Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 14/04/2026

सम्वत् : 2083 

मास : बैशाख कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  द्वादशी तिथि 12:12 AM तक उपरांत त्रयोदशी

वार : मंगलवार 

सूर्योदय : 06:16 AM 

सूर्यास्त : 06:57 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  शतभिषा 04:05 PM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा

योग :  शुक्ल योग 03:39 PM तक, उसके बाद ब्रह्म योग 

करण :   कौलव 12:46 PM तक, बाद तैतिल 12:12 AM तक, बाद गर

चन्द्रमा :चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य अप्रैल 14, 09:30 AM तक मीन राशि, उपरांत मेष राशि में प्रवेश

राहु काल :  राहु काल 03:47 PM से 05:22 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

रोग 06:16 AM 07:51 AM
उद्बेग (वार वेला) 07:51 AM 09:26 AM
चर 09:26 AM 11:02 AM
लाभ 11:02 AM 12:37 PM
अमृत 12:37 PM 14:12 PM
काल (काल वेला) 14:12 PM 15:47 PM
शुभ 15:47 PM 17:22 PM
रोग 17:22 PM 18:57 PM

रात का चौघड़िया  :

काल 18:57 PM 20:22 PM
लाभ (काल रात्रि) 20:22 PM 21:46 PM
उद्बेग 21:46 PM 23:11 PM
शुभ 23:11 PM 00:36 AM
अमृत 00:36 AM 02:01 AM
चर 02:01 AM 03:26 AM
रोग 03:26 AM 04:51 AM
काल 04:51 AM 06:15 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज आप अत्यधिक व्यस्त रहने के बावजूद अपनों को समय देंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आँखों की सेहत का ध्यान रखें। अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।

वृषभ : आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहने वाली है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों पर अधिक निर्भर न रहें। बच्चों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। उच्च अकादमिक जगत से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

मिथुन : आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। सन्त प्रवृत्ति के लोगों से सम्पर्क हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने वर्चस्व की चिन्ता रहेगी। किसी परिजन की बात कड़वी लग सकती है। आपकी भावनाओं का लोग गलत लाभ उठाने का प्रयास करेंगे।

कर्क : आज त्वरित प्रतिक्रिया देने के कारण व्यापार में नुकसान हो सकता है। उधार धन के लेन-देन से बचें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। युवाओं की संगत बिगड़ सकती है। साहित्य से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियाँ होंगी।

सिंह : आज स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है। करियर को लेकर अत्यधिक सजग रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय में अपने सहयोगियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। दैनिक कार्यों में कुछ रुकावटें आयेंगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

कन्या : दिन की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है। परिवार में सौहाद्र का वातावरण रहने वाला है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में अधिक समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपको विश्वासपात्र लोग धोखा दे सकते हैं। घर-गृहस्थी के कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे।

तुला  : आज का दिन कुछ तनाव युक्त रहने वाला है। प्रियजन आपका मौके पर साथ नहीं देंगे। आपके चरित्र का नकारात्मक पहलू उभर के सामने आ सकता है। प्रेमीजन से बहस तो बिल्कुल भी न करें। आज बड़े निर्णय लेने से बचें।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र की परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। दोस्तों के साथ काफी अच्छे समय का आनन्द लेंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। अहंकारी रवैये के कारण शुभचिन्तक आपसे दूरी बना सकते हैं। आप अतिशीघ्रता में कोई बड़ा निर्णय न लें।

धनु : आज का दिन अत्यन्त सकारात्मक और शुभफलदायी रहने वाला है। अपनी क्षमताओं का बेहतरीन उपयोग कर पायेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बड़ी सफलता मिल सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसायियों को बड़ी डील मिल सकती है। सेहत के मामले में भी आज का दिन उत्तम होगा।

मकर : कार्यक्षेत्र में बड़ी उम्र के लोगों से बहस हो सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में सम्भलकर निवेश करें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को पर्याप्त महत्त्व नहीं दे पा रहे हैं। महिलायें घरेलू सामान की खरीदारी के लिये बाजार जा सकती हैं। जो भी कार्य करें उसे आत्मविश्वास के साथ करें।

कुम्भ : व्यवसाय में लाभ की सम्भावनायें बनेंगी। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। गूढ़ अनुसन्धान में आप रुचि ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।

मीन : आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना पड़ेगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कुछ खराबी आ सकती है। छोटी सी बात विवाद का रूप ले सकती है। मन में अपनी उपलब्धियों को लेकर असन्तोष रहेगा। शाम के समय आप मन्दिर में जा सकते हैं।

FROM AROUND THE WEB