Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 14/03/2026
सम्वत् : 2082
मास : चैत्र कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : दशमी तिथि 08:11 AM तक उपरांत एकादशी
वार : शनिवार
सूर्योदय : 06:51 AM
सूर्यास्त : 06:40 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा 04:49 AM तक उपरांत श्रवण
योग : वरीयान योग 10:42 AM तक, उसके बाद परिघ योग
करण : विष्टि 08:11 AM तक, बाद बव 08:49 PM तक, बाद बालव
चन्द्रमा : 09:33 AM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मार्च 15, 01:00 AM तक कुंभ राशि, उपरांत मीन राशि में प्रवेश
राहु काल : राहु काल 09:48 AM से 11:17 AM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| काल (काल वेला) | 06:51 AM | 08:20 AM |
| शुभ | 08:20 AM | 09:48 AM |
| रोग | 09:48 AM | 11:17 AM |
| उद्बेग | 11:17 AM | 12:45 PM |
| चर | 12:45 PM | 14:14 PM |
| लाभ (वार वेला) | 14:14 PM | 15:43 PM |
| अमृत | 15:43 PM | 17:11 PM |
| काल (काल वेला) | 17:11 PM | 18:40 PM |
रात का चौघड़िया :
| लाभ (काल रात्रि) | 18:40 PM | 20:11 PM |
| उद्बेग | 20:11 PM | 21:42 PM |
| शुभ | 21:42 PM | 23:14 PM |
| अमृत | 23:14 PM | 00:45 AM |
| चर | 00:45 AM | 02:16 AM |
| रोग | 02:16 AM | 03:47 AM |
| काल | 03:47 AM | 05:19 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 05:19 AM | 06:50 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यर्थ के खर्चों पर नियन्त्रण कर पाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में नये प्रयोग कर सकते हैं। रिश्तेदार आपकी प्रशंसा करेंगे। सभी कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होंगे।
वृषभ : विदेश में निवास कर रहे लोग स्वदेश लौटने का विचार कर सकते हैं। व्यापार में बड़ी डील मिलने की सम्भावना बन रही है। अधिकारियों का विश्वास आपके ऊपर थोड़ा कम रहेगा। विद्यार्थियों का मन दूसरे कार्यों से भंग हो सकता है। निजी रिश्तों में स्वार्थ की भावना न आने दें। अध्यात्म के प्रति मन में रुचि जागृत होगी।
मिथुन : स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिन्तित हो सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह लेकर निर्णय लेना हितकर होगा। घर-परिवार के लोगों के बीच आपको अच्छा नही लगेगा। राजनीतिक लोगों को षडयन्त्रों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क : व्यवसाय में अपने खर्चों को नियन्त्रित रखने का प्रयास करेंगे। पिता के व्यवहार से थोड़ा निराश हो सकते हैं। घर में कोई बड़ा आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम व सम्मान बढ़ेगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहने से आप सन्तुष्ट रहेंगे।
सिंह : कार्यक्षेत्र में गलतियों के कारण अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपना क्रोध सहकर्मियों पर न उतारें। परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा। बिगड़े हुये सम्बन्धों को सुधारने का प्रयास करें।
कन्या : आज शाम को आप किसी गम्भीर विषय पर चिन्तन कर सकते हैं। अनावश्यक कार्यों को लेकर आप परेशान रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रेम की अपेक्षा दिखावा अधिक रहेगा। मित्र आपकी सहायता करने में हिचकिचा सकते हैं। उधार दिया हुआ धन परेशानी खड़ी कर सकता है। घरेलू वातावरण सामान्य रहेगा।
तुला :कार्यक्षेत्र में असन्तोष उत्पन्न हो सकता है। अचानक आपके काम बिगड़ सकते हैं। भविष्य को लेकर मन आशंकित रहेगा। सहकर्मियों के प्रति मन में द्वेष पनप सकता है। भुजाओं में दर्द की शिकायत हो सकती है। मन में नया कार्य करने की इच्छा जागृत होगी।
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है। इन्टरव्यू में सफलता मिलेगी। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ जायेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
धनु : आज झूठ बोलने से परहेज करें। वैवाहिक जीवन में कड़वापन बढ़ सकता है। माता-पिता की सलाह लेना उत्तम होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें।
मकर : आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। सभी कार्य बिना रुकावट के पूर्ण होंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।कुम्भ : सरकारी कार्यों में दस्तावेजों के कारण समस्या हो सकती है। इष्ट मित्रों से विवाद न करें। किसी पर अधिक विश्वास करना भारी पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य लम्बित हो सकते हैं। आँखों में जलन की शिकायत हो सकती है।

