Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 15/03/2026

सम्वत् : 2082 

मास : चैत्र कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  एकादशी तिथि 09:16 AM तक उपरांत द्वादशी

वार : रविवार 

सूर्योदय : 06:50 AM 

सूर्यास्त : 06:41 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   श्रवण 05:56 AM तक उपरांत धनिष्ठा

योग : परिघ योग 10:25 AM तक, उसके बाद शिव योग 

करण :   बालव 09:17 AM तक, बाद कौलव 09:34 PM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा : चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य मीन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल   05:12 PM से 06:41 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

उद्बेग 06:50 AM 08:19 AM
चर 08:19 AM 09:48 AM
लाभ 09:48 AM 11:16 AM
अमृत (वार वेला) 11:16 AM 12:45 PM
काल (काल वेला) 12:45 PM 14:14 PM
शुभ 14:14 PM 15:43 PM
रोग 15:43 PM 17:12 PM
उद्बेग 17:12 PM 18:41 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 18:41 PM 20:12 PM
अमृत 20:12 PM 21:43 PM
चर 21:43 PM 23:14 PM
रोग 23:14 PM 00:45 AM
काल 00:45 AM 02:16 AM
लाभ (काल रात्रि) 02:16 AM 03:47 AM
उद्बेग 03:47 AM 05:18 AM
शुभ 05:18 AM 06:49 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। नये लक्ष्यों को निर्धारित कर सकते हैं। आपका व्यवहार अत्यन्त संयमित और लोगों की नजर में आदर्श रहेगा। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रखेंगे। कार्यक्षेत्र की आन्तरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन करना पड़ सकता है।

वृषभ : परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। परिजनों के साथ बैर या किसी तरह का मनमुटाव आज दूर हो सकता है। आज कुछ समय स्वयं के लिये अवश्य निकालें। वे कार्य करें जो आप वास्तव में केवल अपनी खुशी के लिये करना चाहते हैं। मेहनत का उचित परिणाम न मिलने से मन उदास हो सकता है।

मिथुन : जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं। निजी रिश्तों के बीच अहम् की भावना न आने दें। नये व्यापारिक समझौते करने से बचें। आज आपको कर्ज नहीं लेना चाहिये। व्यवसाय में विरोधियों के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें।

कर्क : आज आपका मन अत्यधिक प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है। व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण अनुबन्ध फाइनल करने के लिये दिन शुभ है।

सिंह : आज रुके हुये कार्यों को पूर्ण करने का दिन है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। दूसरे व्यक्तियों के मामलों में अधिक हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र में समस्याओं का अनुभव होगा। जल्दबाजी एवं भावुकता में कोई निर्णय न लें।

कन्या : अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर अत्यधिक प्रभाव रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ सामान्य रहेगा।

तुला  :आय के अनुपात में धन अधिक खर्च हो सकता है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। वैवाहिक सम्बन्धों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। जिसे आपको बातचीत के माध्यम से शान्तिपूर्वक सुलझा लेना चाहिये। कन्धों में दर्द की शिकायत होगी।

वृश्चिक : किसी आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आप कार्यों को तय समय में पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यन्त गम्भीर रहेंगे। जीवनसाथी को आज कुछ उपहार दे सकते हैं। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।

धनु : आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा। परिजनों से किसी गम्भीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। पेट में गैस और जलन की शिकायत हो सकती है। आज गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। व्यापार में नया प्रयोग करने से बचें।

मकर : वैवाहिक जीवन अत्यन्त सुखदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आज डिनर पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापारिक घाटे में तेजी से कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण एवं ठोस निर्णय लेने पड़ेंगे।

कुम्भ : आज आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। विदेश में व्यवसाय कर रहे लोगों से आपको लाभ हो सकता है। दूसरों के कार्यभार को अपने ऊपर लादना भी आपके लिये उचित नहीं है। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मीन : आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। सभी कार्य आपके अनुसार होते चले जायेंगे। फाइनेन्स से जुड़े कार्यों के लिये दिन अनुकूल है। घर के लोग आपसे अत्यन्त प्रसन्न एवं सन्तुष्ट रहेंगे। प्रेमीजन के साथ डेट पर जा सकते हैं।

FROM AROUND THE WEB