Movie prime

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 14/05/2026

सम्वत् : 2083 

मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  द्वादशी तिथि 11:20 AM तक उपरांत त्रयोदशी

वार : गुरुवार 

सूर्योदय : 05:53 AM 

सूर्यास्त : 07:13 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : रेवती 10:33 PM तक उपरांत अश्विनी

योग :  प्रीति योग 05:53 PM तक, उसके बाद आयुष्मान योग

करण : तैतिल 11:21 AM तक, बाद गर 10:00 PM तक, बाद वणिज

चन्द्रमा :  10:33 PM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा

सूर्य :  सूर्य मेष राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  02:13 PM से 03:53 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

शुभ (वार वेला) 05:51 AM 07:32 AM
रोग 07:32 AM 09:12 AM
उद्बेग 09:12 AM 10:52 AM
चर 10:52 AM 12:33 PM
लाभ 12:33 PM 14:13 PM
अमृत 14:13 PM 15:53 PM
काल (काल वेला) 15:53 PM 17:33 PM
शुभ (वार वेला) 17:33 PM 19:14 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 19:14 PM 20:33 PM
चर 20:33 PM 21:53 PM
रोग 21:53 PM 23:13 PM
काल 23:13 PM 00:32 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:32 AM 01:52 AM
उद्बेग 01:52 AM 03:12 AM
शुभ 03:12 AM 04:31 AM
अमृत 04:31 AM 05:51 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : नौकरीपेशा लोगों के ऊपर से काम का बोझ कम होगा। परिजनों के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के मध्य प्रेम भाव बढ़ेगा। आय के वैकल्पिक स्रोत बन सकते हैं। स्त्री जातकों को यात्रा आदि के दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ : दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र की चिन्ता को घर के मामलों के बीच न आने दें। माइग्रेन के रोगियों को भोजन समय पर कर लेना चाहिये। मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। अपने लक्ष्य को लेकर एकाग्रचित्त रहेंगे। व्यापार को गतिशील रखने के लिये बड़ा निवेश करना पड़ेगा।

मिथुन : आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। नयी सम्पत्ति की खरीदी करेंगे। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताने की कोशिश करें।

कर्क : कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। मित्रों के द्वारा महँगा उपहार प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस मेहनत का परिणाम सार्थक ही होगा। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों से लाभ होगा।

सिंह : आप सभी के साथ प्रेमपूर्वक बर्ताव करेंगे, जिससे सभी के चहेते बन जायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़े अनुबन्ध प्राप्त हो सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। युवा अपने करियर को लेकर अत्यधिक सतर्क रहेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को छुट्टी मिल सकती है।

कन्या : जीवनसाथी से कोई बात न छिपायें। भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में कठिनाई होगी। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। शाम के समय मन थोड़ा व्यथित रहेगा। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

तुला  : व्यापार में अचानक धन लाभ होगा। विद्यार्थी शिक्षा में शानदार परिणाम अर्जित करेंगे। तय समय पर निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर पायेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। लवमेट से आज विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

वृश्चिक : व्यक्तिगत समस्याओं का प्रभाव अपने प्रोफेशनल जीवन पर न पड़ने दें। पुरानी सम्पत्ति के विक्रय के अचानक योग बन रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। धन के लेन-देन में चूक हो सकती है। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। अधिकारी वर्ग को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु : कार्यक्षेत्र में लोग आपका अत्यधिक सम्मान करेंगे। पति-पत्नी आज काफी रोमान्टिक मूड में रहेंगे। व्यापार में आप कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। बच्चों की खुशी के लिये उनको उपहार देंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं।

मकर : आज आपको लम्बी यात्रा करने से बचना चाहिये। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों के कार्यों में अनर्गल हस्तक्षेप न करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य स्थगित हो सकता है। अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें। वैवाहिक सम्बन्धों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे।

कुम्भ : कार्यक्षेत्र का तनाव दूर होगा। यात्रा को लेकर अपनी योजना बदल सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को मीडिया में प्रसिद्धि मिल सकती है। समझदारीपूर्वक लिये गये निर्णय भविष्य के लिये लाभकारी सिद्ध होंगे।

मीन : आर्थिक मामलों के लिये दिन बेहतरीन है। रक्तचाप के रोगियों को थोड़ी भी असहजता महसूस हो तो कृपया तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें। स्वभाव में कुछ तीखापन रहेगा। महिला वर्ग अपने कार्य को लेकर कुछ तनाव में हो सकता है। कुछ लोग आपकी खुशियों और सफलता से ईर्ष्या करेंगे। बुरे लोगों की संगत से बचें।

FROM AROUND THE WEB