Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
Apr 21, 2026, 02:29 IST
दिनांक : 21/04/2026
सम्वत् : 2083
मास : बैशाख शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : आज पंचमी तिथि 01:20 AM तक उपरांत षष्ठी
वार : मंगलवार
सूर्योदय : 06:20 AM
सूर्यास्त : 06:53 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उतरायण
नक्षत्र : म्रृगशीर्षा 11:58 PM तक उपरांत आद्रा
योग : शोभन योग 12:30 PM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग
करण : करण बव 02:45 PM तक, बाद बालव 01:20 AM तक, बाद कौलव
चन्द्रमा : आज 01:00 PM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा
राहु काल : आज राहु काल का समय 03:35 PM - 05:10 PM है
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
रोग 06:20 07:54
उद्वेग (वार वेला) 07:54 09:28
चर 09:28 11:03
लाभ 11:03 12:37
अमृत 12:37 14:11
काल (काल वेला) 14:11 15:45
शुभ 15:45 17:19
रोग 17:19 18:53
रात का चौघड़िया :
काल 18:53 20:19
लाभ (काल रात्रि) 20:19 21:45
उद्वेग 21:45 23:11
शुभ 23:11 00:36 *
अमृत 00:36 02:02 *
चर 02:02 03:28 *
रोग 03:28 04:54 *
काल 04:54 06:19 *
*अगला दिन
राशिफल
मेष : आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहें हैं लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है ǀ आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है ,आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है ǀ लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है ǀ
वृषभ : गृहों की स्थिति ऐसी है कि आपको अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है ,पिछले कुछ समय से आप बहुत अच्छी स्थिति में हैं और फिलहाल ऐसा कुछ भी नही है जो परेशानी पैदा करने वाला दीखता हो ǀ लेकिन आज ऐसी बढ़ाएं और परेशानियां पैदा होने वाली हैं जो आपके काम और मूड दोनों को ही प्रभावित करेंगी ǀअप्रत्याशित समस्याओं से काम कुछ समय के लिए रुक सकता है ǀ
मिथुन : आज के दिन आप अपने आसपास सभी को अपनी सोच और किसी भी स्थिति को सही समझने की योग्यता से प्रभावित करेंगे ǀ अपने कार्यस्थल की किसी बड़ी समस्या या किसी दोस्त की परेशानी का बहुत रचनात्मक सा हल निकलकर छा जायेंगे ǀआपके लिए रोमांचक समय है ǀ आपको किसी का ध्यान अपनी और खीचने की जरुरत नही है,बल्कि लोग खुद आपकी ओर सहायता लेने के लिए आयेंगे ǀ
कर्क : आपके सामने नए अवसर प्रस्तुत होने वाले हैं ǀ आप आज तक अपनी जिस प्रतिभा को केवल हॉबी मानते आये थे,उससे अपनी आजीविका कमा सकते हैं ǀ जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देंगे ǀ आप अपने जीवन से संतुष्ट अनुभव करेंगे ǀ
सिंह : आप आज अपने परिवहन के साधन से परेशान हो सकते हैं ǀअगर कहीं किसी महत्वपूरण काम के लिए जाना है तो अपने लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर लें और कोई बैकअप योजना तैयार रखें ǀ आज आप किसी भीतरी उलझन से परेशान हैं,लेकिन शांति बनाये रखें,यह समय जल्दी ही बीत जायेगा ǀ परिवार के साथ समय बिताएं ǀ
कन्या : आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा ,स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं,जिससे आप बचना चाहते थे ǀ आपको इस समस्या से निपटने के लिए सहनशील नजरिये से सोचना होगा क्योंकि आज आप बिना पर्याप्त कारण अपने आप सहित हर किसी पर सख्त रहें हैं ǀ इस टकराव से नए अवसरे भी आयेंगे ǀअंतिम परिणाम अच्छा ही होगा ǀ
तुला : अपनी आँखें खुली रखें ,आज आपकी मुलाकात अपने सपनों के साथी से हो सकती है ǀप्रेम पाने की सम्भावना आज प्रबल है ǀ हालाँकि अलग से अंदाज के कारण उसे पहचानना मुश्किल हो सकता है ǀ आज आपको किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से उपहार भी मिल सकता है ǀ कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए घटनाओं से भरा रहेगा ǀ
वृश्चिक : आप एक साधारण आदमी हैं और इसीलिए आप संबंधों में कोई चालाकी नही करते ǀ इससे आपको कई बार नुक्सान भी उठाना पड़ता है लेकिन यह सब अधिक समय तक नही चलेगा ,आखिर में चालाकी के स्थान पर आपकी सरलता की ही जीत होगी ǀ अपनी संवेदनाओं को नियंत्रण में रखें ǀ करीबियों के साथ अच्छा वक़्त बिताने की सम्भावना बनी हुई है ǀ
धनु : व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं लेकिन तब तक आपको बोलने ,लिखने और काम में भी आक्रामक नही होना है ǀ निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए ǀ आप लम्बे समय से स्वस्थ्य की उपेक्षा क्र रहे हैं ,इस पर ध्यान दें ǀ
मकर : आज अपने अपने ही भीतर शक्ति का नया-अद्वितीय श्रोत ढूँढ लेंगे और आपको यह अनुभव होने लगेगा कि आप अपने जीवन में जिन समस्याओं से अब जूझ रहे हैं ,उनसे निपटने के लिए आपको किसी भी बाह्य मदद की जरुरत नही है ǀ आप आसानी से खुद ही सब कर सकते हैं,इस बात का अनुभव आपको आज हो जाएगा ǀ
कुंभ : आज आपमें कुछ करने और दूसरों को प्रभावित करने की इच्छा बनी रहेगी ǀ आप मजबूत और पक्के फैसले ले पायेंगे और ऐसा करना का आपका समय बिलकुल ठीक होगा ǀ आप अपने पुराने कर्ज और अहसानों से भी मुक्त हो पायेंगे ǀ आप अपनी शीघ्र विचार की क्षमता के कारण किसी की जरुरत के समय मदद कर पायेंगे ǀ
मीन : यह सोचने और जानने के लिए कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं,कुछ देर एकांत में बैठें ǀ पिछले कई दिन काफी व्यस्त रहे हैं ǀ इसीलिए आपको अपने उद्देश्यों का फिर से मूल्यांकन करना है और यह भी देखना है की आपके काम किस प्रकार आपके जीवन और संबंधों को प्रभावित कर रहे हैं ǀ यात्रा संभावित है ,हालाँकि हमारा सुझाव यह है कि किसी रोमांचक ताबड़तोड़ यात्रा के स्थान पर शांतिपूर्वक अपनी छुट्टियाँ बिताएं ǀ

