Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 26/03/2026

सम्वत् : 2082 

मास : चैत्र शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  अष्टमी तिथि 11:49 AM तक उपरांत नवमी

वार : गुरुवार 

सूर्योदय : 06:37 AM 

सूर्यास्त : 06:47 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   आद्रा 04:19 PM तक उपरांत पुनर्वसु

योग :  शोभन योग 12:31 AM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग

करण :   बव 11:49 AM तक, बाद बालव 10:55 PM तक, बाद कौलव

चन्द्रमा :   चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मीन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल   02:13 PM से 03:44 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

शुभ (वार वेला) 06:37 AM 08:09 AM
रोग 08:09 AM 09:40 AM
उद्बेग 09:40 AM 11:11 AM
चर 11:11 AM 12:42 PM
लाभ 12:42 PM 14:13 PM
अमृत 14:13 PM 15:44 PM
काल (काल वेला) 15:44 PM 17:15 PM
शुभ (वार वेला) 17:15 PM 18:46 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 18:47 PM 20:15 PM
चर 20:15 PM 21:44 PM
रोग 21:44 PM 23:13 PM
काल 23:13 PM 00:41 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:41 AM 02:10 AM
उद्बेग 02:10 AM 03:39 AM
शुभ 03:39 AM 05:07 AM
अमृत 05:07 AM 06:36 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : परिवार में आपको प्रशंसा मिलेगी। आपके सुझावों से लोगों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। छोटे बच्चों को अच्छी सीख दें। कार्यक्षेत्र में तकनीकी परेशानियाँ उभर सकती हैं। धर्म कार्य से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

वृषभ :कार्यक्षेत्र में कुछ व्यापक परिवर्तन कर सकते हैं। किसी सहयोगी के कारण आपके काम अटक सकते हैं। घरेलू चिन्ताओं का असर काम पर पड़ सकता है। मन की उथल-पुथल को शान्त करने का प्रयास करें। विपरीत परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका समाधान खोजें।

मिथुन : वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार और कारोबार में सन्तुलन बनाकर रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। व्यवसाय में साझेदारों से आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा।

कर्क : कारोबार में विस्तार के लिये उधार लेना चाह रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। विवाह जैसे आयोजनों के लिये खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिये नित्य व्यायाम करें। निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम सम्बन्धों में नयापन देखने को मिलेगा।

सिंह : उच्च अधिकारियों का रूख आपके प्रति सकारात्मक रहेगा। रोजगार में परिवर्तन करने के लिये समय अच्छा नहीं है। मित्रों से सहायता लेने में संकोच न करें। युवा वर्ग को किसी नौकरी आदि के इन्टरव्यू में सफलता मिल सकती है। दूसरों के लिये सदैव अच्छा सोचें।

कन्या : कार्यक्षेत्र में आपकी राय से लोग सहमत नहीं होंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। आप उन विषयों को महत्व नहीं दे पा रहे हैं, जो वास्तव में आपके लिये सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं। अपने सौन्दर्य और रहन-सहन में अत्यधिक ध्यान दे सकते हैं। छात्र गुरुजनों के प्रति निष्ठा का भाव रखें।

तुला  :अपने सिद्धान्तों से किसी भी प्रकार समझौता न करें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से दूरी बनाकर रखें। अपने हृदय के भावों की अभिव्यक्ति प्रेमीजन से करने के लिये उत्तम दिन है। राजनीति से जुड़े लोगों को विजय मिल सकती है। सम्पत्ति विवाद सुलझाये जा सकते हैं।

वृश्चिक : आज आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण करने का प्रयास करना चाहिये। किसी विशेषज्ञ से भी सलाह लेना उचित होगा। आवश्यक कार्यों में विलम्ब हो सकता है। किसी बड़ी साझेदारी में आज सम्मिलित न हों। बदलते मौसम को लेकर सेहत का ध्यान विशेष रूप से रखें।

धनु : आज आप अपने शौक पर काफी धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी की विनम्रता से आकर्षित रहेंगे। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ नये और रोचक अनुभव आपको प्राप्त होने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी अत्यधिक सहायता करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

मकर : आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अविवाहित लोग विवाह में परिणित होने का विचार बनायेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। मन में विचारों का प्रवाह बढ़ेगा। दूर की यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

कुम्भ : युवा अपने करियर को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। प्रेमीजन के प्रति अत्यन्त आकर्षित रहेंगे। कम मेहनत से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यशैली को नया रूप देने का प्रयास करेंगे। दोस्तों के साथ आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। अनुचित कार्यों में रुचि न लें।

मीन : कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। धन सम्बन्धित कार्यों को लेकर आप निर्णय बदल सकते हैं। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण नुकसान हो सकता है। घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आप सहभागिता दिखा सकते हैं।

FROM AROUND THE WEB