Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 21/01/2026

सम्वत् : 2082 

मास : माघ शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) : तृतीया तिथि 02:47 AM तक उपरांत चतुर्थी 

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 07:32 AM 

सूर्यास्त : 06:03 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  धनिष्ठा 01:58 PM तक उपरांत शतभिषा 

योग : व्यातीपात योग 06:58 PM तक, उसके बाद वरीयान योग 

करण : तैतिल 02:48 PM तक, बाद गर 02:47 AM तक, बाद वणिज |

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मकर राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 12:47 PM से 02:06 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 07:32 AM 08:51 AM
अमृत 08:51 AM 10:10 AM
काल (काल वेला) 10:10 AM 11:29 AM
शुभ 11:29 AM 12:47 PM
रोग (वार वेला) 12:47 PM 14:06 PM
उद्बेग 14:06 PM 15:25 PM
चर 15:25 PM 16:44 PM
लाभ 16:44 PM 18:03 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 18:03 PM 19:44 PM
शुभ 19:44 PM 21:25 PM
अमृत 21:25 PM 23:06 PM
चर 23:06 PM 00:47 AM
रोग 00:47 AM 02:28 AM
काल 02:28 AM 04:10 AM
लाभ (काल रात्रि) 04:10 AM 05:51 AM
उद्बेग 05:51 AM 07:32 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण कार्य की चर्चा कर सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिये दिन बेहद अनुकूल है। आज आप अपने शौकों को पूरा करने में लगे रहेंगे। सन्तान के आज्ञाकारी व्यवहार से प्रसन्नता होगी।

वृषभ : आज पुराने कर्जों से छुटकारा मिल सकता है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। अटके हुये कार्यों को आप दोबारा शुरू कर सकते हैं। आपकी प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं।

मिथुन : भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। व्यापार में दोगुनी वृद्धि हो सकती है। यदि नयी नौकरी के लिये इन्टरव्यू दे रहे हैं तो सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें। पिता की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा।

कर्क : आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे। व्यवसाय को लेकर परेशानी हो सकती है। रक्तचाप के रोगियों को समस्या होने की आशंका है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। मानसिक तनाव से बचने के लिये योग करें। अनावश्यक विचारों में अधिक समय बर्बाद न करें।

सिंह : किसी सामाजिक कार्य के लिये आपकी प्रशंसा हो सकती है। नव विवाहित लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। लोग आपसे अधिक अपेक्षा रखेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा।

कन्या : आपके सामाजिक यश में वृद्धि होगी। मेहनत का उत्तम लाभ मिलेगा। सिर में थोड़ा भारीपन हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। करियर को लेकर उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे।

तुला : आज का दिन आपके लिये अत्यधिक विशेष रहेगा। व्यापार में कुछ तकनीकी समस्या हो सकती है, जिसे आप शाम तक सुलझा लेंगे। आयात-निर्यात से बड़ा धन लाभ हो सकता है। दूसरों के सामने अपने हितों को अनदेखा न करें। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक :रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी अच्छा है। अनावश्यक कार्यों को अधिक समय देने के कारण आवश्यक कार्य छूट सकते हैं। यात्रा के दौरान थकान हो सकती है। शुगर के रोगी अपनी सेहत का ध्यान रखें। दूसरों पर अधिक ध्यान न दें।

धनु : घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। बुजुर्ग लोगों का सम्मान अवश्य करें। दिन के उत्तरार्ध भाग में रुका हुआ सरकारी काम बन सकता है। परिस्थितियाँ आपके लिये अत्यधिक अनुकूल रहने वाली हैं।

मकर : व्यापार में नये लोगों से थोड़ा सम्भलकर व्यापार करें। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो चिकित्सक से परामर्श ले लें। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। किन्तु आप अपने काम से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। मित्रों पर अधिक विश्वास न करें।

कुम्भ : वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता और सन्तुष्टि रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बड़ा काम करने का विचार बनेगा। शेयर और लॉटरी आदि से धन लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। अचल सम्पत्ति के झगड़ों का निवारण होगा। कलात्मक विधाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी।

मीन : दिखावे के कारण आपकी छवि खराब हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अटक सकता है। यात्राओं के दौरान सावधानी रखें। बुरे लोगों की संगत के कारण धन हानि हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

FROM AROUND THE WEB