Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 23/03/2026

सम्वत् : 2082 

मास : चैत्र शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  पंचमी तिथि 06:38 PM तक उपरांत षष्ठी

वार : सोमवार 

सूर्योदय : 06:41 AM 

सूर्यास्त : 06:45 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  कृत्तिका 08:49 PM तक उपरांत रोहिणी

योग :  विष्कुम्भ योग 12:21 PM तक, उसके बाद प्रीति योग

करण :   बव 07:57 AM तक, बाद बालव 06:38 PM तक, बाद कौलव 05:22 AM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा :  चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मीन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  08:11 AM से 09:42 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 06:41 AM 08:11 AM
काल (काल वेला) 08:11 AM 09:42 AM
शुभ 09:42 AM 11:12 AM
रोग 11:12 AM 12:43 PM
उद्बेग 12:43 PM 14:13 PM
चर 14:13 PM 15:44 PM
लाभ (वार वेला) 15:44 PM 17:14 PM
अमृत 17:14 PM 18:45 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 18:45 PM 20:14 PM
रोग 20:14 PM 21:44 PM
काल 21:44 PM 23:13 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:13 PM 00:42 AM
उद्बेग 00:42 AM 02:12 AM
शुभ 02:12 AM 03:41 AM
अमृत 03:41 AM 05:10 AM
चर 05:10 AM 06:40 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। लोग आपकी बातों का गलत मतलब न निकालें, इसका ध्यान रखें। यदि सर्दी-खाँसी से पीड़ित हैं, तो तुरन्त उसका इलाज करवायें। आपको अनावश्यक खर्च करने से बचना चाहिये। खेल जगत से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिल सकते हैं।

वृषभ : कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। साझेदारी वाले व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। भविष्य की योजनाओं में आप निवेश कर सकते हैं। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी। आप रोमांचक कार्यों में रुचि ले सकते हैं।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में अचानक स्थान-परिवर्तन से परेशान हो सकते हैं। छोटी-मोटी बातों पर अधिक आक्रामक न हों। लोग आपको धोखा दे सकते हैं। कारोबारी मामलों में अड़चन आने की सम्भावना है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

कर्क : आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों को परिवार से स्वीकृति मिल सकती है। पुराने रोग से मुक्ति मिलने के अच्छे योग हैं। अपना खानपान अत्यन्त सन्तुलित रखें। सभी काम सही समय पर पूर्ण हो जायेंगे।

सिंह : परिवार में काम की थोड़ी अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम सा हो सकता है। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। पिताजी अथवा गुरुजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

कन्या : व्यापारिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। अनावश्यक खर्चों को नियन्त्रित करना पड़ेगा। बनते हुये कार्यों में विघ्न आने की आशंका है। बुजुर्गों के व्यवहार से आप आहत हो सकते हैं। आध्यात्मिक चिन्तन को आप काफी समय देंगे। छात्रों को पढ़ाई में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला  :आज का दिन अपनों के बीच शान्ति से बितायेंगे तो बेहतर होगा। अनैतिक कार्यकलापों की ओर प्रेरित हो सकते हैं। अपने शुभचिन्तकों की सलाह को अन्यथा न लें। सोच-समझकर ही धन सम्बन्धी निर्णय लें। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज रुक सकता है।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिनचर्या थोड़ी असामान्य हो सकती है। आपकी योजनायें सफल होंगी। घर में कुछ आगन्तुकों का आगमन हो सकता है। विवादित मामलों को सुलझा सकते हैं।

धनु : कार्यक्षेत्र में कुछ अचानक परिवर्तन करने पड़ सकते हैं। अपनी योजनाओं को लोगों के सामने साझा न करें। लोग आपके भोलेपन का लाभ उठा सकते हैं। घर का वातावरण अनुशासित रहेगा। नकारात्मक आदतों को छोड़ने का प्रयास करें। आप दूसरों की सहायता करने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

मकर : कारोबार को लेकर आप अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े गम्भीर रहें। खाँसी-जुकाम के कारण समस्या होने की सम्भावना है। उधार लेन-देन को लेकर थोड़ी समस्या होगी। आलस्य में अपना समय व्यर्थ न करें। अपनी क्षमताओं और योग्यताओं पर सन्देह न करें।

कुम्भ : उच्च शिक्षा को लेकर काफी मेहनत करेंगे। घर बेचना चाह रहे हैं तो आपको आज सफलता मिल सकती है। कुछ लोग आपका मूड खराब करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की सम्भावना है। धन लाभ के नये अवसर मिल सकते हैं।

मीन : अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। आपकी समस्याओं का समाधान आपको मिल सकता है। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है।

FROM AROUND THE WEB