Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 12/04/2026
सम्वत् : 2083
मास : बैशाख कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : दशमी तिथि 01:17 AM तक उपरांत एकादशी
वार : रविवार
सूर्योदय : 06:19 AM
सूर्यास्त : 06:56 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : श्रवण 03:14 PM तक उपरांत धनिष्ठा
योग : साध्य योग 06:15 PM तक, उसके बाद शुभ योग
करण : वणिज 01:03 PM तक, बाद विष्टि 01:17 AM तक, बाद बव
चन्द्रमा : 03:44 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मीन राशि पर है
राहु काल : राहु काल 05:21 PM से 06:55 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| उद्बेग | 06:19 AM | 07:53 AM |
| चर | 07:53 AM | 09:28 AM |
| लाभ | 09:28 AM | 11:02 AM |
| अमृत (वार वेला) | 11:02 AM | 12:37 PM |
| काल (काल वेला) | 12:37 PM | 14:12 PM |
| शुभ | 14:12 PM | 15:46 PM |
| रोग | 15:46 PM | 17:21 PM |
| उद्बेग | 17:21 PM | 18:55 PM |
रात का चौघड़िया :
| शुभ | 18:56 PM | 20:21 PM |
| अमृत | 20:21 PM | 21:46 PM |
| चर | 21:46 PM | 23:11 PM |
| रोग | 23:11 PM | 00:37 AM |
| काल | 00:37 AM | 02:02 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 02:02 AM | 03:27 AM |
| उद्बेग | 03:27 AM | 04:52 AM |
| शुभ | 04:52 AM | 06:17 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आपके मन में किसी प्रकार का कोई भय था, तो वह दूर हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा और सन्तुलित रहेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ : आज आपके बहुत से कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम सम्बन्धी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। मित्रों के व्यवहार पर गम्भीरता से ध्यान दें। बच्चों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।
मिथुन : इस समय नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। मन में निराशा का भाव न पनपनें दें। योग और प्राणायाम के लिये समय अवश्य निकालें। रिश्तों को लेकर गम्भीर रहें।
कर्क : आपको कुछ नये कार्य आरम्भ कर सकते हैं। लेकिन अत्यधिक अधीरता ठीक नहीं है। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को थोड़ा सावधान रहना चाहिये। ऑनलाइन व्यापार से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। पर्यटन के लिये टिकट बुकिंग कर सकते हैं।
सिंह : व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसीलिये लापरवाही भारी पड़ सकती है। गृहस्थ जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन अवश्य लें। बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।
कन्या : आज आप अत्यधिक प्रसन्न रहने वाले हैं। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। काम को लेकर लम्बी बातचीत हो सकती है। प्रेमीजन के साथ झगड़ा हो सकता है।
तुला : दाम्पत्य सम्बन्धों में आत्मीयता बढ़ेगी। कोई जरूरी निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। व्यापार में परेशानी हो सकती है। अहम् की भावना के कारण नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गलत कार्यों की तरफ आपका रूझान हो सकता है।
वृश्चिक : रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। प्रेम सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। बड़े भाई-बहनों को लेकर प्रसन्नता रहेगी। प्रेमीजन की भावनाओं की कद्र करें। दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ होगा।
धनु : व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। सन्तान के प्रति गौरवान्वित महसूस करेंगे। रिश्तों में प्रेम भावना का विकास होगा। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। नये घर या जमीन खरीद सकते हैं। दूसरों की बातों को ज्यादा तूल न दें।
मकर : पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। अपने खर्चे नियन्त्रित रखें। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। भविष्य के विचारों में खोये रहेंगे। आज आपके महत्वपूर्ण काम धीमी गति से होंगे लेकिन आपको सफलता मिलेगी।कुम्भ : अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। भोजन और बाकी दिनचर्या अनुशासित रखें। अधिक सोच-विचार करने से आपको बचना चाहिये। मान-अपमान का भय रहेगा। बहुत से काम एक साथ करने का प्रयास न करें।

