Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 25/04/2026

सम्वत् : 2083 

मास : बैशाख शुक्ल पक्ष 

तिथि(aaj ki tithi) :  नवमी तिथि 06:28 PM तक उपरांत दशमी

वार : शनिवार 

सूर्योदय : 06:06 AM 

सूर्यास्त : 07:03 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  आश्लेषा 08:04 PM तक उपरांत मघा

योग :   गण्ड योग 11:43 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग

करण :  बालव 06:51 AM तक, बाद कौलव 06:28 PM तक, बाद तैतिल 

चन्द्रमा : 08:04 PM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा |

सूर्य :  सूर्य मेष राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  09:20 AM से 10:57 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

काल (काल वेला) 06:06 AM 07:43 AM
शुभ 07:43 AM 09:20 AM
रोग 09:20 AM 10:57 AM
उद्बेग 10:57 AM 12:34 PM
चर 12:34 PM 14:11 PM
लाभ (वार वेला) 14:11 PM 15:48 PM
अमृत 15:48 PM 17:26 PM
काल (काल वेला) 17:26 PM 19:03 PM

रात का चौघड़िया  :

लाभ (काल रात्रि) 19:03 PM 20:26 PM
उद्बेग 20:26 PM 21:48 PM
शुभ 21:48 PM 23:11 PM
अमृत 23:11 PM 00:34 AM
चर 00:34 AM 01:57 AM
रोग 01:57 AM 03:19 AM
काल 03:19 AM 04:42 AM
लाभ (काल रात्रि) 04:42 AM 06:05 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : प्रेम सम्बन्धों में कुछ खिटपिट जैसी सम्भावना बन सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। मन शान्त रखने के लिये संगीत का आनन्द उठा सकते हैं। दूसरों की राय को भी महत्त्व दें। कारोबार में आय निरन्तर बनी रहेगी। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं।

वृषभ : अचल सम्पत्ति के विवादों के उभरने की सम्भावना बन रही है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अपनी समस्याओं को स्वयं हल करें, दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। आय की अपेक्षा खर्चे अधिक रहेंगे। बुरी संगत से दूर रहें, अन्यथा प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुँच सकता है। घर पर अचानक मेहमान आने की सम्भावना है।

मिथुन : आज मित्रों से फोन पर लम्बी बातचीत होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। सहयोगी आपसे अत्यधिक प्रभावित रहेंगे। स्वास्थ्य पहले की तुलना में अच्छा रहेगा। कारोबार में बेहतरीन लाभ मिलने की सम्भावना है। जीवनसाथी आपका अत्यधिक ध्यान रखेगा।

कर्क : स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो सकते हैं। मौसम में परिवर्तन के कारण मुँह का स्वाद कुछ कड़वा सा हो सकता है। ससुराल पक्ष में कुछ तनाव होने की सम्भावना है। पढ़ाई को लेकर विद्यार्थी अत्यधिक गम्भीर रहेंगे। आपको कड़वे वचन बोलने से बचना चाहिये। जीवनसाथी और परिजनों की थोड़ी चिन्ता रहेगी।

सिंह : व्यापार में आपको अपेक्षानुसार धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। रुके हुये कार्य पुनः प्रारम्भ हो सकते हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप अत्यधिक चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। यदि आपने छुट्टी के लिये आवेदन किया है, तो वो मान्य हो सकता है।

कन्या : कार्यक्षेत्र में आपको काफी मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी। लोग आपसे इस समय कुछ अधिक ही अपेक्षा रख रहे हैं। इसका दबाव आपको झेलना पड़ेगा। एक साथ बहुत सारे काम हाथ में न लें। परिवार के लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। वायरल बुखार की चपेट में आने की सम्भावना है।

तुला  :व्यापार को लेकर की गयी यात्रा सफल सिद्ध होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। फिल्म उद्योग से जुड़े लोग किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। बच्चे बड़ों की आज्ञा का पालन करेंगे। प्रेमीजन को प्रपोज करने के लिये दिन शुभ है।

वृश्चिक : विदेश से जॉब के ऑफर मिलने की सम्भावना बन रही है। दूसरों के कार्यों में टाँग न अड़ायें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है। जिस कार्य के प्रति मन में आत्मविश्वास न हो उसे तुरन्त न करें। व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह लेना हितकर होगा।

धनु : व्यस्तता के बावजूद परिवार एवं बच्चों को समय अवश्य देंगे। ऑफिस में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पति-पत्नी आपसी झगड़ा सुलझा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिस्थितियों के लगातार अनुकूल होने से आप अति उत्साहित रहेंगे।

मकर : नया कार्य आरम्भ करने में जल्दबाजी न करें। यदि काम में मन न लग रहा हो, तो आज कुछ अधिक प्रयास न करें। गुप्त रहस्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। अधिक तेलमसाले युक्त भोजन का सेवन एसिडिटी का कारण बन सकता है। कुछ लोग आपके कार्यों में अवरोध डालने का प्रयास कर सकते हैं।

कुम्भ : व्यवसायिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। नकदी की समस्या हल हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

मीन : प्रशासन से जुड़े लोग अपने कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे। किसी मित्र के यहाँ से दावत का निमन्त्रण मिल सकता है। बातचीत के दौरान किसी की बुराई या चुगली न करें। आपकी दिनचर्या अत्यन्त अनुशासित रहेगी। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा।

FROM AROUND THE WEB