Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 17/04/2026
सम्वत् : 2083
मास : बैशाख कृष्ण पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : अमावस्या तिथि 05:21 PM तक उपरांत प्रतिपदा
वार : शुक्रवार
सूर्योदय : 06:13 AM
सूर्यास्त : 06:58 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : रेवती 12:02 PM तक उपरांत अश्विनी
योग : वैधृति योग 07:21 AM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग 03:45 AM तक, उसके बाद प्रीति योग
करण : चतुष्पद 06:50 AM तक, बाद नाग 05:21 PM तक, बाद किस्तुघन 03:48 AM तक, बाद बव
चन्द्रमा : 12:02 PM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मेष राशि पर है
राहु काल : राहु काल 11:00 AM से 12:36 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| चर | 06:13 AM | 07:49 AM |
| लाभ | 07:49 AM | 09:25 AM |
| अमृत (वार वेला) | 09:25 AM | 11:00 AM |
| काल (काल वेला) | 11:00 AM | 12:36 PM |
| शुभ | 12:36 PM | 14:11 PM |
| रोग | 14:11 PM | 15:47 PM |
| उद्बेग | 15:47 PM | 17:23 PM |
| चर | 17:23 PM | 18:58 PM |
रात का चौघड़िया :
| रोग | 18:58 PM | 20:23 PM |
| काल | 20:23 PM | 21:47 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 21:47 PM | 23:11 PM |
| उद्बेग | 23:11 PM | 00:35 AM |
| शुभ | 00:35 AM | 02:00 AM |
| अमृत | 02:00 AM | 03:24 AM |
| चर | 03:24 AM | 04:48 AM |
| रोग | 04:48 AM | 06:12 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : आपको कार्यक्षेत्र में नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण रखें। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी अनबन हो सकती है। कड़वे वचन बोलने से आपको बचना चाहिये। ससुराल पक्ष के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें।
वृषभ : आपके ऊपर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों को परेशानी हो सकती है। अपनी बुद्धि का उचित प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। माइग्रेन के रोगियों को भोजन और नींद का विशेष ध्यान रखना चाहिये।
मिथुन : आय के नये स्रोत बनेंगे, लेकिन आपके खर्च भी बढ़ेंगे। व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों के साथ आप समय बिताना पसन्द करेंगे।
कर्क : कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। धन की कमी से रुके कार्य प्रारम्भ हो सकते हैं। आपको व्यापार में बड़े अवसर मिल सकते हैं। अपनी पुरानी गलतियों का विश्लेषण करेंगे। मानसिक तौर पर आप अत्यधिक सक्रिय रहेंगे।
सिंह : यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है, तो आपको इस पर नियन्त्रण करना चाहिये। लोग आपकी आलोचना करेंगे। जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक होने की आशंका है। गरिष्ठ भोजन का सेवन आपको नहीं करना चाहिये। इससे कमर दर्द और पेट की बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं।
कन्या : नयी तकनीक के प्रति अत्यन्त आकर्षित रहेंगे। आज घर में आपका मन नहीं लगेगा। तीर्थस्थल की यात्रा हो सकती है। हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। अपने स्वाभिमान से समझौता न करें।
तुला : कार्यक्षेत्र का वातावरण अत्यन्त सुखद रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। बच्चे काफी अनुशासित रहेंगे। रिश्तेदारों के घर जाने का अवसर मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाकात होगी। पुराना रोग कष्ट दे सकता है।
वृश्चिक : विरोधी आपके प्रति सक्रिय रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में होने की सम्भावना है। पिताजी के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। अति-उत्साह में आपके काम बिगड़ सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको लाभ प्राप्त होगा।
धनु : आपकी दिनचर्या अत्यन्त व्यवस्थित रहेगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा। मन में अज्ञात कारणों से चिन्ता रहेगी। करियर को लेकर आप पूरी तरह से फोकस्ड रहेंगे। व्यवसाय में आपको शानदार धन लाभ मिलेगा। नयी नौकरी के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।
मकर : नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। सन्तान की उन्नति से आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। पूर्व में किया गया निवेश लाभप्रद सिद्ध होगा। आपकी प्रतिभा और योग्यता की प्रशंसा होगी। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।कुम्भ : राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान होकर वक्तव्य देना चाहिये। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आज आपका मन अत्यन्त प्रसन्न रहेगा। बढ़ते खर्चों को लेकर निराशा होने की सम्भावना है। बच्चों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को लेकर निष्ठावान रहना चाहिये।

