Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 04/03/2026

सम्वत् : 2082 

मास : चैत्र कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : प्रतिपदा तिथि 04:49 PM तक उपरांत द्वितीया 

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 07:02 AM 

सूर्यास्त : 06:34 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 07:38 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी

योग :   धृति योग 08:52 AM तक, उसके बाद शूल योग

करण :   कौलव 04:49 PM तक, बाद तैतिल 04:52 AM तक, बाद गर

चन्द्रमा :  01:45 PM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य कुंभ राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  12:48 PM से 02:14 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 07:02 AM 08:28 AM
अमृत 08:28 AM 09:55 AM
काल (काल वेला) 09:55 AM 11:21 AM
शुभ 11:21 AM 12:48 PM
रोग (वार वेला) 12:48 PM 14:14 PM
उद्बेग 14:14 PM 15:41 PM
चर 15:41 PM 17:07 PM
लाभ 17:07 PM 18:34 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 18:34 PM 20:07 PM
शुभ 20:07 PM 21:41 PM
अमृत 21:41 PM 23:14 PM
चर 23:14 PM 00:47 AM
रोग 00:47 AM 02:21 AM
काल 02:21 AM 03:54 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:54 AM 05:27 AM
उद्बेग 05:27 AM 07:01 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  दिन अत्यन्त शुभ एवं उत्साहवर्धक रहेगा। विवाह सम्बन्धी बात आगे बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। शेयर मार्केट में सम्भलकर निवेश करें।

वृषभ : कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। लोग आपके विचारों से सहमत होंगे। अपने खर्चों पर धीरे-धीरे नियन्त्रण कर लेंगे। प्रेमीजन के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा।

मिथुन : किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। व्यर्थ की बातों पर अधिक समय बर्बाद न करें। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत शुभ है। आपके स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है। धैर्य और संयम के साथ काम करें।

कर्क : कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अपने मन की बातें प्रेमीजन से साझा कर सकते हैं। आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। अपने काम का विस्तार करने का विचार बनायेंगे।

सिंह : नये कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। अधिकारी वर्ग की आज्ञा का उल्लन्घन न करें। शाम को तनाव से राहत मिलेगी। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। सहकर्मी आपको धोखा दे सकते हैं। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

कन्या : आपको नयी जॉब ऑफर हो सकती है। अपनी प्रतिभा को विकसित करने में सफल रहेंगे। सम्मानित लोगों के बीच आपकी पैठ मजबूत होगी। कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें।

तुला  : विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूर रहें। परिवार एवं समाज में प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। आज अपने विरोधियों को हल्के में न लें। आपका मन उदास हो सकता है। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण कुछ बदलाव को लेकर सोच सकते हैं। दोपहर के बाद कार्यों में कुछ प्रगति होगी।

वृश्चिक : धार्मिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। सभी दिशाओं से शुभ समाचार मिलेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुके हुये कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध होने की सम्भावना बन रही है।

धनु : परिजनों के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। बच्चों के साथ पिकनिक की योजना बना सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। अपनी कार्यशैली से सन्तुष्ट रहेंगे। प्रेम-सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी।

मकर : घर की बातें बाहर वालों से शेयर न करें। होटल व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। मन की नकारात्मकता दूर होगी। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। गुरुजनों से चर्चा और राय लेकर नया काम शुरू करें। आपके सद्गुणों की लोग प्रशंसा करेंगे।

कुम्भ : अपने आसपास के लोगों से सावधान रहें। थकान की वजह से आप अपने कार्यों में अधिक ध्यान नहीं दे पायेंगे। धन से जुड़े मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। लवमेट्स के साथ रिश्तों में ताजगी आयेगी। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें।

मीन : राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुरी नीयत वाले लोग आपको धोखा देने की कोशिश करेंगे। दिन का शुरुआती भाग बहुत शुभ रहेगा। जिस किसी बात से आप प्रसन्न होंगे, उसी बात पर आपको दुखी होना पड़ेगा। भविष्य की योजना पर काम कर सकते हैं

FROM AROUND THE WEB