Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 29/03/2026

सम्वत् : 2082 

मास : चैत्र शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  एकादशी तिथि 07:46 AM तक उपरांत द्वादशी

वार : रविवार 

सूर्योदय : 06:34 AM 

सूर्यास्त : 06:48 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  आश्लेषा 02:37 PM तक उपरांत मघा

योग :  धृति योग 06:19 PM तक, उसके बाद शूल योग 

करण :  विष्टि 07:46 AM तक, बाद बव 07:25 PM तक, बाद बालव

चन्द्रमा :  02:37 PM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मीन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल   05:16 PM से 06:48 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

उद्बेग 06:34 AM 08:06 AM
चर 08:06 AM 09:38 AM
लाभ 09:38 AM 11:09 AM
अमृत (वार वेला) 11:09 AM 12:41 PM
काल (काल वेला) 12:41 PM 14:13 PM
शुभ 14:13 PM 15:45 PM
रोग 15:45 PM 17:16 PM
उद्बेग 17:16 PM 18:48 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 18:48 PM 20:16 PM
अमृत 20:16 PM 21:44 PM
चर 21:44 PM 23:12 PM
रोग 23:12 PM 00:40 AM
काल 00:40 AM 02:09 AM
लाभ (काल रात्रि) 02:09 AM 03:37 AM
उद्बेग 03:37 AM 05:05 AM
शुभ 05:05 AM 06:33 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। मन में कई सारे विचार आने के कारण अस्थिरता का भाव रहेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिलने में परेशानी होगी। कारोबार में बड़ा फेरबदल करना पड़ेगा। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। मौसम में आ रहे परिवर्तन को लेकर थोड़े सावधान रहें।

वृषभ : आपके पास नयी जिम्मेदारियाँ आयेंगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। एकाग्रचित्त होकर काम करने से सफलता मिलेगी। किसी सामाजिक समारोह में जाने की योजना बनायेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। निर्माण सम्बन्धी कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी।

मिथुन : परिजनों के रूखे व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। दाँतों के रोग परेशान कर सकते हैं। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। बेवजह कलह होने से मन अशान्त हो सकता है।

कर्क : व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। आय के नवीन साधन विकसित होंगे। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। पैतृक व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा।

सिंह : जीवनसाथी को अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिये। बजट का ध्यान रखते हुये ही काम करें। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत होगी। आपको अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। काम में भागादौड़ी अधिक करनी पड़ेगी। आज आपको फोकस ज्यादा करने के बाद ही परिणाम मिलेंगे।

कन्या : आज आप काफी रिलेक्स मूड में रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। इन्जीनियरिंग के छात्रों की जॉब मिल सकती है। लेखन कार्य से जुड़े लोगों की रचनात्मकता में वृद्धि होगी। पुरानी यादों में खोये रहेंगे। प्रेमीजन के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। शाम को स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा।

तुला  :रुके हुये अधिकतम कार्य गति में आ जायेंगे। अपने काम पर ध्यान केन्द्रित रखें। मित्रों की सहायता से पीछे न हटें। फिल्म इण्डस्ट्री से जुड़े लोगों को बड़े अनुबन्ध मिल सकते हैं। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले बुजुर्ग लोगों की राय अवश्य लें।

वृश्चिक : आपका स्वभाव लोगों के लिये प्रेरणा बनेगा। व्यापार में बड़ा रिस्क लेने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। धार्मिक क्रियाकलापों में आप अत्यधिक रुचि लेंगे।

धनु : कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। तनाव लेने के कारण डायबिटीज के रोगियों का स्वाभाव कमजोर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध कमजोर हो सकते हैं। किसी पर अधिक विश्वास न करें। किसी रुके हुये मामले के दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं।

मकर : घर में महत्वपूर्ण व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप रोमान्टिक समय का आनन्द उठायेंगे। बिजनेस में आप बड़ी उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मनमुटाव दूर होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी।

कुम्भ : समाज में आपका नाम बढ़ेगा। जटिल समस्याओं का व्यवहारिक समाधान ढूँढ लेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें। कुछ लोग ईर्ष्यावश आपकी आलोचना करेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप सहभागिता बढ़ायेंगे। घर की साज-सज्जा को लेकर आप अत्यधिक सक्रिय रहेंगे।

मीन : कार्यक्षेत्र में सभी काम बिना किसी रुकावट के पूर्ण होंगे। नये कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। उत्तम सम्पत्ति की प्राप्ति होगी। शिक्षा में आपका मन लगेगा। प्रिय मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा। बच्चों के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।

FROM AROUND THE WEB