Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 09/03/2026
सम्वत् : 2082
मास : चैत्र कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : षष्ठी तिथि 11:27 PM तक उपरांत सप्तमी
वार : सोमवार
सूर्योदय : 06:56 AM
सूर्यास्त : 06:37 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : विशाखा 04:11 PM तक उपरांत अनुराधा
योग : व्याघात योग 07:35 AM तक, उसके बाद हर्षण योग
करण : गर 10:17 AM तक, बाद वणिज 11:27 PM तक, बाद विष्टि
चन्द्रमा : 09:29 AM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य कुंभ राशि पर है
राहु काल : राहु काल 08:24 AM से 09:52 AM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| अमृत | 06:56 AM | 08:24 AM |
| काल (काल वेला) | 08:24 AM | 09:52 AM |
| शुभ | 09:52 AM | 11:19 AM |
| रोग | 11:19 AM | 12:47 PM |
| उद्बेग | 12:47 PM | 14:14 PM |
| चर | 14:14 PM | 15:42 PM |
| लाभ (वार वेला) | 15:42 PM | 17:09 PM |
| अमृत | 17:09 PM | 18:37 PM |
रात का चौघड़िया :
| चर | 18:37 PM | 20:09 PM |
| रोग | 20:09 PM | 21:42 PM |
| काल | 21:42 PM | 23:14 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 23:14 PM | 00:46 AM |
| उद्बेग | 00:46 AM | 02:19 AM |
| शुभ | 02:19 AM | 03:51 AM |
| अमृत | 03:51 AM | 05:23 AM |
| चर | 05:23 AM | 06:55 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आज का दिन कुछ कमजोर रहने वाला है। शत्रु पक्ष को कमजोर आँकने की गलती न करें। पेट में जलन महसूस हो सकती है। शाम के समय मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। छोटे बच्चों की सेहत से सम्बन्धित समस्याओं को हल्के में न लें।
वृषभ : आपकी आय में वृद्धि होगी। नये कार्यों की शुरुआत करने के लिये दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। परिवार में विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। भाई-बन्धुओं के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
मिथुन : गूढ़ विषयों का अध्ययन करने में रुचि जागृत होगी। विरोधियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आज्ञा का पालन करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर ध्यान न दें।
कर्क : सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। विद्यार्थी आज कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। आपकी अच्छी आदतों से लोग प्रसन्न होंगे। मित्रों से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं।
सिंह : अपनी क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करें। मित्र आपसे मिलने घर आ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ होगा। व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। परोपकार में धन खर्च करेंगे।
कन्या : कार्यक्षेत्र में आपको उच्चपद मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक पलों का आनन्द उठायेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय होगा। पिकनिक का विचार बना सकते हैं। सरकारी कार्यों में आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
तुला : परिजनों के साथ संवाद बनाकर रखें। इससे आपके मन का तनाव दूर होगा। जीवन में तरक्की के नये अवसर बनेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक : आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। धर्म कार्यों में मन लगेगा। जॉब में उच्चपद प्राप्त होने की सम्भावना है। मनोनुकूल लाभ होने से आप प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।
धनु : आपकी सोच के अनुसार काम नहीं होंगे। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य कम हो सकता है।
मकर : आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आयेगा। पुराने मित्रों के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। काम के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।कुम्भ : आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों को आप काफी समय देंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं।

