Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 22/04/2026

सम्वत् : 2083 

मास : बैशाख शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) :  षष्ठी तिथि 10:49 PM तक उपरांत सप्तमी |

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 06:09 AM 

सूर्यास्त : 07:01 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  आद्रा 10:13 PM तक उपरांत पुनर्वसु 

योग :  अतिगण्ड योग 09:08 AM तक, उसके बाद सुकर्मा योग 06:07 AM तक, उसके बाद धृति योग

करण :  कौलव 12:01 PM तक, बाद तैतिल 10:50 PM तक, बाद गर 

चन्द्रमा : चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मेष राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  12:35 PM से 02:11 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 06:09 AM 07:45 AM
अमृत 07:45 AM 09:22 AM
काल (काल वेला) 09:22 AM 10:58 AM
शुभ 10:58 AM 12:35 PM
रोग (वार वेला) 12:35 PM 14:11 PM
उद्बेग 14:11 PM 15:48 PM
चर 15:48 PM 17:24 PM
लाभ 17:24 PM 19:01 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 19:01 PM 20:24 PM
शुभ 20:24 PM 21:48 PM
अमृत 21:48 PM 23:11 PM
चर 23:11 PM 00:34 AM
रोग 00:34 AM 01:58 AM
काल 01:58 AM 03:21 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:21 AM 04:44 AM
उद्बेग 04:44 AM 06:07 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज आपको नयी नौकरी के प्रपोज़ल मिल सकते हैं। सरकारी काम थोड़े प्रयासों से पूर्ण हो जायेंगे। विद्यार्थी शिक्षा और पारिवारिक जीवन में सन्तुलन बनाकर रखें। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।

वृषभ : आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आयात-निर्यात सम्बन्धी कारोबार में लाभ हो सकता है। आपके जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे। किसी से उलझने के बजाय शान्तिपूर्वक मामलों को हल करें। परिवार जनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन : जीवनसाथी से सलाह लेकर नया काम शुरू करें। कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति की चर्चा चल सकती है। घर में प्रियजनों का आगमन हो सकता है। टीमवर्क के कारण सभी काम तरीके से पूर्ण हो जायेंगे। आप समय का सार्थक प्रयोग अपने लाभ के लिये कर पायेंगे। अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं।

कर्क : आज दोपहर में सिर में दर्द और भारीपन की समस्या हो सकती है। आज कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में बितायेंगे उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में मुश्किल आयेगी। बजट को ध्यान में रखते हुये ही धन निवेश करें। किसी नकारात्मक विचार के कारण आपका मन खराब हो सकता है।

सिंह : नया व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं तो उसकी योजना आज बना सकते हैं। आपकी सफलता के पीछे एकाग्रता और समर्पण का बड़ा हाथ रहेगा। दोस्तों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपको आशावादी बने रहना चाहिये। घर की सजावट में कुछ सुधार कर सकते हैं। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।

कन्या : परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। उत्तम कार्यशैली के कारण आपको सफलता मिलेगी। धन सम्बन्धी मामलों के लिये दिन अच्छा है। अविवाहित लड़कियों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें।

तुला  : आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। खर्चों के मुक़ाबले आपकी आय ज्यादा रहेगी। आज पूरा दिन आनन्द में व्यतीत होगा। बच्चों को लेकर आपकी चिन्ता दूर होगी। अधिकारी आपको ताने मार सकते हैं। सोच-समझकर ही आपको निर्णय लेना चाहिये।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती है। नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। बड़े भाई-बहनों के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी। मन लगाकर सभी काम करें तो सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। व्यवसाय में गुस्से के कारण नुकसान हो सकता है।

धनु : राजनैतिक सम्बन्धों का उत्तम लाभ उठा पायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका नियन्त्रण रहेगा। विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। मन लगाकर के अपना काम करें। साझेदारी वाले व्यापार में धन लाभ होगा। घर का वातावरण काफी सकारात्मक रहेगा।

मकर : आपके मित्र आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। अपनी बातों को दूसरों के ऊपर न थोपें। निर्माण कार्यों से जुड़े कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपरिचित लोगों से ज्यादा मेल-मिलाप न करें। खोई हुई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

कुम्भ : परिजनों से अपने मन की बातें शेयर कर तरोताजा महसूस करेंगे। बनते कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेमी जन से विवाह को लेकर सम्भावना बन रही है। गलत प्रवृत्ति के लोगों से आपको दूरी रखनी चाहिये। आज कोई पुराना विवाद दूर होगा।

मीन : करियर में अस्थिरता रहेगी। कटु भाषा बोलने के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। कानूनी मामलों में छोटी-छोटी गलतियों के कारण परेशानी होगी। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे। मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आलस्य के कारण आपके काम बाधित हो सकते हैं।

FROM AROUND THE WEB