Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 21/03/2026

सम्वत् : 2082 

मास : चैत्र शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  तृतीया तिथि 11:56 PM तक उपरांत चतुर्थी

वार : शनिवार 

सूर्योदय : 06:43 AM 

सूर्यास्त : 06:44 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  अश्विनी 12:37 AM तक उपरांत भरणी 

योग :  इन्द्र योग 07:00 PM तक, उसके बाद वैधृति योग 

करण :   तैतिल 01:15 PM तक, बाद गर 11:56 PM तक, बाद वणिज 

चन्द्रमा :  चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मीन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल   09:43 AM से 11:13 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

काल (काल वेला) 06:43 AM 08:13 AM
शुभ 08:13 AM 09:43 AM
रोग 09:43 AM 11:13 AM
उद्बेग 11:13 AM 12:43 PM
चर 12:43 PM 14:13 PM
लाभ (वार वेला) 14:13 PM 15:44 PM
अमृत 15:44 PM 17:14 PM
काल (काल वेला) 17:14 PM 18:44 PM

रात का चौघड़िया  :

लाभ (काल रात्रि) 18:44 PM 20:14 PM
उद्बेग 20:14 PM 21:43 PM
शुभ 21:43 PM 23:13 PM
अमृत 23:13 PM 00:43 AM
चर 00:43 AM 02:13 AM
रोग 02:13 AM 03:42 AM
काल 03:42 AM 05:12 AM
लाभ (काल रात्रि) 05:12 AM 06:42 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज आप सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर गलतफहमी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है।

वृषभ : धैर्य के साथ अपना दिन बितायें। पति-पत्नी रोमान्स का आनन्द लेंगे। धन को लेकर परेशानी हो सकती है। नकारात्मक खबर आपको मिल सकती है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये प्रयत्नशील रहें। परिजनों की चिन्ता हो सकती है।

मिथुन : आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। व्यापार में बड़ा अनुबन्ध होने की सम्भावना है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में बड़ा धन लाभ मिल सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होता रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

कर्क : परिवार में आनन्द का वातावरण होगा। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। नयी सम्पत्ति आप खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। बहुमूल्य वस्तुओं को आप खरीदने के लिये धन खर्च करेंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

सिंह : उच्च अधिकारियों का उत्तम सहयोग मिलने से आपके काम आसानी से हो जायेंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आशा के विपरीत काम होने से आप थोड़े परेशान रहेंगे। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें।

कन्या : अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। मन में नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। छोटी-छोटी बातों पर आपा न खोयें। नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है। सरकारी मामले किसी कारणवश अटक सकते हैं।

तुला  :किसी मित्र के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अति महत्वपूर्ण कार्यों को आज प्राथमिकता क्रम में सबसे ऊपर लाकर पूरा कर लें। आपकी योजनायें सफल होंगी। घर-गृहस्थी में सन्तोष का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक : आपका मन वर्जित कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकता है। अधिक धन कमाने के चक्कर में गलतियाँ कर सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलायें। अपनी इच्छा के अनुसार काम करने पर ही सफलता मिलेगी। सामान्य तौर पर दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। कार्य समय पर पूरा न होने के कारण आप थोड़े नाराज हो सकते हैं।

धनु : नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनायेंगे। बच्चों को पुरस्कार मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहने वाली है। प्रभावशाली लोगों का सम्पर्क लाभकारी होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसे प्रपोज कर सकते हैं।

मकर : नया काम शुरू करने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। व्यर्थ के झगड़े मोल न लें। किसी परिजन की सेहत खराब हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में कुछ असन्तोष हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नजदीकी लोगों से विश्वासघात हो सकता है।

कुम्भ : नये लक्ष्य निर्धारित करने और उसकी योजना बनाने के लिये दिन बहुत शानदार है। इन्टरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेमीजन से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। बिगड़े हुये सम्बन्धों को सुधारने का अवसर मिलेगा। आज जो भी काम सोचेंगे उसे आप पूरा करके ही दम लेंगे। किसी भी काम को छोटा न समझें।

मीन : सम्पत्ति के विवादों को लेकर समस्या होने की सम्भावना है। आपके रूखे व्यवहार से लोग नाराज होंगे। फैशन और ग्लैमर संसार से जुड़े लोगों की समस्या होगी। यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अनावश्यक कार्यों में आपका धन खर्च हो सकता है।

FROM AROUND THE WEB