Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 03/05/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :   द्वितीया तिथि 03:02 AM तक उपरांत तृतीया

वार : रविवार 

सूर्योदय : 05:59 AM 

सूर्यास्त : 07:07 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   विशाखा 07:09 AM तक उपरांत अनुराधा 

योग :  वरीयान योग 10:27 PM तक, उसके बाद परिघ योग 

करण :  तैतिल 01:54 PM तक, बाद गर 03:02 AM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा :  चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मेष राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  05:29 PM से 07:07 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

उद्बेग 05:59 AM 07:37 AM
चर 07:37 AM 09:16 AM
लाभ 09:16 AM 10:55 AM
अमृत (वार वेला) 10:55 AM 12:33 PM
काल (काल वेला) 12:33 PM 14:12 PM
शुभ 14:12 PM 15:50 PM
रोग 15:50 PM 17:29 PM
उद्बेग 17:29 PM 19:07 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 19:07 PM 20:29 PM
अमृत 20:29 PM 21:50 PM
चर 21:50 PM 23:11 PM
रोग 23:11 PM 00:33 AM
काल 00:33 AM 01:54 AM
लाभ (काल रात्रि) 01:54 AM 03:15 AM
उद्बेग 03:15 AM 04:37 AM
शुभ 04:37 AM 05:58 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन करना पड़ सकता है। आवश्यक काम दूसरों के भरोसे कतई न छोड़ें। लोग आपकी भावनाओं का अनावश्यक लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना चाहिये। पोषण की कमी के कारण कमजोरी हो सकती है।

वृषभ : दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। पहले की गयी मेहनत का आपको सुखद परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में नये सहयोगी जुड़ सकते हैं। मांगलिक आयोजनों में भाग लेने से लाभ होगा। वाद-विवाद और चर्चाओं में आप दूसरों के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपके सामाजिक सम्बन्ध और अधिक प्रगाढ़ होंगे।

मिथुन : आज अपने काम से काम रखें। दूसरे लोगों के मामलों को लेकर अधिक सोच-विचार न करें। कानूनी अड़चनों से छुटकारा मिल सकता है। बुरी संगत से आपको बचने की आवश्यकता है। आध्यात्मिक चर्चाओं से आपका दृष्टिकोण बदल सकता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को क्रोध करने से बचना चाहिये।

कर्क : समाज में आपका यश बढ़ेगा। शोध कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लोग आपकी कला एवं योग्यता को सम्मान देंगे। आज आप प्रेम सम्बन्धों को लेकर अत्यधिक उत्सुक रहेंगे। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।

सिंह : आज अपने काम एवं जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में थोड़ी कमी रहेगी। व्यर्थ की बातों का तनाव न लें। बड़ों के द्वारा दिया गया सुझाव आपके काफी काम आयेगा। अधिकारियों का भरोसा आपके ऊपर से कुछ कम हो सकता है।

कन्या : किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। अपने प्रयासों को कमजोर न पड़ने दें। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाये रखें। अविवाहित महिला जातकों को विवाह की चिन्ता रहेगी।

तुला  : गृह कार्यों में आज अत्यधिक व्यस्त हो सकते हैं। दूरस्थ परिजनों के साथ गम्भीर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान दें। प्रेमीजन से अपने दिल की बातें शेयर करने से मन हल्का होगा। धन की कमी महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक : आज आप अपने आप में ही व्यस्त रहेंगे। अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर अत्यन्त उत्सुक रहेंगे। व्यापार में जबरदस्त उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में किसी महत्त्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हो सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बनायेंगे।

धनु : आज आपको उधार लेने से बचना चाहिये। कार्यस्थल में आपका दबदबा घट सकता है। कोई नकारात्मक समाचार मिलने की सम्भावना है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। पेट में गैस की समस्या हो सकती है।

मकर : व्यवसाय को लेकर नया प्रयोग कर सकते हैं। घर का वातावरण अत्यन्त सुखमय रहेगा। किसी नये काम को लेकर मन में आइडिया आयेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। सन्तान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। पुराने अनुभवों का आपको लाभ मिलेगा।

कुम्भ : निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। टीमवर्क के माध्यम से उलझे मामलों को सम्भाल लेंगे। मार्केटिंग पर आपको अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। घर में आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे।

मीन : आपके मन में आत्मसन्तोष की भावना रहेगी। दूसरों की जिम्मेदारियाँ भी आपको उठानी पड़ सकती हैं। आपकी अपेक्षा के अनुसार आज सभी काम हो जायेंगे। विदेश यात्रा को लेकर बाधा दूर होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं।

FROM AROUND THE WEB