Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 06/05/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :   चतुर्थी तिथि 07:51 AM तक उपरांत पंचमी

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 05:57 AM 

सूर्यास्त : 07:09 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  मूल 03:53 PM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा 

योग : सिद्ध योग 01:11 AM तक, उसके बाद साध्य योग

करण : बालव 07:51 AM तक, बाद कौलव 09:04 PM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा :  चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मेष राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 12:33 PM से 02:12 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 05:57 AM 07:36 AM
अमृत 07:36 AM 09:15 AM
काल (काल वेला) 09:15 AM 10:54 AM
शुभ 10:54 AM 12:33 PM
रोग (वार वेला) 12:33 PM 14:12 PM
उद्बेग 14:12 PM 15:51 PM
चर 15:51 PM 17:30 PM
लाभ 17:30 PM 19:09 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 19:09 PM 20:30 PM
शुभ 20:30 PM 21:51 PM
अमृत 21:51 PM 23:12 PM
चर 23:12 PM 00:32 AM
रोग 00:32 AM 01:53 AM
काल 01:53 AM 03:14 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:14 AM 04:35 AM
उद्बेग 04:35 AM 05:56 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : परिजनों की सुविधाओं का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। अपनी निजी बातों को सोच-समझकर ही लोगों से शेयर करें। गूढ़ ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई की ओर एकाग्रचित्त रहेंगे।

वृषभ : कारोबार में बड़ा निवेश करने से बचें। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। खर्चों में बढ़ोत्तरी होने से मन असन्तुष्ट रहेगा। समय पूरी तरह से आपके पक्ष में हैं। आत्मसम्मान को लेकर चिन्ता रहेगी। यदि आपके किसी काम को लेकर संकल्प लिया है तो उसे अवश्य पूर्ण करेंगे।

मिथुन : कार्यक्षेत्र से अत्यधिक सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। जिसके कारण आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। अटका हुआ धन वापस प्राप्त होगा। घर की जरूरतों का आप ध्यान रखेंगे। रिश्तों को लेकर थोड़े संवेदनशील रहेंगे।

कर्क : आपको अपने काम पर बहुत ध्यान देना होगा। प्रेमीजन को कोई वादा करना उचित नहीं है। ऑफिस में राजनीति हो सकती है। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। कड़वी बातों का प्रयोग न करें। खानपान में तामसिक आहार को सम्मिलित न करें।

सिंह : इस समय अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग आप नहीं कर पा रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों के बीच शंका के बीज न पनपने दें। आपके सुझावों से लोगों को बहुत अच्छा लाभ होगा। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में कुछ आयोजन हो सकता है।

कन्या : आज सभी कार्यों में विजय प्राप्त होगी। सुख-सुविधाओं का उपभोग करेंगे। जिम्मेदारी वाले कार्यों को पहली प्राथमिकता में रखते हुये पूरा कर लें। शाम के समय जीवनसाथी के साथ नोक-झोंक हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। आपके कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

तुला  : दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अकड़पन वाले व्यवहार के कारण स्वजन आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके योगदान की प्रशंसा होगी। लोग आपके कार्यों से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। इन्टरनेट के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक : आज आप सुबह से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। वाद-विवाद से आपको बचना चाहिये। दोपहर के बाद आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है। आज आवश्यक कार्यों को सुबह ही कर लेना उचित होगा। अपने अधिकारों का मजबूती से उपयोग करेंगे। उच्च पद पर बैठे लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ सकता है।

धनु : आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा असन्तोष उत्पन्न हो सकता है। प्रियजनों के व्यवहार से मन खिन्न होगा। शाम के समय पूजा-पाठ आदि में अत्यधिक रुचि लेंगे। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। पुराने कर्जों को लौटाने का दबाव रहेगा।

मकर : अपनी परेशानियों को जीवनसाथी से शेयर करें। प्राकृतिक दृश्यों का आनन्द उठा सकते हैं। आज आपको काम के दौरान अधिकांशतः शान्त रहना चाहिये। कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। सहकर्मियों के व्यवहार को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।

कुम्भ : नयी परियोजनाओं को लेकर उत्सुकता जागेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके नियन्त्रण में रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहने वाली है। रिलेशनशिप को लेकर आप अत्यन्त भावुक रहेंगे।

मीन : आपके ऊपर से काम का दबाव कम होगा। नया घर खरीदने अथवा बनवाने का विचार मन में जागृत होगा। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में आपको धीरे-धीरे अच्छे परिणाम मिलने प्रारम्भ हो रहे हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्रचित्त रहेंगे।

FROM AROUND THE WEB