Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 03/04/2026
सम्वत् : 2083
मास : बैशाख कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : तिपदा तिथि 08:42 AM तक उपरांत द्वितीया
वार : शुक्रवार
सूर्योदय : 06:28 AM
सूर्यास्त : 06:51 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : चित्रा 07:24 PM तक उपरांत स्वाति
योग : व्याघात योग 02:08 PM तक, उसके बाद हर्षण योग
करण : कौलव 08:42 AM तक, बाद तैतिल 09:23 PM तक, बाद गर
चन्द्रमा : चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मीन राशि पर है
राहु काल : राहु काल 11:07 AM से 12:40 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| चर | 06:28 AM | 08:01 AM |
| लाभ | 08:01 AM | 09:34 AM |
| अमृत (वार वेला) | 09:34 AM | 11:07 AM |
| काल (काल वेला) | 11:07 AM | 12:40 PM |
| शुभ | 12:40 PM | 14:12 PM |
| रोग | 14:12 PM | 15:45 PM |
| उद्बेग | 15:45 PM | 17:18 PM |
| चर | 17:18 PM | 18:51 PM |
रात का चौघड़िया :
| रोग | 18:51 PM | 20:18 PM |
| काल | 20:18 PM | 21:45 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 21:45 PM | 23:12 PM |
| उद्बेग | 23:12 PM | 00:39 AM |
| शुभ | 00:39 AM | 02:06 AM |
| अमृत | 02:06 AM | 03:33 AM |
| चर | 03:33 AM | 05:00 AM |
| रोग | 05:00 AM | 06:27 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। सरकारी कार्यों में कुछ धीमापन हो सकता है। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। मित्र आपकी अत्यधिक सहायता करेंगे। नौकरी में स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं। बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे।
वृषभ : आज आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। नकारात्मक परिस्थितियों के बीच भी संयम बनाकर रखें। हालाँकि लोगों के ऊपर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेना लाभकारी सिद्ध होगा। तनाव के कारण दिनचर्या खराब हो सकती है।
मिथुन : कार्यक्षेत्र में आपके उत्तम प्रदर्शन को लेकर चर्चा होगी। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन अवश्य करें। परोपकार और समाज कल्याण के कार्यों में अपना सहयोग देंगे। जीवनसाथी आपकी अतिरिक्त देखभाल करेगा। बाहरी व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन में हस्तक्षेप न होने दें।
कर्क : व्यापारी नया कारोबार शुरू करने का विचार बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को मर्यादित रखें। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग नहीं कर पायेंगे। यदि आवश्यक न हो तो बड़े आर्थिक लेन-देन आज कम करें। कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
सिंह : कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव काफी कम रहेगा। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवा जातक प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं। अपनी नीतियों को सदैव स्पष्ट रखें एवं उनमें परिवर्तन न करें।
कन्या : कार्यक्षेत्र में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आप रुकी हुयी योजनाओं को प्रारम्भ करने के लिये परिश्रम करेंगे। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। क्रोध में आकर किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया न दें। समय पर काम करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
तुला :आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। फिर भी सभी कार्य समय पर पूर्ण होते रहेंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर अत्यधिक भावुक हो सकते हैं। आप अपनी पुरानी गलतियों से सीखेंगे। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। सकारात्मक लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।
वृश्चिक : पुराने कर्जों के कारण आपको तनाव हो सकता है। किसी नजदीकी मित्र से गम्भीर मतभेद उभर सकते हैं। अधिक सोच-विचार के बजाय आज जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें। बच्चों की समस्याओं पर आपको ध्यान देना चाहिये। आज नये कार्यों की शुरुआत न करें।
धनु : आपके पास नयी जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं। उच्चशिक्षा को लेकर अत्यधिक उत्सुक रहेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज मन में सन्तोष की भावना रहेगी। ऐसे कोई काम न करें जिसमें आपकी छवि दाँव पर लगी हो।
मकर : आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। राजनैतिक मामलों से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहना चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। तनाव न लेते हुये समस्याओं का शान्त मन से समाधान ढूँढें।कुम्भ : व्यवसाय में आपको संघर्ष की स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। दूर के रिश्तेदारों के साथ अचानक मुलाकात हो सकती है। बॉस के साथ सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपनी विशेषताओं को आप व्यक्त करने में सफल रहेंगे।

