाह लेने से आपको लाभ होगा। युवा प्रेम सम्बन्धों को लेकर अत्यन्त भावुक हो सकते हैं।

मीन : परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपके मस्तिष्क में नये रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

FROM AROUND THE WEB