Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 07/05/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :   पंचमी तिथि 10:14 AM तक उपरांत षष्ठी

वार : गुरुवार 

सूर्योदय : 05:56 AM 

सूर्यास्त : 07:10 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :   पूर्वाषाढ़ा 06:45 PM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा 

योग : साध्य योग 01:59 AM तक, उसके बाद शुभ योग

करण : तैतिल 10:14 AM तक, बाद गर 11:20 PM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा :  01:26 AM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :  सूर्य मेष राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 02:12 PM से 03:51 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

शुभ (वार वेला) 05:56 AM 07:35 AM
रोग 07:35 AM 09:14 AM
उद्बेग 09:14 AM 10:54 AM
चर 10:54 AM 12:33 PM
लाभ 12:33 PM 14:12 PM
अमृत 14:12 PM 15:51 PM
काल (काल वेला) 15:51 PM 17:30 PM
शुभ (वार वेला) 17:30 PM 19:10 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 19:10 PM 20:30 PM
चर 20:30 PM 21:51 PM
रोग 21:51 PM 23:12 PM
काल 23:12 PM 00:32 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:32 AM 01:53 AM
उद्बेग 01:53 AM 03:14 AM
शुभ 03:14 AM 04:34 AM
अमृत 04:34 AM 05:55 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : परिवार को लेकर चिन्ता दूर होगी। साझेदारी वाले कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी नये करियर को लेकर गम्भीर रहेंगे। भावनाओं में बहकर कोई व्यावसायिक निर्णय न लें। लोग आपकी ओर आकर्षित रहेंगे।

वृषभ : दिन की शुरुआत में कुछ तनाव हो सकता है। डायबिटीज के रोगियों को अपनी सेहत और खानपान को लेकर सावधान रहना चाहिये। आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है। आज धूप में बाहर निकलने से बचें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। व्यावसायिक अनुबन्ध प्रभावित हो सकते हैं। सम्पत्ति विवाद के मामले उलझ सकते हैं।

मिथुन : आज दिन सकारात्मक रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। सन्तान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करें। भाई-बहनों से सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहेंगे।

कर्क : परिवार के साथ घूमने की योजना बनायेंगे। पैरों में अकड़न की शिकायत हो सकती है। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। दूसरों पर अपने विचारों को लादने से बचें। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के मन में रचनात्मक विचार जन्म ले सकते हैं।

सिंह : नये कारोबारी अनुबन्ध होंगे, जो आपके लिये अत्यन्त लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। आज काफी रोमान्टिक समय बितायेंगे। आपके कार्य-व्यवहार की प्रशंसा होगी। आय के नये स्रोत बन सकते हैं।

कन्या : आपके बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान अधिक धन खर्च हो सकता है। गुप्त शत्रुओं को लेकर सावधान रहें। नये कार्यों के प्रति गम्भीरता रखें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार नम्र रखें। कारोबार में अस्थिरता हो सकती है। शान्तिपूर्वक मामलों को सुलझाने का प्रयास करें।

तुला  : उच्च अधिकारियों से आपको शाबाशी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। सभी कार्यों में प्रगति होगी। मित्रों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव दूर होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे।

वृश्चिक : आप लोगों की परेशानियों को दूर करने को लेकर भी अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। यदि किसी से आपने उधार लिया है, तो आपको उसे भी लौटाना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को विदेशी संस्थान से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। लम्बित कार्यों को पूर्ण करने में अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है। भोग-विलास में आप अत्यधिक रुचि ले सकते हैं।

धनु : कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कमीशन से जुड़े कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे।

मकर : कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के कारण मूड खराब हो सकता है। कारोबारी गतिविधियों में मेहनत के बाद भी इच्छानुसार सफलता नहीं मिलेगी। आपको पर्याप्त मात्रा आराम में करना चाहिये। आडम्बर और दिखावे के कारण मन में कुण्ठा पनप सकती है। नया कार्य आरम्भ करने में जल्दबाजी न करें। बीमारियों पर धन खर्च होगा।

कुम्भ : आपकी दिनचर्या अत्यधिक व्यस्त रहने वाली है। अधिकारियों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। अविवाहित लोगो के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नये व्यवसाय को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी।

मीन : कार्यक्षेत्र में सब आपके पक्ष में ही होता दिख रहा है। बेवजह सोशल मीडिया पर लोगों से सम्पर्क न रखें। अनावश्यक बातों में समय बर्बाद हो सकता है। उधार दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सेहत को लेकर आप अत्यन्त जागरूक रहेंगे।

FROM AROUND THE WEB