Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 06/03/2026

सम्वत् : 2082 

मास : चैत्र कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : तृतीया तिथि 05:53 PM तक उपरांत चतुर्थी

वार : शुक्रवार 

सूर्योदय : 07:00 AM 

सूर्यास्त : 06:35 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : हस्त 09:29 AM तक उपरांत चित्रा

योग :   गण्ड योग 07:05 AM तक, उसके बाद वृद्धि योग 06:52 AM तक, उसके बाद ध्रुव योग 

करण : विष्टि 05:53 PM तक, बाद बव 06:31 AM तक, बाद बालव

चन्द्रमा :  10:18 PM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य कुंभ राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 11:21 AM से 12:47 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 07:00 AM 08:27 AM
लाभ 08:27 AM 09:54 AM
अमृत (वार वेला) 09:54 AM 11:21 AM
काल (काल वेला) 11:21 AM 12:47 PM
शुभ 12:47 PM 14:14 PM
रोग 14:14 PM 15:41 PM
उद्बेग 15:41 PM 17:08 PM
चर 17:08 PM 18:35 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 18:35 PM 20:08 PM
काल 20:08 PM 21:41 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:41 PM 23:14 PM
उद्बेग 23:14 PM 00:47 AM
शुभ 00:47 AM 02:20 AM
अमृत 02:20 AM 03:53 AM
चर 03:53 AM 05:26 AM
रोग 05:26 AM 06:59 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  आयात-निर्यात से जुड़े व्यापार में लाभ मिलेगा। टीमवर्क से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। आप उत्साह और एकाग्रता से काम करेंगे। सरकारी कार्यों की रुकावट दूर होगी। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृषभ : नये व्यापार की शुरुआत करने के लिये उपयुक्त समय है। मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। व्यापार में आपको शुभचिन्तकों और मित्रों से सलाह लेनी चाहिये। तकनीक के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

मिथुन : आज आपको बचत पर अत्यधिक ध्यान देना चाहिये। अनावश्यक बातों पर क्रोध न करें। अचानक की गयी यात्रा में समस्या हो सकती है। सरकारी नियमों को न मानने के कारण आर्थिक दण्ड भुगतना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क : विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। आय की अपेक्षा आपको व्यय अधिक करना पड़ेगा। छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अपने प्रेमी को आज प्रपोज कर सकते हैं। हल्के और सुपाच्य भोजन का सेवन करें।

सिंह : पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहने वाला है। व्यस्तता के बावजूद आपको आराम पर भी ध्यान देना चाहिये। तनावमुक्त रहने के लिये प्राणयाम करें। व्यवसाय को लेकर महत्वपूर्ण डील हो सकती है। समाज में आपको विशेष पहचान मिल सकती है।

कन्या : आज जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें साझा करेंगे। आपको भी उनकी भावनाओं का ध्यान रखना चाहिये। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी के बहकावे में न आयें। स्वभाव में लचीलेपन के कारण आपको लोग पसन्द करेंगे। परिजनों का बेहतरीन समर्थन मिलेगा।

तुला  : दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। अपनी बातों को शान्तिपूर्ण तरीके से लोगों के सामने रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। छोटे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। दोपहर के बाद परिस्थितियाँ प्रतिकूल हो सकती हैं।

वृश्चिक : किसी आनन्दोत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। साझेदारी के व्यवसाय में आपको बड़ा लाभ हो सकता है। समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। घर में पूजा-पाठ और कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में आयी खटास दूर होगी।

धनु : व्यापारियों की नकदी की समस्या दूर होगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में साथी सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये समय अच्छा है।

मकर : किसी दूर के रिश्तेदार से चर्चा हो सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के उत्तम अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपको अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखना चाहिये। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

कुम्भ : नये सम्बन्धों में स्थायीत्व कम रहेगा। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। बेवजह के मामलों में न उलझें। आज कुछ कमजोर महसूस कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या और खानपान में कड़ा अनुशासन रखें। पूजा-पाठ में आप अत्यधिक ध्यान देंगे।

मीन : कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। लेकिन आपको वैधानिक और तकनीकी पहलुओं की अनदेखी नहीं करनी चाहिये। छात्रों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अपने विचारों में स्पष्टता रखें। स्वादिष्ट पकवानों का आनन्द उठा सकते हैं।

FROM AROUND THE WEB