Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 19/01/2026
सम्वत् : 2082
मास : माघ शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : प्रतिपदा तिथि 02:14 AM तक उपरांत द्वितीया
वार : सोमवार
सूर्योदय : 07:33 AM
सूर्यास्त : 06:01 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा 11:52 AM तक उपरांत श्रवण
योग : वज्र योग 08:45 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग
करण : किस्तुघन 01:51 PM तक, बाद बव 02:14 AM तक, बाद बालव
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मकर राशि पर है
राहु काल : राहु काल 08:51 AM से 10:10 AM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| अमृत | 07:33 AM | 08:51 AM |
| काल (काल वेला) | 08:51 AM | 10:10 AM |
| शुभ | 10:10 AM | 11:28 AM |
| रोग | 11:28 AM | 12:47 PM |
| उद्बेग | 12:47 PM | 14:05 PM |
| चर | 14:05 PM | 15:24 PM |
| लाभ (वार वेला) | 15:24 PM | 16:43 PM |
| अमृत | 16:43 PM | 18:01 PM |
रात का चौघड़िया :
| चर | 18:01 PM | 19:43 PM |
| रोग | 19:43 PM | 21:24 PM |
| काल | 21:24 PM | 23:05 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 23:05 PM | 00:47 AM |
| उद्बेग | 00:47 AM | 02:28 AM |
| शुभ | 02:28 AM | 04:09 AM |
| अमृत | 04:09 AM | 05:51 AM |
| चर | 05:51 AM | 07:32 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आपकी आर्थिक स्थिति सबल रहेगी। किसी बड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। विदेश से नौकरी के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृषभ : नये प्रकल्पों को लेकर आप अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद दिया जा सकता है। वैवाहिक जीवन में संवादहीनता हो सकती है। आपकी वाणी में मिठास रहेगी। अध्यात्मिक विषयों में रुचि लेंगे। आज दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।
मिथुन : आज शरीर में थकावट महसूस होगी। अकारण लोगों से विवाद होने की आशंका है। धैर्यवान होकर सभी कार्य करें। भाग्य का साथ न मिलने से आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। यात्रा के दौरान बड़ी परेशानियाँ खड़ी हो सकती हैं।
कर्क : अपनी कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार कर लेंगे। व्यवसाय में बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं। धन कमाने के नये स्रोत बना सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अत्यन्त सुखमय रहेगा। अविवाहित लड़कियों का विवाह तय हो सकता है।
सिंह : आज सुबह मन व्यथित हो सकता है लेकिन शाम तक आप अत्यन्त शान्त मूड में आ जायेंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। उच्च अधिकारी आपको चुनौतियों वाला काम सौंप सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेमीजन के साथ पर्यटन की योजना बना सकते हैं।
कन्या : शेयर मार्केट से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिये दिन अच्छा है। दर्शन और साहित्य के प्रति आप अत्यन्त आकर्षित रहेंगे। प्रियजनों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। आज दिन काफी अच्छा रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा।
तुला : कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को लेकर चिन्तित रहेंगे। नयी तकनीक को सीखने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन धन की कमी के कारण आपके काम रुक सकते हैं। विद्वान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में उलझने की आशंका है।
वृश्चिक :आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। नये काम की शुरुआत करने के लिये दिन अत्यन्त शुभ है। कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे।
धनु : आपके कार्यों से परिजन नाराज होंगे। किन्तु आपको उनसे झगड़ने के बजाय उन्हें अपनी बातें मनानी चाहिये। आप लोगों की सहायता करने के लिये उधार दे सकते हैं। गुप्त शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। कुछ लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं।
मकर : किसी मांगलिक समारोह की योजना बना सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। आपको नौकरी में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपके सपने साकार हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी निष्ठा से बहुत प्रभावित होगा।कुम्भ : कारोबारियों को बड़ा निवेश करने से बचना चाहिये। घर में उत्साह का वातावरण रहेगा। अनुशासनहीनतापूर्ण व्यवहार से आपको बचना चाहिये। व्यापार को लेकर बड़ी मीटिंग कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। बढ़ते खर्चों को नियन्त्रित करने के लिये आप काम करेंगे।

