Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 18/03/2026
सम्वत् : 2082
मास : चैत्र कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्दशी तिथि 08:25 AM तक उपरांत अमावस्या
वार : बुधवार
सूर्योदय : 06:46 AM
सूर्यास्त : 06:42 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा 05:21 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा
योग : शुभ योग 04:01 AM तक, उसके बाद शुक्ल योग
करण : शकुनि 08:25 AM तक, बाद चतुष्पद 07:43 PM तक, बाद नाग |
चन्द्रमा : 11:36 PM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मीन राशि पर है
राहु काल : राहु काल 12:44 PM से 02:14 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| लाभ | 06:46 AM | 08:16 AM |
| अमृत | 08:16 AM | 09:45 AM |
| काल (काल वेला) | 09:45 AM | 11:15 AM |
| शुभ | 11:15 AM | 12:44 PM |
| रोग (वार वेला) | 12:44 PM | 14:14 PM |
| उद्बेग | 14:14 PM | 15:43 PM |
| चर | 15:43 PM | 17:13 PM |
| लाभ | 17:13 PM | 18:42 PM |
रात का चौघड़िया :
| उद्बेग | 18:42 PM | 20:13 PM |
| शुभ | 20:13 PM | 21:43 PM |
| अमृत | 21:43 PM | 23:13 PM |
| चर | 23:13 PM | 00:44 AM |
| रोग | 00:44 AM | 02:14 AM |
| काल | 02:14 AM | 03:45 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 03:45 AM | 05:15 AM |
| उद्बेग | 05:15 AM | 06:45 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आपको आज काफी अधिक काम करना पड़ेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। परिजन आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। विवाहेतर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें।
वृषभ : अपनी नौकरी से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों का माहौल अत्यन्त सहयोगात्मक रहेगा। फाइनेन्स से जुड़े मामलों के लिये दिन शुभ रहेगा। अनजान व्यक्तियों पर विश्वास न करें। लोग आपकी गुप्त बातों को जानने का प्रयास करेंगे। आपके उलझे काम सुलझ सकते हैं।
मिथुन : जीवनसाथी की बातें आपको कड़वी लग सकती हैं। छात्र उच्च शिक्षा को लेकर अत्यधिक सजग रहेंगे। ऑफिस में कोई आवश्यक काम रुक सकता है। धार्मिक चिन्तन के लिये दिन अत्यन्त अनुकूल है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। सरकारी कार्यों में अवरोध आने की आशंका है।
कर्क : आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। आपके काम अपेक्षानुसार पूरे नहीं होंगे। गूढ विद्याओं का अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको पर्याप्त आराम करना चाहिये। कुछ लोग आपको भड़काने का प्रयास कर सकते हैं।
सिंह : दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। नये रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं। बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से प्रसन्न रहेंगे।
कन्या : आपके स्वभाव में नरमी और सहजता रहेगी। सामाजिक मामलों पर मुखर होकर अपनी राय रखेंगे। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानीपूर्वक करें। युवा प्रेम सम्बन्धों पर अत्यधिक समय देंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
तुला :आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। अपनी पुरानी गलतियों को ठीक करने का प्रयास कर सकते हैं। स्वभाव में नरमी और सहजता बनाये रखें। धन की कमी के कारण थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।
वृश्चिक : आज आप अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाने से बचें। सन्तान के विवाह की परेशानी दूर होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें। आपको आत्मप्रशंसा से बचना चाहिये।
धनु : आपके विचार अत्यधिक सुलझे और रचनात्मक रहेंगे। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेमीजन से अपने मन की बात कह सकते हैं। पिता आपकी प्रशंसा करेंगे। घर की जरूरतों के लिये नया सामान खरीद सकते हैं।
मकर : व्यवसाय में आपको पारदर्शिता रखनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है। आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। उच्च अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपके संवाद कौशल की प्रशंसा होगी।कुम्भ : नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कलात्मक विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ होगा। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम और समर्पण का भाव बढ़ेगा। प्रेम सम्बन्धों की गलतफहमी दूर होगी। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

