Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 10/04/2026

सम्वत् : 2083 

मास : बैशाख कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : अष्टमी तिथि 11:15 PM तक उपरांत नवमी

वार : शुक्रवार 

सूर्योदय : 06:21 AM 

सूर्यास्त : 06:55 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  पूर्वाषाढ़ा 11:27 AM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा

योग : शिव योग 06:30 PM तक, उसके बाद सिद्ध योग 

करण :  बालव 10:21 AM तक, बाद कौलव 11:16 PM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा :  06:03 PM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य मीन राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  11:03 AM से 12:38 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 06:21 AM 07:55 AM
लाभ 07:55 AM 09:29 AM
अमृत (वार वेला) 09:29 AM 11:03 AM
काल (काल वेला) 11:03 AM 12:38 PM
शुभ 12:38 PM 14:12 PM
रोग 14:12 PM 15:46 PM
उद्बेग 15:46 PM 17:20 PM
चर 17:20 PM 18:54 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 18:55 PM 20:20 PM
काल 20:20 PM 21:46 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:46 PM 23:11 PM
उद्बेग 23:11 PM 00:37 AM
शुभ 00:37 AM 02:03 AM
अमृत 02:03 AM 03:28 AM
चर 03:28 AM 04:54 AM
रोग 04:54 AM 06:20 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आप बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। पुरानी उलझनों में आप दोबारा उलझ सकते हैं। विवादों से आपको दूर रहना चाहिये। आपको अचानक नौकरी बदलने का निर्णय नहीं करना चाहिये। धन सम्बन्धी मामलों को लेकर सावधानी रखें।

वृषभ : व्यावसायिक क्षेत्र में आपको शानदार सफलता मिल सकती है। अपना काम आपको स्वयं ही करना चाहिये। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। किसी उत्सव और मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। बिगड़ी हुयी बात अथवा डील को आप समझदारी से सम्भाल लेंगे।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के ऊपर कुछ दबाव हो सकता है। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी। अचल सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

कर्क : आज महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। किसी जरूरी काम में भागीदारी करनी पड़ सकती है। नयी नौकरी में हैं तो कुछ समस्या आ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नये प्रयोग कर सकते हैं।

सिंह : कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। आपको अपने खर्चों को कम करना पड़ेगा। व्यापार में नवप्रयोग करने से आपको बचना चाहिये। दाम्पत्य जीवन में कुछ अशान्ति हो सकती है। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। सरकारी कार्यों में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिये।

कन्या : आप अत्यधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। आप लोगों को शुभ कार्यों के लिये प्रोत्साहित करेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। सामाजिक संस्थाओं को आप काफी सहयोग दे सकते हैं।

तुला  : मांगलिक कार्यों की योजना बना सकते हैं। संचित धन किसी गलत काम में खर्च हो सकता है। छोटे बच्चों के व्यवहार को लेकर चिन्ता होगी। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह से आपको लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की सम्भावना बन रही है।

वृश्चिक : नौकरीपेशा लोगों को नयी नौकरी के अवसर मिल सकते है। आय की स्थिति बेहतर रहने वाली है। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आपको उसका बेहतरीन परिणाम मिलेगा। अपनी दिनचर्या संयमित रखें।

धनु : आर्थिक मामलों के लिये समय अच्छा नहीं है। मित्रों के साथ टकराव हो सकता है। कार्यक्षेत्र के माहौल पर नजर बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में नयी तकनीकों का प्रयोग उचित नहीं होगा। भावनाओं में बहकर अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।

मकर : परिजनों के साथ सार्थक समय बितायेंगे। उच्च अधिकारियों के माध्यम से आपको लाभ मिलेगा। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी कम्पनी से जॉब मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों के लिये आज का दिन बहुत शुभ रहेगा।

कुम्भ : आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जिसके लिये शायद आप तैयार न हों। नयी सम्पत्ति खरीदना चाह रहे हैं तो दिन बहुत शुभ है। रुका हुआ काम अचानक बनने की सम्भावना बन रही है। व्यवसाय में आपकी गुणवत्ता में वृद्धि होगी। अपनी योग्यता में सन्देह न करें।

मीन : यदि आप किसी जिम्मेदार पद पर हैं तो आपके पास आज दोहरी जिम्मेदारी रहेगी। आपको अपनी उत्तेजना पर नियन्त्रण रखना चाहिये। डायबिटीज के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोंक-झोंक हो सकती है।

FROM AROUND THE WEB