Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 05/03/2026
सम्वत् : 2082
मास : चैत्र कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : द्वितीया तिथि 05:03 PM तक उपरांत तृतीया
वार : गुरुवार
सूर्योदय : 07:01 AM
सूर्यास्त : 06:35 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 08:17 AM तक उपरांत हस्त
योग : शूल योग 07:45 AM तक, उसके बाद गण्ड योग
करण : गर 05:04 PM तक, बाद वणिज 05:24 AM तक, बाद विष्टि
चन्द्रमा : चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य कुंभ राशि पर है
राहु काल : राहु काल 02:14 PM से 03:41 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| शुभ (वार वेला) | 07:01 AM | 08:28 AM |
| रोग | 08:28 AM | 09:54 AM |
| उद्बेग | 09:54 AM | 11:21 AM |
| चर | 11:21 AM | 12:48 PM |
| लाभ | 12:48 PM | 14:14 PM |
| अमृत | 14:14 PM | 15:41 PM |
| काल (काल वेला) | 15:41 PM | 17:08 PM |
| शुभ (वार वेला) | 17:08 PM | 18:35 PM |
रात का चौघड़िया :
| अमृत | 18:35 PM | 20:08 PM |
| चर | 20:08 PM | 21:41 PM |
| रोग | 21:41 PM | 23:14 PM |
| काल | 23:14 PM | 00:47 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 00:47 AM | 02:20 AM |
| उद्बेग | 02:20 AM | 03:53 AM |
| शुभ | 03:53 AM | 05:27 AM |
| अमृत | 05:27 AM | 07:00 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : प्रियजन आपका उत्साह बढ़ायेंगे। निःसन्तान दम्पतियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त जॉब करने की योजना बनायेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। शाम को अकेले में समय बिताना पसन्द करेंगे।
वृषभ : आज आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। सम्पत्ति के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। कारोबारी उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। नया व्यापार आरम्भ करने में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी में संयम का भाव रखें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन : कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की आलोचना होगी। युवा प्रेमी आज प्रेमीजन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण होगा। नये मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। अपने काम से काम रखें तथा दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें।
कर्क : महत्वपूर्ण वस्तुओं को सम्भालकर रखें। नकदी की समस्या दूर होने की सम्भावना है। कोई गोपनीय बात बाहर आ सकती है। कुछ लोग आपकी निश्छलता का गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। यदि पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो उसमें पारदर्शिता अवश्य रखें।
सिंह : प्रत्येक समस्या का समाधान व्यवहार-कुशलता से निकाल लेंगे। आपकी कलात्मक क्षमताओं का विकास होगा। बच्चों के लिये कुछ उपहार ले सकते हैं। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पुरानी यादें दोबारा ताजा होंगी। आपकी सलाह दूसरों के लिये हितकारी रहेगी।
कन्या : कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। नये कार्यों की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। बिना जाँच-पड़ताल के निवेश करने से आर्थिक हानि हो सकती है। आपकी प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। अपनी उपलब्धियों का अधिक बखान न करें।
तुला : दिन की शुरुआत में आपको काफी दौड़धूप करनी पड़ सकती है। स्वयं द्वारा बनाये हुये नियमों की स्वतः अवहेलना न करें। रात के समय सड़क यात्रा करने से बचें। धन सम्बन्धी समस्याओं से घिरे रहेंगे। गैस और पित्त की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक : व्यवसाय में बड़े निवेश मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र के विघ्नों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर समर्पण की भावना में वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्ग आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं।
धनु : अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिये परिश्रम करेंगे। विदेश यात्रा से धन लाभ होगा। पाचन तन्त्र में कुछ परेशानी हो सकती है। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे क्लाइन्ट मिल सकते हैं। व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा।
मकर : जीवनसाथी आपके ऊपर किसी कारण नाराज हो सकते हैं। व्यर्थ के प्रपंचों से आपको दूर रहना चाहिये। आपको सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा। शेयर और जोखिम भरे निवेशों से थोड़ी परेशानी होगी। यात्रा के कारण थकान हो सकती है।कुम्भ : सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में नये विरोधी उभर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में शंका की भावना न पनपने दें। गुप्त विद्याओं के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। जिस काम में मन न लग रहा हो, उसे बिल्कुल न करें।

