Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 18/04/2026
सम्वत् : 2083
मास : बैशाख शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : प्रतिपदा तिथि 02:10 PM तक उपरांत द्वितीया
वार : शनिवार
सूर्योदय : 06:12 AM
सूर्यास्त : 06:59 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : अश्विनी 09:42 AM तक उपरांत भरणी
योग : प्रीति योग 11:55 PM तक, उसके बाद आयुष्मान योग
करण : बव 02:11 PM तक, बाद बालव 12:31 AM तक, बाद कौलव
चन्द्रमा : चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मेष राशि पर है
राहु काल : राहु काल 09:24 AM से 11:00 AM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| काल (काल वेला) | 06:12 AM | 07:48 AM |
| शुभ | 07:48 AM | 09:24 AM |
| रोग | 09:24 AM | 11:00 AM |
| उद्बेग | 11:00 AM | 12:36 PM |
| चर | 12:36 PM | 14:11 PM |
| लाभ (वार वेला) | 14:11 PM | 15:47 PM |
| अमृत | 15:47 PM | 17:23 PM |
| काल (काल वेला) | 17:23 PM | 18:59 PM |
रात का चौघड़िया :
| लाभ (काल रात्रि) | 18:59 PM | 20:23 PM |
| उद्बेग | 20:23 PM | 21:47 PM |
| शुभ | 21:47 PM | 23:11 PM |
| अमृत | 23:11 PM | 00:35 AM |
| चर | 00:35 AM | 01:59 AM |
| रोग | 01:59 AM | 03:23 AM |
| काल | 03:23 AM | 04:47 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 04:47 AM | 06:11 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : व्यापार को लेकर आप अत्यधिक प्रयासरत रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों पर आप प्रसन्न रहेंगे। रुकी परियोजनाओं को पुनः प्रारम्भ कर सकते हैं। सोशल मीडिया में आप अत्यधिक सक्रिय हो सकते हैं। नयी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है।
वृषभ : प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों में परेशानी हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा आपको नहीं करनी चाहिये। गलत संगति की वजह से आपकी छवि खराब हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद होने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े अपसेट हो सकते हैं।
मिथुन : व्यापार से सम्बन्धित परेशानियाँ दूर होंगी। आज आप कोई ऐसा कार्य कर सकते हैं, जिससे आपकी प्रशंसा हो सकती है। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। मित्रों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। बजट से अधिक धन खर्च न करें।
कर्क : राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में आप विशेष ध्यान देंगे। बड़े अधिकारियों से चर्चा हो सकती है। भावनाओं में बहकर धन खर्च न करें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।
सिंह : तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। युवा अपने करियर को लेकर अत्यधिक गम्भीर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान केन्द्रित रखें। धन का उधार लेन-देन विवाद का कारण बन सकता है।
कन्या : प्रेम सम्बन्धों में विश्वासघात होने की आशंका है। सन्तान के प्रति कुछ चिन्तायुक्त हो सकते हैं। आज कोई भी नया काम शुरू न करें। ब्लडप्रेशर और शुगर के रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। मौसम में आ रहे बदलावों के कारण भी स्वास्थ्य पर अवसर आ सकता है। नियमित योग और व्यायाम अवश्य करें।
तुला : दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को इच्छित पदोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम का भाव बढ़ेगा। किसी विशेष परिस्थिति के अचानक उत्पन्न होने से कोई परियोजना अटक सकती है। शाम के समय सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।
वृश्चिक : उच्च अधिकारी आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। प्रेमीजन के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। महिलायें घरेलू कारोबार को शुरू करने का विचार बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने का विचार बनायेंगे। आज आप अपने किसी प्रियजन को उपहार भी दे सकते हैं।
धनु : व्यापार को लेकर बड़े समझौते आज न करें। छात्रों को परीक्षा परिणाम में बड़ी सफलता मिलेगी। किसी नये विषय को लेकर चर्चा कर सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। माता के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। उधार धन लेने से आज आपको बचना चाहिये।
मकर : सरकारी कार्यों में समस्या हो सकती है। अपनी जीवनशैली सादगीपूर्ण रखें। अनावश्यक बहसबाजी से आपको बचना चाहिये। घर पर आप काफी बोरियत महसूस करेंगे। गर्मी के कारण सिर भारी हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है।कुम्भ : मित्रों और शुभचिन्तकों के चहेते बने रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं। मनोरञ्जन का भरपूर आनन्द लेंगे। नये कार्यों के प्रति समर्पण का भाव रहेगा। आज आपको कुछ गुप्त बातें पता लग सकती हैं।

