Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 05/04/2026
सम्वत् : 2083
मास : बैशाख कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : तृतीया तिथि 12:00 PM तक उपरांत चतुर्थी
वार : रविवार
सूर्योदय : 06:26 AM
सूर्यास्त : 06:52 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : शाखा 12:07 AM तक उपरांत अनुराधा
योग : वज्र योग 02:43 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग
करण : विष्टि 12:00 PM तक, बाद बव 01:03 AM तक, बाद बालव
चन्द्रमा : 05:27 PM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मीन राशि पर है
राहु काल : राहु काल 05:19 PM से 06:52 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| उद्बेग | 06:26 AM | 07:59 AM |
| चर | 07:59 AM | 09:33 AM |
| लाभ | 09:33 AM | 11:06 AM |
| अमृत (वार वेला) | 11:06 AM | 12:39 PM |
| काल (काल वेला) | 12:39 PM | 14:12 PM |
| शुभ | 14:12 PM | 15:45 PM |
| रोग | 15:45 PM | 17:19 PM |
| उद्बेग | 17:19 PM | 18:52 PM |
रात का चौघड़िया :
| शुभ | 18:52 PM | 20:18 PM |
| अमृत | 20:18 PM | 21:45 PM |
| चर | 21:45 PM | 23:12 PM |
| रोग | 23:12 PM | 00:38 AM |
| काल | 00:38 AM | 02:05 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 02:05 AM | 03:32 AM |
| उद्बेग | 03:32 AM | 04:58 AM |
| शुभ | 04:58 AM | 06:25 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहने वाला है। आज पूरा दिन अत्यधिक व्यस्तता में व्यतीत होगा। व्यवसायियों को आज काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। छोटी दूरी की यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में कुछ चूक कर सकते हैं।
वृषभ : अपनी नौकरी को लेकर थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं। आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। घर के बड़े आपकी अत्यधिक प्रशंसा करेंगे। अपने मित्रों से विचार-विमर्श करना आपके लिये हितकर होगा। छोटी-छोटी बातों को गम्भीरता से न लें।
मिथुन : कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने शौक को पूरा करने के लिये धन खर्च कर सकते हैं। अत्यधिक तीखा भोजन पेट की बीमारियों को जन्म दे सकता है। नकारात्मक टिप्पणियों के कारण आहत हो सकते हैं। प्रेमीजन पर आवश्यकता से अधिक निर्भरता हानिकारक सिद्ध हो सकती है।
कर्क : व्यवसाय में आपकी आय अच्छी रहेगी। सरकारी कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। घरवालों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कुछ लोग आपसे नाराज रहेंगे। मन में अनजाना भय व्याप्त हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।
सिंह : आज आप काफी खुश रहेंगे। प्रेमीजन के साथ आप घूमने जा सकते हैं। विपरीत लिंग वाले लोग आपसे अत्यधिक आकर्षित हो सकते हैं। लोग आपसे कई मामलों में राय ले सकते हैं। किन्तु स्वार्थी व्यवहार से आपको बचना चाहिये।
कन्या : आपका स्वभाव शंकालु हो सकता है। स्वास्थ्य की समस्याओं को हल्के में न लें। गृह-कलह से समस्या खड़ी हो सकती है। लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण कार्य छूट सकते हैं। हालाँकि आज आप अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे। धन की कमी महसूस हो सकती है।
तुला : आपके स्वभाव की प्रशंसा होगी। गले में दर्द और जुकाम की परिस्थितियाँ बन सकती हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पायेंगे। विदेशी स्रोतों से धन लाभ प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक : आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। रुके हुये कार्यों को निपटाने का दबाव रहेगा। सोशल मीडिया पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। विदेशी कम्पनी में नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। परिजन आपकी प्रशंसा करेंगे। महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं।
धनु : जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। उग्र स्वभाव वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। आय के स्रोत बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।
मकर : वैवाहिक समस्या के कारण मन व्यथित रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में गलतफहमी उत्पन्न होगी। मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें। फिल्म लाइन से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। भाइयों के साथ सम्बन्ध मधुर रखें।कुम्भ : व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अत्यधिक कर्तव्यनिष्ठ रहेंगे। लेकिन आपको मजबूरी में वो भी काम करने पड़ सकते है, जिनमें आपकी बिल्कुल रुचि नहीं है। आपको निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है। धार्मिक चर्चाओं या सत्संग में सम्मिलित हो सकते हैं।

