Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 30/04/2026
सम्वत् : 2083
मास : बैशाख शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्दशी तिथि 09:12 PM तक उपरांत पूर्णिमा
वार : गुरुवार
सूर्योदय : 06:01 AM
सूर्यास्त : 07:06 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : चित्रा 02:16 AM तक उपरांत स्वाति
योग : वज्र योग 08:54 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग
करण : गर 08:30 AM तक, बाद वणिज 09:13 PM तक, बाद विष्टि
चन्द्रमा : 01:14 PM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य मेष राशि पर है
राहु काल : राहु काल 02:11 PM से 03:49 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| शुभ (वार वेला) | 06:01 AM | 07:39 AM |
| रोग | 07:39 AM | 09:17 AM |
| उद्बेग | 09:17 AM | 10:55 AM |
| चर | 10:55 AM | 12:33 PM |
| लाभ | 12:33 PM | 14:11 PM |
| अमृत | 14:11 PM | 15:49 PM |
| काल (काल वेला) | 15:49 PM | 17:27 PM |
| शुभ (वार वेला) | 17:27 PM | 19:06 PM |
रात का चौघड़िया :
| अमृत | 19:06 PM | 20:27 PM |
| चर | 20:27 PM | 21:49 PM |
| रोग | 21:49 PM | 23:11 PM |
| काल | 23:11 PM | 00:33 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 00:33 AM | 01:55 AM |
| उद्बेग | 01:55 AM | 03:17 AM |
| शुभ | 03:17 AM | 04:39 AM |
| अमृत | 04:39 AM | 06:01 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा है। काम का दबाव आपके ऊपर कम होगा। भविष्य को लेकर अत्यधिक उत्सुक रहेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। आप नये व्यवसाय की शुरूआत कर सकते हैं। मन में कुछ नये रचनात्मक विचार आ सकते हैं।
वृषभ : व्यापार विस्तार में कुछ रुकावट आ सकती है। गूढ विषयों का आप अध्ययन करेंगे। अपने कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लें। भाई-बहनों से सहायता लेने में संकोच न करें। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन : कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक ध्यान देना होगा। आलस्य की वजह से आपके काम अधूरे छूट सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में ताजगी कम हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। लोगों की सहायता करने का प्रयास करेंगे।
कर्क : अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने के लिये आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। आलस्य त्यागकर अपने काम पर फोकस करें। सभी समस्याओं का समाधान होगा। सोशल मीडिया में आप सक्रिय रहेंगे। मित्रों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा करेंगे। आप व्यापार में अच्छा लाभ कमायेंगे।
सिंह : आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप किसी पुरानी बात को याद करके आप खुश होंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलने की सम्भावना है।
कन्या : आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आय के स्रोत काफी मजबूत होंगे। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता रहेगी। मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर अत्यधिक जागरूक रहेंगे। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान होगा।
तुला : आज आप विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। अपने विरोधियों को बिल्कुल भी नजरन्दाज न करें। बहुत आवश्यक न हो तो लोगों से अपनी बातें एवं सूचनायें शेयर करने से बचें। अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य की अवहेलना न करें।
वृश्चिक : कार्यस्थल पर प्रोजेक्ट्स को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। कुछ भी काम करते समय यदि आप एकाग्रचित्त रहें तो आप बहुत ही शानदार परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। जनकल्याण की योजनाओं में आप धन खर्च करेंगे। नयी नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। साझेदारी सम्बन्धी योजनाओं को आरम्भ करेंगे।
धनु : आज कार्य की अधिकता के बावजूद ऊर्जावान रहेंगे। गृहक्लेश दूर होने की सम्भावना है। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। लम्बे समय से जिन चीजों का इन्तजार कर रहे थे, वे आपको प्राप्त हो जायेंगी।
मकर : आज आपको अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी दूरदर्शी सोच के कारण व्यापार में लाभ मिलेगा। सामाजिक सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। धन के लेन-देन में कुछ समस्या हो सकती है।कुम्भ : विद्यार्थियों को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है, इसीलिये लापरवाही बिल्कुल भी न करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अहंकार की वजह से अपने सम्बन्धों को खराब न करें। उच्च अधिकारी आपसे कुपित हो सकते हैं।

