Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 06/02/2026

सम्वत् : 2082 

मास : फाल्गुन कृष्ण पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) : पंचमी तिथि 01:18 AM तक उपरांत षष्ठी

वार : शुक्रवार 

सूर्योदय : 07:25 AM 

सूर्यास्त : 06:16 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : हस्त 12:23 AM तक उपरांत चित्रा

योग : धृति योग 11:36 PM तक, उसके बाद शूल योग

करण : कौलव 12:45 PM तक, बाद तैतिल 01:19 AM तक, बाद गर 

चन्द्रमा :   चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मकर राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  11:29 AM से 12:50 PM तक 

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 07:25 AM 08:46 AM
लाभ 08:46 AM 10:07 AM
अमृत (वार वेला) 10:07 AM 11:29 AM
काल (काल वेला) 11:29 AM 12:50 PM
शुभ 12:50 PM 14:12 PM
रोग 14:12 PM 15:33 PM
उद्बेग 15:33 PM 16:55 PM
चर 16:55 PM 18:16 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 18:16 PM 19:54 PM
काल 19:54 PM 21:33 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:33 PM 23:11 PM
उद्बेग 23:11 PM 00:50 AM
शुभ 00:50 AM 02:28 AM
अमृत 02:28 AM 04:07 AM
चर 04:07 AM 05:45 AM
रोग 05:45 AM 07:24 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार आयेगा। रुके हुये कार्य आज शुरू हो जायेंगे। घरेलू कार्यों को लेकर अत्यधिक व्यस्त हो सकते हैं।

वृषभ : कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हो सकते हैं। आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। विद्यार्थियों को योजना बनाकर अपनी पढ़ाई करनी चाहिये। नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। मित्रों के साथ अच्छी और सार्थक चर्चा होगी। बच्चों के करियर और शिक्षा को लेकर परेशानी दूर होगी।

मिथुन : किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। ऐसा कोई काम न करें जो दूसरों के लिये असुविधाजनक हो। घरेलू खर्च के कारण मानसिक तनाव होने की सम्भावना है। बाहरी व्यक्तियों से अधिक बातें शेयर न करें। परिवार और सम्बन्धियो के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यायाम करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क : आज आप तय समय से पहले महत्वपूर्ण कार्य कर लेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। आपके द्वारा पूर्व में लिये गये निर्णयों की आज परीक्षा हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। दिखावे व शौक में धन खर्च हो सकता है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह : घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। अपनी मनःस्थिति को मजबूत बनाये रखें। आपकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। नयी जॉब मिलने की सम्भावना बन सकती है। किसी मित्र की सहायता से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक सम्बन्धों में परस्पर उत्तम सामंजस्य रहेगा।

कन्या : आज आपके सपने साकार होते हुये दिखाई दे रहे हैं। व्यापार के नये अवसर प्राप्त होंगे। आज दिन भर काफी भागदौड़ व व्यस्तता रहेगी। उच्च अधिकारी वर्ग के सहयोग से कठिन कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। सम्पत्ति खरीदने के लिये दिन बहुत अच्छा है।

तुला  : सामाजिक स्तर पर लोगों के बीच पहचान बढ़ेगी। अपने व्यवहार को सहज और धैर्यवान बनाकर रखें। कारोबार में परेशानी होने की आशंका है। मौसम का नकारात्मक प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है। भावुक होने के कारण अच्छी बातें भी आपको बुरी लग सकती हैं। आपकी उपलब्धियों से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। किसी पर भी आँख-मूँदकर भरोसा न करें। खोया हुआ बहुमूल्य सामान या धन वापस मिल सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आप जुड़ सकते हैं। पति-पत्नी को आपस में बात अवश्य करनी चाहिये। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं।

धनु : नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में टीम बनाकर काम करने से आपको लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। मनोनुकूल कार्यों को आप अत्यधिक समय देंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है।

मकर : आज काफी अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। अत्यधिक काम के साथ आपको भरपूर आराम भी करना चाहिये। अपनी बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अत्यधिक ध्यान देंगे। जिम्मेदारी वाले कार्यों में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिये।

कुम्भ : प्रेमीजन से अपने मन की बात कर सकते हैं। लेकिन वो आपकी बातों को अधिक महत्व नहीं देगा। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बाजार में आपकी छवि अच्छी रहेगी। माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

मीन : आपका मन अत्यधिक प्रसन्न रहेगा। लोगों के चहेते बने रहेंगे। विरोधी और आलोचक आपके सामने टिक नहीं पायेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को एक साथ पूर्ण करने में सफल रहेंगे। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे।

FROM AROUND THE WEB