Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 17/01/2026

सम्वत् : 2082 

मास : माघ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  चतुर्दशी तिथि 12:04 AM तक उपरांत अमावस्या 

वार : शनिवार 

सूर्योदय : 07:33 AM 

सूर्यास्त : 06:00 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  मूल

योग : मूल 08:12 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा

करण :  विष्टि 11:16 AM तक, बाद शकुनि 12:04 AM तक, बाद चतुष्पद

चन्द्रमा :  आज  चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मकर राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  10:10 AM से 11:28 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

काल (काल वेला) 07:33 AM 08:51 AM
शुभ 08:51 AM 10:10 AM
रोग 10:10 AM 11:28 AM
उद्बेग 11:28 AM 12:46 PM
चर 12:46 PM 14:05 PM
लाभ (वार वेला) 14:05 PM 15:23 PM
अमृत 15:23 PM 16:41 PM
काल (काल वेला) 16:41 PM 18:00 PM

रात का चौघड़िया  :

लाभ (काल रात्रि) 18:00 PM 19:41 PM
उद्बेग 19:41 PM 21:23 PM
शुभ 21:23 PM 23:05 PM
अमृत 23:05 PM 00:46 AM
चर 00:46 AM 02:28 AM
रोग 02:28 AM 04:09 AM
काल 04:09 AM 05:51 AM
लाभ (काल रात्रि) 05:51 AM 07:33 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : अपनी योजनाओं को लेकर संशय में हो सकते हैं। इस समय भावुक होने के बजाय व्यावहारिक निर्णय लेना उत्तम होगा। जोखिम भरे निवेशों से स्वयं को दूर रखें। प्रेमीजन से सम्बन्ध मधुर रखें। धन के हिसाब-किताब को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं।

वृषभ : लोग आपकी कार्यप्रणाली का विरोध कर सकते हैं। दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी राय को दूसरों के ऊपर थोपने से बचें। आलस्य के कारण किसी काम को टाल सकते हैं।

मिथुन : परिवार में धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। बड़े बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और उत्तम सलाह प्राप्त होगी। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आयेगी।

कर्क : नये लोगों पर शीघ्र विश्वास न करें। आपको किसी कठिन प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी। आपको कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। रुके हुये कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिजन किसी कारण आपकी बातों से सहमत नहीं रहेंगे।

सिंह : विचारों के आपसी आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। धैर्य और संयम के साथ काम करेंगे जिसका सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा। समय का अच्छा सदुपयोग करेंगे। प्रेमीजन के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।

कन्या : कार्यक्षेत्र में परेशानियों से घिरे रहेंगे। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। दूसरों के भरोसे न रहें वरना आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। हर काम को समय से निपटाने का प्रयास करें। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। यात्रा थकावट भरी लेकिन फलदायक रहेगी।

तुला : परिवार के सदस्यों से अत्यधिक सन्तुष्ट रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधा का पर्याप्त आनन्द लेंगे। उच्च अधिकारी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहने वाले हैं। परियोजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। अपनी योग्यता का भरपूर लाभ उठायेंगे।

वृश्चिक :आत्मविश्वास और मनोबल को कम न होने दें। नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। पुराने मित्र आपके काम आ सकते हैं। अधिकारियों के साथ वेतनवृद्धि को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

धनु : कारोबार में आय बढ़ने के स्पष्ट योग हैं। लेकिन आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। पेट में गैस और एसीडिटी जैसी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिवारजनों की सहमति से किसी तीर्थदर्शन की योजना बना सकते हैं।

मकर : जीवनसाथी के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। स्वयं को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाये रखने के लिये व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। आपको सहकर्मियों पर पूर्ण विश्वास नहीं करना चाहिये। आपकी कोई कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। घर की समस्याओं को स्वतः की सुलझाने का प्रयास करें।

कुम्भ : सामाजिक संस्थाओं में दान और सेवा कार्य करने का विचार मन में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किये गये बदलावों से लाभ प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटों का अन्त होगा। दोपहर के बाद की स्थितियाँ अत्यन्त अनुकूल रहेंगी। आप अपने शौक पर अत्यधिक ध्यान देंगे।

मीन : अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। आप जिन कार्यों को कठिन मान रहे थे उन्हें आप आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आपकी सूझबूझ और समझदारी की सब जगह प्रशंसा होगी। परिवार के दायित्वों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें।

FROM AROUND THE WEB