Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 20/01/2026
सम्वत् : 2082
मास : माघ शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : द्वितीया तिथि 02:42 AM तक उपरांत तृतीया
वार : मंगलवार
सूर्योदय : 07:32 AM
सूर्यास्त : 06:02 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : श्रवण 01:06 PM तक उपरांत धनिष्ठा
योग : सिद्धि योग 08:00 PM तक, उसके बाद व्यातीपात योग
करण : बालव 02:31 PM तक, बाद कौलव 02:43 AM तक, बाद तैतिल
चन्द्रमा : आज 01:35 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मकर राशि पर है
राहु काल : राहु काल 03:25 PM से 04:43 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| रोग | 07:32 AM | 08:51 AM |
| उद्बेग (वार वेला) | 08:51 AM | 10:10 AM |
| चर | 10:10 AM | 11:28 AM |
| लाभ | 11:28 AM | 12:47 PM |
| अमृत | 12:47 PM | 14:06 PM |
| काल (काल वेला) | 14:06 PM | 15:25 PM |
| शुभ | 15:25 PM | 16:43 PM |
| रोग | 16:43 PM | 18:02 PM |
रात का चौघड़िया :
| काल | 18:02 PM | 19:43 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 19:43 PM | 21:25 PM |
| उद्बेग | 21:25 PM | 23:06 PM |
| शुभ | 23:06 PM | 00:47 AM |
| अमृत | 00:47 AM | 02:28 AM |
| चर | 02:28 AM | 04:09 AM |
| रोग | 04:09 AM | 05:51 AM |
| काल | 05:51 AM | 07:32 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : अधिकारी वर्ग से आपको अत्यधिक समर्थन मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेमभाव में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक आयोजन की सम्भावना बन रही है। पिता के ऊपर गर्व होगा।
वृषभ : आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान करा सकते हैं। व्यापार में प्रभावशाली लोगों से आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। IT क्षेत्र में कार्यरत लोगों को विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।
मिथुन : वैवाहिक सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न होने की सम्भावना है। नये सहयोगियों से आपको सावधान रहना चाहिये। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिये। माइग्रेन का दर्द उभर सकता है। घूमने-फिरने में समय बर्बाद न करें।
कर्क : कार्यक्षेत्र में आपका विरोध करने वाले लोगों की आलोचना हो सकती है। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। कानूनी मामलों में विजय मिलने की प्रबल सम्भावना है। अपने लोगों की सलाह लेने से पीछे न हटें। परिवार के छोटे बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके मन में विचारों का आधिक्य रहेगा।
सिंह : नया काम शुरू करने के लिये दिन अच्छा है। प्रेमीजन से झगड़ा हो सकता है। कुटीर उद्योगों से उत्तम धन लाभ होगा। तीखा भोजन करने से बचें। आपके काम का श्रेय दूसरे लोग ले सकते हैं। पहले किये गये प्रयासों का उत्तम परिणाम मिलेगा।
कन्या : आप अपने लक्ष्यों को लेकर थोड़े दबाव में रहेंगे। सरकारी काम में बाधा आ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपेक्षानुकूल सहयोग नहीं मिल पायेगा। कोई भी काम करने से पूर्व मित्रों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। विरोधी आपके सामने दोबारा सक्रिय हो सकते हैं।
तुला : व्यावसायिक अनुबन्ध करने से पहले पेपर्स वगैरह को ध्यान से रख लें। आप लोगों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। लेकिन लोग मौका पड़ने पर आपको धोखा दे सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में आपके काम पर लोग नजर बनाये रखेंगे। जमीन के कारोबारियों के लिये दिन अच्छा नहीं है।
वृश्चिक :आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा है। घर में सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखेंगे। मार्केटिंग सम्बन्धित कार्यों से बेहतरीन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। परिवार में लोग आपकी बातों को अनसुना कर सकते हैं।
धनु : व्यवसाय में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अधिक सोच-विचार के चक्कर में काम बिगड़ सकते हैं। छोटे बच्चों को डाँटने के बजाय उन्हें समझायें। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण सर्द-बुखार हो सकता है। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोगों की सँख्या लगातार बढ़ रही है।
मकर : अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। आयात-निर्यात से सम्बन्धित व्यवसाय से आपको धन लाभ होगा। परिवार में आपसी सामंजस्य में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। देव स्थल की यात्रा के लिये जा सकते हैं।कुम्भ : पति-पत्नी के बीच मीठी नोक-झोंक होने की सम्भावना है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। लम्बी यात्रा करने से बचना चाहिये। डायबिटीज और रक्तचाप के रोगियों को परेशानी हो सकती है। मन अप्रसन्न रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लोगों के मनोभावों को इग्नोर न करें।

